सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Get Specific Information About Your Google My Business Account

Grow Your Business with Google : अपने Google My Business खाते की विशेष जानकारी प्राप्त करें।

1. Google My Business से मिलने वाली खास जानकारी क्या है?
2. इस जानकारी से मेरे कारोबार में कैसे मदद मिलेगी?
3. मैं अपनी ‘Google My Business’ एंट्री से खास जानकारी कैसे एक्सेस करूं और उसका इस्तेमाल कैसे करूं?

मान लीजिए कि आप पहली बार पेरिस जाने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, आपको फ़्रेंच भाषा बिल्कुल नहीं आती। Quel dommage (बड़े अफ़सोस की बात है)। आप फ़्रेंच सीखने के बारे में सोच रहे हैं, लेकिन पेरिस यात्रा के लिए पैसे चुकाने के बाद आपके पास पैसे की कमी हो गई है। एक दिन अचानक, आप अपने पड़ोसी भास्कर से मिलते हैं। इससे पहले, आपके बीच सिर्फ़ दुआ-सलाम ही होती आई है। इस बार आपने एक-दूसरे से बात करनी शुरू की है। आपको पता चलता है कि भास्कर की मां फ़्रांस की रहने वाली हैं और भास्कर फ़्रेंच सीखते-सीखते बड़े हुए हैं। आपको यह भी पता चलता है कि भास्कर अपने काम के अलावा फ़्रेंच भी सिखाते हैं। वह जब भी शहर से बाहर जाते हैं, तो उन्हें अपने कुत्ते की देखभाल करने के लिए किसी की ज़रूरत होती है। ऐसे में, आपको क्या करना चाहिए?

भास्कर वाले उदाहरण की तरह ही आप भी अपने ग्राहकों के बारे में उपयोगी और खास जानकारी पता लगाकर अपने कारोबार को बेहतर बना सकते हैं। इन खास जानकारियों में, आपके ग्राहकों को किस चीज़ से प्रेरणा मिलती है, वे आपके प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले आपसे जुड़ना क्यों पसंद करते हैं, उनकी रुचि किन चीज़ों में हैं, वे कहां रहते हैं और इनके अलावा दूसरी कई चीज़ें शामिल हो सकती हैं। इन खास जानकारियों का विश्लेषण करके, आप अपने कारोबार और मार्केटिंग को बेहतर बना सकते हैं, ताकि वे आपके संभावित और मौजूदा ग्राहकों के लिए और भी अच्छे से काम आएं – जैसे कि आपको ढूंढने में उनकी मदद करना, उनके सवालों के जवाब देना, आपकी पेशकश को बेहतर बनाना वगैरह।

अच्छी बात यह है कि ‘Google My Business’ की एंट्री के साथ ‘खास जानकारी’ नाम का एक मददगार टूल भी मिलता है. यह आपको दिखाता है कि लोगों को आपकी एंट्री कैसे मिली, उन्हें इसके बारे में कैसे पता चला और आपकी एंट्री देखने पर उन्होंने क्या कदम उठाया। अगर आपके पास अभी ‘Google My Business’ एंट्री नहीं है, तो आप google.com/business पर जाकर एंट्री को सेट अप कर सकते हैं। झटपट जानकारी पाने के लिए, आप Primer का “अपने कारोबार को ‘Google Search’ और ‘मैप’ पर ढूंढे जाने लायक बनाने का तरीका” नाम का अध्याय भी देख सकते हैं। एंट्री बनाने और उसकी पुष्टि करवा लेने के बाद, “खास जानकारी देखें” पर क्लिक करके खास जानकारी को एक्सेस करें। (अगर आपके पास कई एंट्री हैं, तो पहले वह एंट्री चुनें जिसके बारे में आप जानना चाहते हैं।)

आपको इनके साथ ही कई सेक्शन दिखाई देंगे: ग्राहक आपको Google पर कहां ढूंढते हैं, ग्राहकों को आपकी एंट्री कैसे मिलती है, ग्राहकों की कार्रवाइयां, ड्राइविंग दिशा-निर्देश, फ़ोटो, और फ़ोन कॉल। इन सेक्शन से आपको यह समझने में मदद मिल सकती है कि लोग आपकी एंट्री से किस तरह इंटरैक्ट करते हैं। इससे आपको अपनी वेबसाइट, विज्ञापन अभियान, सोशल मीडिया चैनल, ईमेल मार्केटिंग, एसईओ वगैरह जैसी चीज़ों को बेहतर बनाने के आइडिया मिल सकते हैं। ग्राहक आपको Google पर कहां ढूंढते हैं और ग्राहकों को आपकी एंट्री कैसे मिलती है सेक्शन में आपको इस बारे में खास जानकारी मिलती है कि लोगों को आपकी एंट्री कैसे मिलती है।

‘ग्राहक आपको Google पर कहां ढूंढते हैं’ सेक्शन में आपको यह पता चलता है कि लोग आपको ‘Google Search’ पर ढूंढते हैं या ‘Google Map ’ पर ढूंढते हैं। इस सेक्शन के ज़रिए यह भी ट्रैक किया जाता है कि लोगों ने इन प्लैटफ़ॉर्म पर आपके कारोबार की जानकारी कितनी बार देखी है। ‘लोगों को आपकी एंट्री कैसे मिलती है’ सेक्शन में, आप देख सकते हैं कि कितने लोगों ने आपको “सीधी” खोज (आपके कारोबार के नाम या पते का इस्तेमाल करके) के ज़रिए ढूंढा या “अप्रत्यक्ष” खोज (आपके उत्पाद/सेवा की श्रेणी या प्रकार की खोज करके) के ज़रिए ढूंढा। इससे आपको अपनी मार्केटिंग की रणनीति में मदद मिल सकती है। अगर आपकी “सीधी” खोजों का प्रतिशत कम है, तो आप अपने ब्रैंड की मार्केटिंग पर काम करना चाहेंगे. अगर “अप्रत्यक्ष” खोजों का प्रतिशत कम है, तो अपने उत्पादों और सेवाओं का प्रचार करना बेहतर होगा।

ग्राहक कार्रवाइयां सेक्शन यह ट्रैक करता है कि लोगों ने आपकी एंट्री देखने पर कितनी बार कार्रवाइयां की हैं। इन कार्रवाइयों में, आपकी वेबसाइट पर जाना, आपके कारोबार के पते पर पहुंचने के लिए रास्तों के निर्देश मांगना और आपके कारोबार से जुड़ी फ़ोटो देखना शामिल हो सकता है। आप यह भी देख सकते हैं कि कितने लोगों ने किसी खास दिन कोई खास कार्रवाई की है (इसमें पिछले 90 दिनों तक की कार्रवाइयां देखी जा सकती हैं). उदाहरण के लिए, अगर आप फूल बेचते हैं तो आप देख सकते हैं कि कितने लोगों ने वैलेंटाइन डे से एक हफ़्ते पहले आपकी वेबसाइट देखी है। आप फ़ोटो और फ़ोन कॉल सेक्शन में कुछ खास कार्रवाइयों के बारे में ज़्यादा जानकारी हासिल कर सकते हैं। ‘फ़ोटो’ सेक्शन में, आप यह देख सकते हैं कि आपके स्टोर से मिलते-जुलते स्टोर की फ़ोटो के मुकाबले आपके कारोबार की एंट्री की फ़ोटो कितनी बार देखी गई हैं. इससे आपको बेहतर फ़ोटो पोस्ट करने में मदद मिल सकती है।

‘फ़ोन कॉल’ सेक्शन से आपको यह पता चलता है कि लोगों ने कितनी बार सीधे आपकी एंट्री से आपको कॉल किया और ऐसा उन्होंने किस समय किया. आप देख सकते हैं कि ये कॉल किस दिन किए गए हैं और लोग आपको दिन में किस समय पर सबसे ज़्यादा कॉल करते हैं। सबसे आखिर में, ड्राइविंग दिशा-निर्देश सेक्शन से आपको उन लोगों के बारे में जानकारी मिल सकती है जो आपके कारोबार के पते पर पहुंचने का रास्ता पूछते हैं। जब Google के पास आपके कारोबार की एंट्री से काफ़ी डेटा आ जाता है, तो आप ‘ग्राहक कार्रवाइयां’ के नीचे “दिशा निर्देशों का अनुरोध करें” बॉक्स पर क्लिक कर सकते हैं. यह सुविधा ‘Google Search’, ‘Map’ और ‘मोबाइल के लिए मैप’ में ‘ड्राइविंग दिशा-निर्देश’ पर क्लिक करने की संख्या ट्रैक करती है।

इतना ही नहीं, आपको उन इलाकों का एक नक्शा भी मिलेगा जहां से लोग आपके कारोबार से जुड़ रहे हैं। इससे आपको यह अंदाज़ा लगाने में मदद मिलती है कि आपकी ऑनलाइन मार्केटिंग आपके सही ग्राहकों तक पहुंच रही है या नहीं या फिर शायद आपसे अहम इलाके छूट रहे हैं। इससे आपको उन चीज़ों के बारे में आइडिया मिलेंगे जिन्हें बेहतर बनाया जा सकता है, जैसे अपनी वेबसाइट पर अपनी जगह के बारे में ज़्यादा जानकारी जोड़ना, AdWords Express के ज़रिए टारगेट किए गए विज्ञापनों को आज़माना या अपने ‘Google मेरा व्यवसाय’ के डिलीवरी या सेवा देने वाले इलाके को अपडेट करना।

उदाहरण के लिए, मान लें कि आपको कुछ खास इलाके ऐसे दिखाई देते हैं जहां से बहुत सारे ड्राइविंग दिशा-निर्देश अनुरोध आ रहे हैं। आप पसंद के मुताबिक कॉल-टू-एक्शन (सीटीए) का इस्तेमाल करके इन इलाकों के लिए टारगेट किए गए विज्ञापन बना सकते हैं: “पूर्वी इलाके में रहने वालों के लिए 10% की छूट”। इसके बाद, आप ऐसे विज्ञापन चलाकर प्रयोग कर सकते हैं जिनमें ड्राइविंग दिशा-निर्देश के बहुत ज़्यादा अनुरोध नहीं आते हैं। इससे आप उन इलाकों में अपना कारोबार बढ़ा सकते हैं।

Google My Business की खास जानकारी आपके कारोबार के लिए बेहद कीमती हो सकती है। चलिए यह पक्का करें कि आप उनका पूरा फ़ायदा उठाने के लिए तैयार हैं।

डिजिटल मार्केटिंग

by Himalaya Cloud Leading Services

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Benefits of Advertising Online

गूगल के साथ अपना व्यवसाय बढ़ाएं 1. ऑनलाइन विज्ञापन दूसरे विज्ञापनों से अलग कैसे होते हैं? 2. ऑनलाइन विज्ञापन मेरे कारोबार के लिए ज़रूरी क्यों है? 3. यह कैसे काम करता है? मान कीजिए कि दिनेश का डेनिम वर्ल्ड नाम का एक छोटा सा कारोबार है. वह सिर्फ़ डेनिम से बनी चीज़ें बेचते हैं, यहां तक कि उनकी दूकान के जूते भी डेनिम के बने होते हैं। डेनिम वर्ल्ड का प्रचार करने के लिए, दिनेश के पास एक ऐसा प्रिंट विज्ञापन करने का आइडिया है, जो देखने में डेनिम से बना हुआ लगेगा। डिज़ाइन पूरा हो जाने के बाद, वह स्थानीय अख़बार में एक पूरे पेज का विज्ञापन खरीदने के लिए अपने मार्केटिंग बजट में से अच्छी खासी रकमखर्च करते हैं। रविवार का अख़बार खोलने पर, उन्हें पूरे पेज पर छपा हुआ अपना अपना शानदार विज्ञापन दिखाई देता है जिससे वह बहुत उत्साहित हो जाते हैं। उन्हें पूरा भरोसा है कि इससे डेनिम वर्ल्ड के लिए नए ग्राहक पाने में मदद मिलेगी। लेकिन, क्या वह भरोसे के साथ कह सकते हैं कि उनका विज्ञापन उनके लक्ष्य को पूरा करने में उनकी मदद कर रहा है? छोटे कारोबारों के लिए ऑनलाइन विज्ञापन एक बेहतरीन टूल इसलिए भी है, क्योंकि इसके ज़रि...

हर तरह के ग्राहक की ज़रूरत (इंटेंट) को समझना

देखना-सोचना-करना यानिकि हर तरह के ग्राहक की ज़रूरत (इंटेंट) को समझना और क्या मेरी पूरी मार्केटिंग का ध्यान कन्वर्ज़न (ग्राहक में बदलने) और बिक्री पर ही होना चाहिए? ग्राहकों की तीन तरह की ज़रूरतें (इंटेंट) क्या-क्या हैं? मैं हर तरह की ज़रूरत (इंटेंट) के हिसाब से अपनी मार्केटिंग किस तरह ऑप्टिमाइज़ करूं? इशान को एक परेशानी आ रही है। वह अपनी जींस को लेकर नाखुश हैं। (हमने कभी यह दावा नहीं किया कि यह एक बड़ी परेशानी है।) इशान को पूरी तरह नहीं पता कि उन्हें अपनी मौजूदा जींस क्यों पसंद नहीं हैं – हो सकता है वह बहुत तंग हो, बहुत चौड़ी हो, बहुत ही फ़ॉर्मल हो या बहुत ही कैजुअल हो? कम शब्दों में कहें, तो वह अभी नई जींस खरीदने के लिए तैयार नहीं हैं।।।लेकिन कुछ विकल्प ज़रूर देखना चाहते हैं। एक दिन इशान को एक स्टाइल ब्लॉग पढ़ते हुए जींस का विज्ञापन दिखाई देता है जिसे देखकर वह उसकी रीटेल वेबसाइट देखने का मन बना लेते हैं। चलिए, हम अंदाज़ा लगाते हैं कि किस तरह का विज्ञापन किसी ऐसे व्यक्ति को लुभा सकता है जिसे अभी खरीदारी नहीं करनी है। इशान की तरह, हर ग्राहक खरीदारी के लिए तैयार नहीं है। दरअसल, आपकी मार्...

व्यापारिक विकास की रणनीतियां

व्यापारिक रणनीति: एक व्यावसायिक रणनीति उन कार्यों और निर्णयों को संदर्भित करती है जो एक कंपनी अपने व्यावसायिक लक्ष्यों तक पहुंचने और अपने उद्योग में प्रतिस्पर्धी होने के लिए लेती है। यह परिभाषित करता है कि अपने लक्ष्यों तक पहुंचने के लिए व्यवसाय को क्या करने की आवश्यकता है, जो भर्ती और संसाधन आवंटन के लिए निर्णय लेने की प्रक्रिया को निर्देशित करने में मदद कर सकता है। एक व्यावसायिक रणनीति विभिन्न विभागों को एक साथ काम करने में मदद करती है, जिससे विभागीय निर्णय कंपनी की समग्र दिशा का समर्थन करते हैं। एक व्यापार रणनीति क्यों महत्वपूर्ण है? संगठनों के लिए एक व्यावसायिक रणनीति क्यों महत्वपूर्ण है, इसके कई कारण हैं, जिनमें शामिल हैं: नियोजन : एक व्यावसायिक रणनीति आपको अपने व्यावसायिक लक्ष्यों तक पहुंचने के लिए महत्वपूर्ण कदमों की पहचान करने में मदद करती है।  ताकत और कमजोरियां: एक व्यावसायिक रणनीति बनाने की प्रक्रिया आपको अपनी कंपनी की ताकत और कमजोरियों की पहचान करने और मूल्यांकन करने की अनुमति देती है, एक ऐसी रणनीति का निर्माण करती है जो आपकी ताकत को भुनाने और आपकी कमजोरियों को दूर कर...