सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सही पार्टनर की मदद से अंतरराष्ट्रीय शिपिंग

सही पार्टनर की मदद से अंतरराष्ट्रीय शिपिंग को सेट अप करना, उत्पाद और सेवाएं दूसरे देशों में रहने वाले ग्राहकों को बेचना। नए बाज़ारों में पहुंचने से पहले मुझे अंतरराष्ट्रीय शिपिंग के बारे में क्या-क्या पता होना चाहिए? तीसरे पक्ष का लॉजिस्टिक पार्टनर क्या है और वे किस तरह मेरी मदद कर सकते हैं? मैं अपने लिए और कारोबार के लिए तीसरे पक्ष के सही लॉजिस्टिक पार्टनर का चुनाव कैसे करूं?

मान लीजिए कि स्पेन में रहने वाले राफ़ेल को बाइक रेसिंग बहुत पसंद है। वह न सिर्फ़ खेल देखते हैं, बल्कि खुद कई रेस में हिस्सा भी लेते हैं। उन्हें एक अमेरिकी बाइक रेसिंग कंपनी की बनाई हुई बाइकें बहुत पसंद हैं, इसलिए वह इस कंपनी को सोशल मीडिया पर फ़ॉलो करते हैं। उन्हें एक अच्छी खबर पता लगी है कि इस कंपनी ने हाल ही में यूरोप और एशिया में अपनी बाइकों की बिक्री और शिपिंग शुरू की है। 

उन्होंने कंपनी की ई-कॉमर्स साइट पर जाकर वह बाइक ऑर्डर करनी चाही, जिसे वह काफ़ी समय से खरीदना चाह रहे थे। हालांकि, जब वह ऑनलाइन चेकआउट करने लगे, तो उन्हें हिचकिचाहट हुई। उन्हें शिपिंग के विकल्पों को लेकर यकीन नहीं है। अपने ई-कॉमर्स कारोबार को दुनिया भर में फैलाने से आप अपनी बिक्री बढ़ा सकते हैं और अपनी कंपनी को तरक्की के रास्ते पर ले जा सकते हैं। हालांकि, इस गतिविधि के लिए लॉजिस्टिक का काम चुनौती से भरा हो सकता है।

ग्राहक चाहते हैं कि शिपिंग के लिए उन्हें कम से कम शुल्क देना पड़े और ऑर्डर किया गया उत्पाद जल्द से जल्द मिल जाए। वे यह भी चाहते हैं कि उत्पाद उन्हें अच्छी हालत में मिलें। (राफ़ेल के लिए ऐसी बाइक किसी काम की नहीं होगी, जो टूटी और दबी हुई हालत में मिले।) भले ही ग्राहकों ने किसी दूसरे देश से उत्पाद मंगवाए हों, लेकिन वे अच्छी सेवा पाना चाहते हैं। इसीलिए, दुनिया भर से मिलने वाले ऑर्डर को पूरा करने और अपने अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में सामान मुहैया कराने के लिए, भरोसेमंद सेवा की योजना बनाना समझदारी है।

किसी नए अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में जाने का मतलब है जटिल कस्टम, शुल्क और कर भरने की गतिविधि से निपटना। यहां पर तीसरे पक्ष के लॉजिस्टिक पार्टनर (3PL) से मदद मिल सकती है।  FedEx, DHL, K&N, Ingram Micro, XPO, UPS या Expansys जैसी 3PL कंपनियां, अंतरराष्ट्रीय शिपमेंट की जटिलताओं से निपट सकती हैं।  उदाहरण के लिए, अपने इंपोर्ट (आपके आपूर्तिकर्ता की ओर से आपको) और एक्सपोर्ट (आपकी ओर से आपके अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों को) के प्रवाह को प्रबंधित करना।

उदाहरण के लिए, मान लीजिए कि राफ़ेल अमेरिकी कंपनी की साइट से एक बाइक खरीद लेते हैं। 3PL उस कंपनी से बाइक उठाएगा. (कुछ 3PL खुद के वेयरहाउस में भी उत्पाद रख सकते हैं. इससे डिलीवरी तेज़ी से हो सकती है और स्टोरेज में लगने वाला आपका पैसा भी बच सकता है।) इसके बाद, 3PL शिपिंग से जुड़ी सारी काग़ज़ी कार्रवाई (कस्टम, शुल्क और कर समेत) पूरी करेगा और राफ़ेल तक बाइक पहुंचाने के लिए, दुनिया भर में फैले पार्टनर नेटवर्क या अपनी खुद की स्थानीय टीम के साथ मिलकर काम करेगा। 

3PL इस प्रक्रिया को आसान बनाते हैं क्योंकि उन्हें यह पता होता है कि इंपोर्ट / एक्सपोर्ट के नियम क्या हैं और कुछ बाज़ारों में किन उत्पादों पर पाबंदी है। वे अपने आप पूरी होने वाली ऑर्डर की प्रक्रिया भी बना सकते हैं और यह पक्का कर सकते हैं कि उत्पाद बिना किसी नुकसान के समय पर पहुंचा दिए जाएं।

3PL का इस्तेमाल करके, आप इन चीज़ों का फ़ायदा ले सकते हैं:
1. तनाव में कमी और समय की बचत: 3PL की मदद से कर, कस्टम, टैरिफ़ और दूसरे चुनौती भरे/समय लेने वाले लॉजिस्टिक का खयाल रखा जाता है।
2. ओवरहेड की लागतों में कमी: आपके लिए संचालन की लागत ज़्यादा नहीं होगी और आपके कर्मचारियों को लॉजिस्टिक को संभालने में कम समय खर्च करना होगा।
3. शिपिंग की लागतों में कमी: 4PL शिपिंग की लागतें कम करने के लिए बातचीत कर सकता है और उस बचत का आपको भी फ़ायदा मिल सकता है। 
4. कारोबार को तेज़ी से बढ़ाना: अगर आप मुख्य रूप से मौसम/सीज़न के हिसाब से बिक्री करते हैं, तो 3PL जल्दी-जल्दी आगे बढ़ने में आपकी मदद कर सकता है। 

आप एक ऐसा 3PL चुन सकते हैं जो आपके देश में ही हो, किसी दूसरे देश में हो या दोनों देशों में हो। असल में, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपके नए अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में आपके लक्ष्य क्या हैं। जब आप 3PL चुन रहे हों, तो आपको उनकी प्रतिष्ठा और उनके भरोसेमंद होने के बारे में ठीक से जाँच-पड़ताल ज़रूर करनी चाहिए। साथ ही, ऐसी दूसरी चीज़ें भी हैं जिनका आपको ध्यान रखना चाहिए।

आप अपने उत्पाद कहां से भेज रहे हैं? क्या वहां कोई भरोसेमंद 3PL मौजूद है? साथ ही, आप उत्पाद कहां भेज रहे हैं? क्या कोई ऐसा 3PL है, जो उस इलाके में अच्छा काम करता है और उसकी कीमतें ठीक होने के साथ ही डिलीवरी भी तेज़ है? इसके बाद, यह देखें कि हर 3PL आपको क्या-क्या सुविधाएं देता है, जैसे कि ट्रैकिंग और बीमा। वे शिपमेंट ट्रैक करने में किस तरह आपकी मदद करते हैं और वे शिपिंग से जुड़ी किसी समस्या को कैसे हल करते हैं?

अपने ग्राहकों को न भूलें। जब बात खरीदारी के अनुभव की आती है, तो कुछ बाज़ारों की कुछ तय प्राथमिकताएं हो सकती हैं। जब डिलीवरी की रफ़्तार और विकल्पों की बात आती है, तो उन्हें क्या उम्मीद करनी चाहिए? क्या आपका 3PL इन ज़रूरतों का ध्यान रखता है? अपने और अपने कारोबार के लिए सही 3PL चुनते समय, सबसे ज़रूरी यह तुलना करना है कि वे आपको क्या-क्या ऑफ़र करते हैं और इसके लिए वे आपसे कितना शुल्क ले सकते हैं।

यह देखें कि एक औसत ग्राहक किसी एक ऑर्डर पर कितना खर्च करता है और एक 3PL ऑर्डर करने के लिए कितना शुल्क लेगा। इस जानकारी से आपको 3PL चुनने के अलावा और भी कई कामों में मदद मिलती है – इसकी मदद से आप अपने ग्राहकों को शिपिंग की डील ऑफ़र कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, मान लीजिए कि अमेरिकी बाइक कंपनी हिसाब लगाती है कि 3PL के ज़रिए एक सामान भेजने की उसकी लागत 25 डॉलर होगी. ऐसे में, अगर राफ़ेल सिर्फ़ 25 डॉलर की कीमत वाले रेसिंग दस्ताने खरीदना चाहते हैं, तो शिपिंग का यह शुल्क न तो उनके लिए सही होगी – न ही कंपनी के लिए.

लेकिन कंपनी राफ़ेल को यह कहकर ज़्यादा खर्च करने के लिए प्रोत्साहित कर सकती है कि अगर वह उससे 100 डॉलर या इससे ज़्यादा कीमत के उत्पाद खरीदते हैं, तो उन्हें मुफ़्त शिपिंग का फ़ायदा होगा। हां, कंपनी को 25 डॉलर का शिपिंग शुल्क चुकाना होगा, लेकिन उसे 75 डॉलर मिलेंगे (जबकि अगर राफ़ेल कुछ नहीं खरीदते तो उसे $0 डॉलर मिलते।) इस बात पर भी गौर करें कि आप अपने हर एक उत्पाद पर कितना मुनाफ़ा कमाते हैं और उसमें से कितनी रकम 3PL के शुल्क के रूप में देनी पड़ती है। अगर आपकी बाकी कमाई बहुत थोड़ी है, तो आप शिपिंग का खर्च पूरा करने के लिए अपने उत्पादों की कीमत बढ़ा सकते हैं।

आखिर में, यह पता लगाएं कि आपके उत्पादों के वज़न और आकार की वजह से 3PL शुल्क पर क्या असर पड़ेगा। क्या 3PL सीधे-सीधे किलो/पाउंड के हिसाब से शुल्क लेता है या वह आकार के हिसाब से सीधी दर की सुविधा देता है? इससे आपको यह तय करने में मदद मिल सकती है कि आप ग्राहकों को बड़े ऑर्डर पर शिपिंग में छूट देना चाहते हैं या नहीं। जब आपकी अंतरराष्ट्रीय बिक्री बढ़ने लगेगी और आपका कारोबार तरक्की करने लगेगा, तब आप शिपिंग की प्रक्रिया के कुछ काम 3PL की जगह खुद करने के बारे में सोच सकते हैं।

उदाहरण के लिए, आप तय कर सकते हैं कि अब आपका कारोबार कुछ ऐसी ज़िम्मेदारियां संभाल सकता है जिसके लिए आपका 3PL आपसे शुल्क ले रहा है, जैसे कि शिपिंग की लागतों का हिसाब लगाना या यह तय करना कि आपके उत्पाद किस तरह उठाए जाएंगे, किस तरह भेजे जाएंगे और किस तरह डिलीवर होंगे। शिपिंग के ऐसे काम की ज़िम्मेदारी अपने हाथ में लेकर, आप अपने कारोबार – और अपने ग्राहकों का – काफ़ी पैसा बचा सकते हैं।

अंतरराष्ट्रीय शिपिंग को सेट अप करना काफ़ी मुश्किल प्रक्रिया जैसा लग सकता है, लेकिन काम की सूची बनाने से आपको शुरुआत करने में मदद मिल सकती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Benefits of Advertising Online

गूगल के साथ अपना व्यवसाय बढ़ाएं 1. ऑनलाइन विज्ञापन दूसरे विज्ञापनों से अलग कैसे होते हैं? 2. ऑनलाइन विज्ञापन मेरे कारोबार के लिए ज़रूरी क्यों है? 3. यह कैसे काम करता है? मान कीजिए कि दिनेश का डेनिम वर्ल्ड नाम का एक छोटा सा कारोबार है. वह सिर्फ़ डेनिम से बनी चीज़ें बेचते हैं, यहां तक कि उनकी दूकान के जूते भी डेनिम के बने होते हैं। डेनिम वर्ल्ड का प्रचार करने के लिए, दिनेश के पास एक ऐसा प्रिंट विज्ञापन करने का आइडिया है, जो देखने में डेनिम से बना हुआ लगेगा। डिज़ाइन पूरा हो जाने के बाद, वह स्थानीय अख़बार में एक पूरे पेज का विज्ञापन खरीदने के लिए अपने मार्केटिंग बजट में से अच्छी खासी रकमखर्च करते हैं। रविवार का अख़बार खोलने पर, उन्हें पूरे पेज पर छपा हुआ अपना अपना शानदार विज्ञापन दिखाई देता है जिससे वह बहुत उत्साहित हो जाते हैं। उन्हें पूरा भरोसा है कि इससे डेनिम वर्ल्ड के लिए नए ग्राहक पाने में मदद मिलेगी। लेकिन, क्या वह भरोसे के साथ कह सकते हैं कि उनका विज्ञापन उनके लक्ष्य को पूरा करने में उनकी मदद कर रहा है? छोटे कारोबारों के लिए ऑनलाइन विज्ञापन एक बेहतरीन टूल इसलिए भी है, क्योंकि इसके ज़रि...

हर तरह के ग्राहक की ज़रूरत (इंटेंट) को समझना

देखना-सोचना-करना यानिकि हर तरह के ग्राहक की ज़रूरत (इंटेंट) को समझना और क्या मेरी पूरी मार्केटिंग का ध्यान कन्वर्ज़न (ग्राहक में बदलने) और बिक्री पर ही होना चाहिए? ग्राहकों की तीन तरह की ज़रूरतें (इंटेंट) क्या-क्या हैं? मैं हर तरह की ज़रूरत (इंटेंट) के हिसाब से अपनी मार्केटिंग किस तरह ऑप्टिमाइज़ करूं? इशान को एक परेशानी आ रही है। वह अपनी जींस को लेकर नाखुश हैं। (हमने कभी यह दावा नहीं किया कि यह एक बड़ी परेशानी है।) इशान को पूरी तरह नहीं पता कि उन्हें अपनी मौजूदा जींस क्यों पसंद नहीं हैं – हो सकता है वह बहुत तंग हो, बहुत चौड़ी हो, बहुत ही फ़ॉर्मल हो या बहुत ही कैजुअल हो? कम शब्दों में कहें, तो वह अभी नई जींस खरीदने के लिए तैयार नहीं हैं।।।लेकिन कुछ विकल्प ज़रूर देखना चाहते हैं। एक दिन इशान को एक स्टाइल ब्लॉग पढ़ते हुए जींस का विज्ञापन दिखाई देता है जिसे देखकर वह उसकी रीटेल वेबसाइट देखने का मन बना लेते हैं। चलिए, हम अंदाज़ा लगाते हैं कि किस तरह का विज्ञापन किसी ऐसे व्यक्ति को लुभा सकता है जिसे अभी खरीदारी नहीं करनी है। इशान की तरह, हर ग्राहक खरीदारी के लिए तैयार नहीं है। दरअसल, आपकी मार्...

व्यापारिक विकास की रणनीतियां

व्यापारिक रणनीति: एक व्यावसायिक रणनीति उन कार्यों और निर्णयों को संदर्भित करती है जो एक कंपनी अपने व्यावसायिक लक्ष्यों तक पहुंचने और अपने उद्योग में प्रतिस्पर्धी होने के लिए लेती है। यह परिभाषित करता है कि अपने लक्ष्यों तक पहुंचने के लिए व्यवसाय को क्या करने की आवश्यकता है, जो भर्ती और संसाधन आवंटन के लिए निर्णय लेने की प्रक्रिया को निर्देशित करने में मदद कर सकता है। एक व्यावसायिक रणनीति विभिन्न विभागों को एक साथ काम करने में मदद करती है, जिससे विभागीय निर्णय कंपनी की समग्र दिशा का समर्थन करते हैं। एक व्यापार रणनीति क्यों महत्वपूर्ण है? संगठनों के लिए एक व्यावसायिक रणनीति क्यों महत्वपूर्ण है, इसके कई कारण हैं, जिनमें शामिल हैं: नियोजन : एक व्यावसायिक रणनीति आपको अपने व्यावसायिक लक्ष्यों तक पहुंचने के लिए महत्वपूर्ण कदमों की पहचान करने में मदद करती है।  ताकत और कमजोरियां: एक व्यावसायिक रणनीति बनाने की प्रक्रिया आपको अपनी कंपनी की ताकत और कमजोरियों की पहचान करने और मूल्यांकन करने की अनुमति देती है, एक ऐसी रणनीति का निर्माण करती है जो आपकी ताकत को भुनाने और आपकी कमजोरियों को दूर कर...