सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Benefits of Advertising Online

गूगल के साथ अपना व्यवसाय बढ़ाएं

1. ऑनलाइन विज्ञापन दूसरे विज्ञापनों से अलग कैसे होते हैं?

2. ऑनलाइन विज्ञापन मेरे कारोबार के लिए ज़रूरी क्यों है?

3. यह कैसे काम करता है?


मान कीजिए कि दिनेश का डेनिम वर्ल्ड नाम का एक छोटा सा कारोबार है. वह सिर्फ़ डेनिम से बनी चीज़ें बेचते हैं, यहां तक कि उनकी दूकान के जूते भी डेनिम के बने होते हैं। डेनिम वर्ल्ड का प्रचार करने के लिए, दिनेश के पास एक ऐसा प्रिंट विज्ञापन करने का आइडिया है, जो देखने में डेनिम से बना हुआ लगेगा। डिज़ाइन पूरा हो जाने के बाद, वह स्थानीय अख़बार में एक पूरे पेज का विज्ञापन खरीदने के लिए अपने मार्केटिंग बजट में से अच्छी खासी रकमखर्च करते हैं।

रविवार का अख़बार खोलने पर, उन्हें पूरे पेज पर छपा हुआ अपना अपना शानदार विज्ञापन दिखाई देता है जिससे वह बहुत उत्साहित हो जाते हैं। उन्हें पूरा भरोसा है कि इससे डेनिम वर्ल्ड के लिए नए ग्राहक पाने में मदद मिलेगी। लेकिन, क्या वह भरोसे के साथ कह सकते हैं कि उनका विज्ञापन उनके लक्ष्य को पूरा करने में उनकी मदद कर रहा है? छोटे कारोबारों के लिए ऑनलाइन विज्ञापन एक बेहतरीन टूल इसलिए भी है, क्योंकि इसके ज़रिए व्यक्ति अपने विज्ञापनों के प्रदर्शन को ट्रैक कर सकते हैं।

ऑनलाइन विज्ञापनों में आपको दूसरे विज्ञापनों से ज़्यादा विकल्प मिलते हैं और आप अलग-अलग कारोबारी लक्ष्यों को पूरा कर सकते हैं–चाहे आप ज़्यादा प्रॉडक्ट बेचना चाहते हों, यह चाहते हों कि जो लोग आपके ग्राहक बन सकते हैं, वे आपसे सम्पर्क करें या फिर कुछ अलग ही पाना चाहते हों।

ऑनलाइन विज्ञापन के साथ, आप इन चीज़ों पर नियंत्रण रख सकते हैं:
1. पसंद के मुताबिक बनाएं-अपने विज्ञापनों को सही दर्शकों तक पहुंचाने के लिए उनमें अपनी पसंद के मुताबिक बदलाव करें।
2. खोज शब्द चुनने की आज़ादी-चुनें कि किन खोज शब्दों से लोगों को आपका विज्ञापन दिखाई दे।
3. स्थानीय भाषा के अनुसार बनाना-अपने विज्ञापन को किसी खास जगह के लोगों की भाषा के हिसाब से बनाएं।
4. लागत-जब चाहें, क्लिक और देखे जाने की संख्या पर होने वाले खर्च में बदलाव करें।

आप अपने ऑनलाइन विज्ञापन को सफलता के लिए तैयार कर सकते हैं. हम आपको दिखाएंगे कि कुछ खास ग्राहकों को टारगेट कैसे करें , अपने प्रॉडक्ट और सेवाओं की तलाश कर रहे लोगों को अपनी साइट तक कैसे लाएं, अपना बजट कैसे तय करें और अपने विज्ञापन की सफलता और उससे जुड़ा दूसरा डेटा कैसे मापें। सबसे पहले, चलिए देखते हैं कि आप ऑनलाइन विज्ञापन के ज़रिए कुछ खास ग्राहकों को कैसे टारगेट कर सकते हैं। अगर आप ऐसे ग्राहकों तक पहुंचना चाहते हैं, जो, उदाहरण के लिए, किसी खास समय पर ऑनलाइन रहते हैं, तो पक्का करें कि आपके ऑनलाइन विज्ञापन सिर्फ़ उस समय चलें।

आप किसी खास जगह में रहने वाले या कोई खास भाषा बोलने वाले लोगों के लिए भी अपने विज्ञापन टारगेट कर सकते हैं। आपके विज्ञापन कहां दिखाई देने चाहिए, इस बारे में सोचना भी टारगेटिंग रणनीति का एक हिस्सा है। आपकी ज़रूरत के हिसाब से आपके विज्ञापन खोज नतीजों में, वेबसाइटों पर या इन दोनों जगहों पर दिखाई दे सकते हैं। सोचें कि आपके आदर्श ग्राहक कौन हैं और उन तक पहुंचने का सबसे अच्छा तरीका कौनसा है। मान लीजिए कि दिनेश सिर्फ़ उन ग्राहकों तक पहुंचना चाहते हैं, जो डेनिम वर्ल्ड के पास रहते हैं। साथ ही, वह चाहते हैं कि उनके विज्ञापन के ज़रिए उन तक पहुंचने वाले ग्राहक स्टोर में तब कॉल करें, जब दुकान खुल चुकी हो और उनकी मदद के लिए वहां कोई मौजूद हो।

वह पक्का कर सकते हैं कि उनके विज्ञापन आस-पास के लोगों के लिए सिर्फ़ स्थानीय वेबसाइटों पर और खोज नतीजों में दिखाई दें। वह स्टोर के खुले रहने के समय में डेनिम वर्ल्ड के फ़ोन नंबर के साथ विज्ञापन दिखा सकते हैं और बंद होने के समय में बिना फ़ोन नंबर वाले विज्ञापन दिखा सकते हैं। खास ग्राहकों को टारगेट करने के साथ-साथ, आप ऑनलाइन खोज विज्ञापन के ज़रिए उन लोगों तक भी पहुंच सकते हैं जो आपके प्रॉडक्ट और सेवाओं की तलाश कर रहे हों। आपने Google या Bing पर कुछ खोजते समय खोज विज्ञापन ज़रूर देखे होंगे। जब भी आप कुछ खास शब्दों या सवालों का इस्तेमाल करके खोज करते हैं, तब आपको ऑर्गेनिक और पैसे देकर दिखाए जाने वाले (यानी ऑनलाइन विज्ञापन), दोनों नतीजे दिखाए जाते हैं।

आप चाहेंगे कि जब लोग आपके प्रॉडक्ट या सेवाओं से जुड़े शब्दों का इस्तेमाल करके कुछ खोजें, तो उन्हें आपके विज्ञापन दिखाई दें। ऐसा हो, इसके लिए ज़रूरी है कि खोज शब्द या कीवर्ड चुनें। आप कीवर्ड की सूची बनाने के लिए Google Trends जैसे टूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप अपनी वेबसाइट के आंकड़ों वाला पेज देखकर यह पता कर सकते हैं कि कौनसे खोज शब्द आपकी साइट पर सबसे ज़्यादा ट्रैफ़िक भेज रहे हैं। उदाहरण के लिए, डेनिम वर्ल्ड के दिनेश को शायद “जीन्स” और “मेन्सवियर” जैसे खोज शब्द सबसे ज़्यादा ट्रैफ़िक भेजते हों। यही वजह है कि वह इन शब्दों को अपने कीवर्ड की सूची में जोड़ते हैं।

कुछ विज्ञापन प्लैटफ़ॉर्म के ज़रिए आप उन वेबसाइटों पर अपने विज्ञापन दिखा सकते हैं जिनमें आपके प्रॉडक्ट से जुड़ी सामग्री हो। इस मामले में, हो सकता है कि दिनेश पुरुषों के किसी फ़ैशन ब्लॉग पर ऑनलाइन विज्ञापन के लिए जगह खरीद लें। आप ऑनलाइन विज्ञापन पर कितने पैसे खर्च करते हैं यह आपकी पूरी मार्केटिंग योजना पर और इस बात पर निर्भर करता है कि जो लोग आपके ग्राहक बन सकते हैं उनमें से ज़्यादातर लोग आपको ऑनलाइन खोजते हैं या विज्ञापन के पुराने तरीकों से।

AdWords Express जैसे कुछ टूल आपके कारोबार के प्रकार और जगह के लिए औसत क्लिक संख्या के हिसाब से बजट का सुझाव दे सकते हैं। अपना ऑनलाइन बजट तय करने के बाद, चुनें कि आप हर रोज़ कितना खर्च करना चाहते हैं। अच्छी खबर यह है कि आप सिर्फ़ तभी भुगतान करते हैं, जब लोग आपके विज्ञापन पर क्लिक करते हैं। आप जब चाहें अपना बजट बदल भी सकते हैं। आपको हर क्लिक के लिए किए जाने वाले खर्च में बदलाव क्यों करना पड़ताहै? अगर आप पाते हैं कि कुछ खास ग्राहकों की क्लिक से दूसरों के मुकाबले ज़्यादा फ़ायदा होता है, तो आप खुद भी चाहेंगे कि आप उन लोगों को टारगेट करने के लिए ज़्यादा पैसे खर्च करें।

अब हम अपने आखिरी पड़ाव पर हैं:
ऑनलाइन विज्ञापन से क्लिक की कीमत की जाँच-पड़ताल करके अपने विज्ञापनों की सफलता और उनसे जुड़ा दूसरा डेटा मापना आसान हो जाता है। ज़्यादातर विज्ञापन प्लैटफ़ॉर्म, आपके विज्ञापनों पर क्लिक को ट्रैक करते हैं और उनकी रिपोर्ट बनाते हैं। हालांकि बहुत सारे क्लिक होना अच्छी बात है, लेकिन कुछ क्लिक दूसरों की तुलना में ज़्यादा ज़रूरी होते हैं। आपके कारोबार के लिए बेहतर होगा, अगर ग्राहक वहीं क्लिक करें जहां आप उनसे क्लिक करवाना चाहते हैं। आपके कारोबारी लक्ष्यों के मुताबिक, आप इन क्लिक के ज़रिए बिक्री बढ़वा सकते हैं, लोगों से अपना ऐप्लिकेशन डाउनलोड करवा सकते हैं, उनसे अपने न्यूज़लेटर के लिए साइन अप करवा सकते हैं और ऐसे ही दूसरे काम करवा सकते हैं जो आपके कारोबार के लिए फ़ायदेमंद होते हैं।

अपने क्लिक की जाँच-पड़ताल करने और यह जानने के बाद कि आपके कारोबार के लिए कौनसे विज्ञापन बेहतर साबित हो रहे हैं, आप अपने बजट में बदलाव करके सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले विज्ञापनों पर फ़ोकस कर सकते हैं। अब जब आपको ऑनलाइन विज्ञापन की बुनियादी बातों के बारे में पता चल गया है, तो चलिए लाइक, कॉमेंट फॉलो व शेयर कीजिए और जानिए कि आपको आगे क्या करना चाहिए।


डिजिटल मार्केटिंग
by Himalaya Cloud Leading Services

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हर तरह के ग्राहक की ज़रूरत (इंटेंट) को समझना

देखना-सोचना-करना यानिकि हर तरह के ग्राहक की ज़रूरत (इंटेंट) को समझना और क्या मेरी पूरी मार्केटिंग का ध्यान कन्वर्ज़न (ग्राहक में बदलने) और बिक्री पर ही होना चाहिए? ग्राहकों की तीन तरह की ज़रूरतें (इंटेंट) क्या-क्या हैं? मैं हर तरह की ज़रूरत (इंटेंट) के हिसाब से अपनी मार्केटिंग किस तरह ऑप्टिमाइज़ करूं? इशान को एक परेशानी आ रही है। वह अपनी जींस को लेकर नाखुश हैं। (हमने कभी यह दावा नहीं किया कि यह एक बड़ी परेशानी है।) इशान को पूरी तरह नहीं पता कि उन्हें अपनी मौजूदा जींस क्यों पसंद नहीं हैं – हो सकता है वह बहुत तंग हो, बहुत चौड़ी हो, बहुत ही फ़ॉर्मल हो या बहुत ही कैजुअल हो? कम शब्दों में कहें, तो वह अभी नई जींस खरीदने के लिए तैयार नहीं हैं।।।लेकिन कुछ विकल्प ज़रूर देखना चाहते हैं। एक दिन इशान को एक स्टाइल ब्लॉग पढ़ते हुए जींस का विज्ञापन दिखाई देता है जिसे देखकर वह उसकी रीटेल वेबसाइट देखने का मन बना लेते हैं। चलिए, हम अंदाज़ा लगाते हैं कि किस तरह का विज्ञापन किसी ऐसे व्यक्ति को लुभा सकता है जिसे अभी खरीदारी नहीं करनी है। इशान की तरह, हर ग्राहक खरीदारी के लिए तैयार नहीं है। दरअसल, आपकी मार्...

व्यापारिक विकास की रणनीतियां

व्यापारिक रणनीति: एक व्यावसायिक रणनीति उन कार्यों और निर्णयों को संदर्भित करती है जो एक कंपनी अपने व्यावसायिक लक्ष्यों तक पहुंचने और अपने उद्योग में प्रतिस्पर्धी होने के लिए लेती है। यह परिभाषित करता है कि अपने लक्ष्यों तक पहुंचने के लिए व्यवसाय को क्या करने की आवश्यकता है, जो भर्ती और संसाधन आवंटन के लिए निर्णय लेने की प्रक्रिया को निर्देशित करने में मदद कर सकता है। एक व्यावसायिक रणनीति विभिन्न विभागों को एक साथ काम करने में मदद करती है, जिससे विभागीय निर्णय कंपनी की समग्र दिशा का समर्थन करते हैं। एक व्यापार रणनीति क्यों महत्वपूर्ण है? संगठनों के लिए एक व्यावसायिक रणनीति क्यों महत्वपूर्ण है, इसके कई कारण हैं, जिनमें शामिल हैं: नियोजन : एक व्यावसायिक रणनीति आपको अपने व्यावसायिक लक्ष्यों तक पहुंचने के लिए महत्वपूर्ण कदमों की पहचान करने में मदद करती है।  ताकत और कमजोरियां: एक व्यावसायिक रणनीति बनाने की प्रक्रिया आपको अपनी कंपनी की ताकत और कमजोरियों की पहचान करने और मूल्यांकन करने की अनुमति देती है, एक ऐसी रणनीति का निर्माण करती है जो आपकी ताकत को भुनाने और आपकी कमजोरियों को दूर कर...