सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Online Reviews: The Best Business Promotions

Online Reviews: The Best Business Promotions : ऑनलाइन समीक्षा बिजनेस का सबसे अच्छा प्रचार मन जाता है।  आजकल लोग अपने लिए खुद रिसर्च करना पसंद करते हैं। खरीदारी करने से पहले, वे जानकारी और उस प्रॉडक्ट या सेवा पर लोगों की राय खोजते हैं, जिससे सही फैसले लेने में उन्हें मदद मिलती है। यकीनन, किसी करीबी दोस्त या ऑफ़िस में साथ काम करने वाले किसी व्यक्ति की अच्छी या खराब समीक्षा, ग्राहक के आपके प्रॉडक्ट खरीदने के फ़ैसले को बदल सकती है। किसी ऐसे व्यक्ति की ऑनलाइन समीक्षा से क्या फ़र्क पड़ता है, जिसे ग्राहक नहीं जानता? जो लोग आपके ग्राहक बनना चाहते हैं, वे अजनबी लोगों की सलाह पर यकीन नहीं करेंगे...या फिर करेंगे?

1. ऑनलाइन समीक्षाएं मेरे कारोबार के लिए क्यों ज़रूरी हैं?
2. मैं ऑनलाइन समीक्षाओं का अच्छे ढंग से जवाब कैसे दे सकता/सकती हूं?
3. मैं अपनी मार्केटिंग में ऑनलाइन समीक्षाओं का इस्तेमाल कैसे कर सकता/सकती हूं?

ऑनलाइन समीक्षाएं इतनी असरदार होती हैं कि Kayak Adventures Worldwide नाम की एक ट्रैवल एजेंसी ने इनकी मदद से दूसरी सभी ट्रैवल एजेंसियों पर बढ़त हासिल कर ली। Kayak Adventures Worldwide ने पाया कि कई लोग जो उनके ग्राहक बन सकते हैं, वे जानकारी पाने के लिए कॉल करते समय ऑनलाइन समीक्षाओं के बारे में बात करते हैं। इसलिए, उन्होंने अपनी यात्राओं और ग्राहक सेवा को बेहतर बनाने का तरीका सीखने के लिए समीक्षाओं का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। 

वे अपने ग्राहकों को समीक्षा लिखने के लिए ईमेल के ज़रिए याद दिलाते थे और जब वे समीक्षा लिख लेते थे तो उनका शुक्रिया अदा करने के लिए भी ईमेल करते थे। ऐसा करके वे ग्राहकों को ऑनलाइन समीक्षाएं लिखने के लिए प्रेरित करने लगे। उन्होंने बुरी समीक्षा लिखने वाले ग्राहकों को भी निजी रूप से जवाब दिया और उनकी समस्याओं को दूर किया। Kayak Adventures Worldwide ने एक रणनीति बनाकर ऑनलाइन समीक्षाओं का इस्तेमाल किया, जिससे उन्हें अपने कारोबार की अलग पहचान बनाने और तरक्की में मदद मिल। समय से पहले बुक करवाने वाले आधे से ज़्यादा लोगों ने बताया कि उन्हें उस कंपनी के बारे में किसी ऑनलाइन समीक्षा की साइट से पता चला। 

Kayak Adventures Worldwide की तरह आप भी ऑनलाइन समीक्षाओं को अपने फ़ायदे के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। ऑनलाइन समीक्षाएं लोगों को अपनी कंपनी के बारे में बताने और मुफ़्त में प्रचार पाने का एक शानदार तरीका हो सकती हैं।ऐसा इसलिए है, क्योंकि आपके कारोबार का नाम और पता, Google My Business, Yelp, Amazon, और TripAdvisor जैसी समीक्षाएं प्रकाशित करने वाली वेबसाइट पर दिखाई देते हैं। साथ ही, ढेरों अच्छी ऑनलाइन समीक्षाओं से यह पता चलता है कि आपके कारोबार के पास ऐसे ग्राहक हैं, जो नकली समीक्षा नहीं करते और आपकी सुविधाओं से सच में संतुष्ट हैं। इसके चलते वे लोग जो आपके ग्राहक बन सकते हैं, उन्हें लग सकता है कि “लोगों को यह कारोबार वाकई में पसंद है।हो सकता है कि मुझे भी यह पसंद आए!”


(ग्राहक समीक्षाओं देखने के लिए बार-बार ऑनलाइन जाकर यह देखें कि लोगों ने आपके कारोबार का नाम कहां-कहां लिया है। ऐसी साइट और ऐप्लिकेशन की एक सूची तैयार करें और Google Alert जैसे टूल का इस्तेमाल करके एक सर्च इंजन चेतावनी बनाएं, ताकि आप पोस्ट होते ही समीक्षाओं को देख सकें।)

समीक्षाओं को बातचीत शुरू करने का एक ज़रिया समझें. समीक्षा करने वाले लोगों से संपर्क बनाए रखें और उनके सुझावों और शिकायतों के जवाब दें। समीक्षा का जवाब देते समय यह याद रखें कि आप अपने कारोबार की ओर से जवाब दे रहे हैं।चाहे समीक्षा करने वाले व्यक्ति ने कुछ भी लिखा हो, आपके जवाब से ऐसा नहीं लगना चाहिए कि आप उनकी समीक्षा को अपने दिल से लगा रहे हैं और उनसे पूछना चाहते हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों लिखा। अच्छी समीक्षा करने वालों को बताएं कि आप उनके सुझाव और समय की कितनी सराहना करते हैं। आपका जवाब ज़्यादा से ज़्यादा निजी होना चाहिए। उदाहरण के लिए, अगर व्यक्ति ने अपना नाम लिखा है, तो उनका नाम लेकर ही जवाब लिखें। और याद रखें कि यहां आप अपने प्रॉडक्ट को पिच नहीं कर सकते या बेच नहीं सकते। इससे लोगों को लगेगा कि आपका कारोबार मौके का फ़ायदा उठाता है और बेईमान है। 

कुछ ही कारोबार ऐसे होते हैं, जिनकी रेटिंग 100% होती है, इसलिए आपको भी बुरी समीक्षा मिल सकती है। ऐसे में घबराना नहीं चाहिए और उस समीक्षा का सही तरीके से जवाब देना चाहिए। अगर आप बुरी समीक्षाओं का जवाब ठीक ढंग से और जल्दी नहीं देते हैं, तो इससे आपके कारोबार के नाम को ठेस पहुंच सकती है। इसलिए हमेशा ग्राहकों की समस्याएंहल करें और उन्हें एहसास दिलाएं कि आप उनकी बात सुन रहे हैं और काम करने के अपने तरीके में सुधार कर रहे हैं। सबसे पहले, समीक्षक को उसके सुझाव के लिए धन्यवाद दें. आपकी सेवा से नाखुशहोने वाला ग्राहक भी आखिरकार एक ग्राहक ही है।  फिर समझदारी से समस्या पर चर्चा करें और उन्हें समझाएं कि समस्या को हल करने के लिए आप क्या कदम उठा रहे हैं। 

जवाब देते समय शांत रहें, सोच सकारात्मक रखें और ग्राहक की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। अपना बचाव करने या ग्राहक का मज़ाक उड़ाने से बचें. ऑनलाइन ग्राहकों से उलझने से आपको एक बार राहत मिल सकती है, लेकिन यह आपके कारोबार के लिए अच्छा नहीं है। (आप समीक्षाओं के जवाब देने के लिए एक अलग ईमेल पता भी बना सकते हैं. उदाहरण के लिए: help@yourdomain.com. इससे आपका कारोबार पेशेवर दिखाई देता है और ग्राहकों के सुझावों और शिकायतों को एक जगह रखना और उसे बेहतर तरीके से संभालना आसान हो जाता है।)

किसी नाखुश ग्राहक से सार्वजनिक बहस से बचने के लिए, उस मामले को ईमेल या फ़ोन पर निजी रूप से सुलझाने की कोशिश करें। अगर आप समस्या का समाधान कर लेते हैं और ग्राहक इससे संतुष्ट हो जाता है, तो आप उन्हें बुरी समीक्षा को बदलने या हटाने के लिए कह सकते हैं। अगर आपके पास ग्राहक का पता है, तो आप उसे एक हाथ से लिखा हुआ नोट भी भेज सकते हैं. आपके लिए उनके सुझाव और आपसे उनका रिश्ता कितना ज़रूरी है, यह दिखाने के लिए आप उन्हें कूपन या गिफ़्ट सर्टिफ़िकेट भी भेज सकते हैं। 

वादे के अनुसार अपनी बेहतरीन सेवाएं देने के बावजूद, कई बार लोगों को खुश नहीं किया जा सकता। ऐसा होने पर, सार्वजनिक रूप से अपना पक्ष रखते हुए कम शब्दों में समझाएं कि आपने उस स्थिति को कैसे सुलझाया। हालांकि, आरोप के बदले आरोप लगाने से बचें। (कई मामलों में समीक्षा आपके प्रोडक्ट या सेवा से जुड़ी हुई नहीं होती, मुद्दे से अलग होती है या स्पैम होती है। ऐसी गैरज़रूरीसमीक्षाओं के बारे में उस वेबसाइट से शिकायत करें, जहां वे प्रकाशित की गई हैं। हालांकि, याद रखें कि ज़्यादातर वेबसाइट तभी समीक्षा हटाएंगी अगर वेउनकी सामग्री से जुड़ी नीतियों का पालन न करती हों।)

ऑनलाइन समीक्षाएं सिर्फ़ इसलिए ज़रूरी नहीं होती क्योंकि उनके ज़रिए आप अपने ग्राहकों से बातचीत कर सकते हैं। आप उनका इस्तेमाल नए ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए भी कर सकते हैं। अच्छी समीक्षा पाने के लिए भगवान से दुआ न करें। ग्राहकों का आपके कारोबार के साथ अनुभव अच्छा रहे, तो आगे बढ़कर उनसे सुझाव देने के लिए कहें। समीक्षाओं का इस्तेमाल लोगों को यह दिखाने के लिए करें कि ग्राहकों ने आपके कारोबार की कितनी तारीफ़ की है. अपने ग्राहकों की संतुष्टि दिखाने के लिए उन्हें अपनी वेबसाइट और प्रिंट सामग्रियों पर प्रकाशित करें। बस याद रखें कि अपनी मार्केटिंग करने के लिए ग्राहकों की समीक्षाओं का इस्तेमाल करने से पहले, आपको उनसे मंज़ूरी लेनी होगी। 

आप अपने कारोबार से जुड़े लोगों को उनकी सफलता के सबूत के तौर पर भी ये समीक्षाएं दिखा सकते हैं. ग्राहकों के सकारात्मक सुझावों से कर्मचारियों को प्रेरणा मिलती है, टीम का मनोबल बढ़ता है और इसे देखकर वे लोग भी उत्साहित होते हैं, जिन्हें आपके कारोबार में दिलचस्पी होती है। चूंकि अब आप देख चुके हैं कि ऑनलाइन समीक्षाएं आपके कारोबार में कैसे मदद करती हैं, तो आइए नमूने के तौर पर एक जवाब बनाते हैं जिसका इस्तेमाल आप नकारात्मक समीक्षा मिलने पर कर सकते हैं।



डिजिटल मार्केटिंग

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Benefits of Advertising Online

गूगल के साथ अपना व्यवसाय बढ़ाएं 1. ऑनलाइन विज्ञापन दूसरे विज्ञापनों से अलग कैसे होते हैं? 2. ऑनलाइन विज्ञापन मेरे कारोबार के लिए ज़रूरी क्यों है? 3. यह कैसे काम करता है? मान कीजिए कि दिनेश का डेनिम वर्ल्ड नाम का एक छोटा सा कारोबार है. वह सिर्फ़ डेनिम से बनी चीज़ें बेचते हैं, यहां तक कि उनकी दूकान के जूते भी डेनिम के बने होते हैं। डेनिम वर्ल्ड का प्रचार करने के लिए, दिनेश के पास एक ऐसा प्रिंट विज्ञापन करने का आइडिया है, जो देखने में डेनिम से बना हुआ लगेगा। डिज़ाइन पूरा हो जाने के बाद, वह स्थानीय अख़बार में एक पूरे पेज का विज्ञापन खरीदने के लिए अपने मार्केटिंग बजट में से अच्छी खासी रकमखर्च करते हैं। रविवार का अख़बार खोलने पर, उन्हें पूरे पेज पर छपा हुआ अपना अपना शानदार विज्ञापन दिखाई देता है जिससे वह बहुत उत्साहित हो जाते हैं। उन्हें पूरा भरोसा है कि इससे डेनिम वर्ल्ड के लिए नए ग्राहक पाने में मदद मिलेगी। लेकिन, क्या वह भरोसे के साथ कह सकते हैं कि उनका विज्ञापन उनके लक्ष्य को पूरा करने में उनकी मदद कर रहा है? छोटे कारोबारों के लिए ऑनलाइन विज्ञापन एक बेहतरीन टूल इसलिए भी है, क्योंकि इसके ज़रि...

हर तरह के ग्राहक की ज़रूरत (इंटेंट) को समझना

देखना-सोचना-करना यानिकि हर तरह के ग्राहक की ज़रूरत (इंटेंट) को समझना और क्या मेरी पूरी मार्केटिंग का ध्यान कन्वर्ज़न (ग्राहक में बदलने) और बिक्री पर ही होना चाहिए? ग्राहकों की तीन तरह की ज़रूरतें (इंटेंट) क्या-क्या हैं? मैं हर तरह की ज़रूरत (इंटेंट) के हिसाब से अपनी मार्केटिंग किस तरह ऑप्टिमाइज़ करूं? इशान को एक परेशानी आ रही है। वह अपनी जींस को लेकर नाखुश हैं। (हमने कभी यह दावा नहीं किया कि यह एक बड़ी परेशानी है।) इशान को पूरी तरह नहीं पता कि उन्हें अपनी मौजूदा जींस क्यों पसंद नहीं हैं – हो सकता है वह बहुत तंग हो, बहुत चौड़ी हो, बहुत ही फ़ॉर्मल हो या बहुत ही कैजुअल हो? कम शब्दों में कहें, तो वह अभी नई जींस खरीदने के लिए तैयार नहीं हैं।।।लेकिन कुछ विकल्प ज़रूर देखना चाहते हैं। एक दिन इशान को एक स्टाइल ब्लॉग पढ़ते हुए जींस का विज्ञापन दिखाई देता है जिसे देखकर वह उसकी रीटेल वेबसाइट देखने का मन बना लेते हैं। चलिए, हम अंदाज़ा लगाते हैं कि किस तरह का विज्ञापन किसी ऐसे व्यक्ति को लुभा सकता है जिसे अभी खरीदारी नहीं करनी है। इशान की तरह, हर ग्राहक खरीदारी के लिए तैयार नहीं है। दरअसल, आपकी मार्...

व्यापारिक विकास की रणनीतियां

व्यापारिक रणनीति: एक व्यावसायिक रणनीति उन कार्यों और निर्णयों को संदर्भित करती है जो एक कंपनी अपने व्यावसायिक लक्ष्यों तक पहुंचने और अपने उद्योग में प्रतिस्पर्धी होने के लिए लेती है। यह परिभाषित करता है कि अपने लक्ष्यों तक पहुंचने के लिए व्यवसाय को क्या करने की आवश्यकता है, जो भर्ती और संसाधन आवंटन के लिए निर्णय लेने की प्रक्रिया को निर्देशित करने में मदद कर सकता है। एक व्यावसायिक रणनीति विभिन्न विभागों को एक साथ काम करने में मदद करती है, जिससे विभागीय निर्णय कंपनी की समग्र दिशा का समर्थन करते हैं। एक व्यापार रणनीति क्यों महत्वपूर्ण है? संगठनों के लिए एक व्यावसायिक रणनीति क्यों महत्वपूर्ण है, इसके कई कारण हैं, जिनमें शामिल हैं: नियोजन : एक व्यावसायिक रणनीति आपको अपने व्यावसायिक लक्ष्यों तक पहुंचने के लिए महत्वपूर्ण कदमों की पहचान करने में मदद करती है।  ताकत और कमजोरियां: एक व्यावसायिक रणनीति बनाने की प्रक्रिया आपको अपनी कंपनी की ताकत और कमजोरियों की पहचान करने और मूल्यांकन करने की अनुमति देती है, एक ऐसी रणनीति का निर्माण करती है जो आपकी ताकत को भुनाने और आपकी कमजोरियों को दूर कर...