सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बिजनेस का ऑफलाइन प्रचार करना

अगर कोई व्यक्ति बिजनेस करता है तो उसे अपने बिजनेस का प्रचार करने के तरीकों पर भी काम करना चाहिए। अगर बिजनेस का प्रचार नहीं किया जाता है तो बिजनेस के लिए ग्राहक मिलना बहुत मुश्किल हो जायेगा।
“बिना विज्ञापन के कारोबार करना, अंधेरे कमरे में किसी सुंदर लड़की को आंख मारने जैसा है।”

मतलब यह कि आप अपने कारोबार को बहुत अधिक सामान से भर दिए लेकिन आपके कारोबार के बारे में किसी को मालूम ही नहीं है तो आपके कारोबार से सामान खरीदेगा कौन?

प्रचार मुख्य रुप से दो प्रकार का होता है:
1. ऑनलाइन प्रचार
2. ऑफलाइन प्रचार

ऑनलाइन प्रचार किसे कहते हैं?
इसको हम कम शब्दों में समझे तो होगा – इंटरनेट के माध्यम से किया जाने वाला प्रचार को हम ऑनलाइन प्रचार कहते हैं। 

ऑनलाइन प्रचार का प्रमुख अंग निम्न है:
1. सोशल मीडिया मार्केटिंग
2. SMS मार्केटिंग
3. ईमेल मार्केटिंग
4. वीडियो मार्केटिंग

इंटरनेट पर अपने बिजनेस की लिस्टिंग करना
सोशल मीडिया मार्केटिंग में क्या करना होता है?
आज की तारीख में विज्ञापन का सबसे पॉपुलर प्लेटफर्म सोशल मीडिया मार्केटिंग है। सोशल मीडिया मार्केटिंग में फेसबुक, ट्वीटर, लिंक्डइन, इंस्टाग्राम इत्यादि आता है।

सोशल मीडिया मार्केटिंग के तहत अपने बिजनेस का प्रचार करने के लिए कारोबारी को सबसे पहले अपने बिजनेस से संबंधित कुछ चीजों की जानकारी इक्कठा करना होता है। कारोबारी को इन चीजों की जानकारी इक्कठा करना होता है:

बिजनेस का नाम
किस प्रोडक्ट को सोशल मीडिया मार्केटिंग के जरिये बेचना है। जिस प्रोडक्ट को सोशल मिडिया प्लेटफ़ॉर्म पर बेचना है, उस प्रोडक्ट की खास बातें क्या हैं? बेचे जाने वाला प्रोडक्ट मार्केट में उपलब्ध अन्य प्रोडक्ट से कैसे बेहतर है, इसके बारे में जानकारी। इन सभी जानकारी को इक्कठा करके कारोबारी को एक ग्राफिक्स बनाना होता है। उस ग्राफिक्स पर ऊपर बताये गई सभी जानकारी को बेहतर तरीके से लिखना होता है। जब ग्राफिक्स तैयार हो जाए तो ग्राफिक्स को सोशल मिडिया प्लेटफ़ॉर्म पर अपलोड कर देना होता है।

जानकारी के लिए बता दें कि सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर यह विकल्प होता है कि विज्ञापनदाता जिस जगह पर चाहें उस जगह पर अपना विज्ञापन दिखाए और जिस जगह पर चाहें उस जगह पर अपना विज्ञापन न दिखाएं।

SMS मार्केटिंग क्या है?
अक्सर हमारे मोबाइल पर नम्बरों पर किसी न कंपनी का मैसेज आता रहता है। तमाम तरह के ऑफर मिलता रहता है। इन ऑफरों में नेटवर्क कंपनियों से लेकर प्रोडक्ट बेचने वाली कंपनियों के विज्ञापन शामिल होते हैं। इसे ही मार्केटिंग की भाषा में SMS मार्केटिंग कहा जाता है।

ठीक इसी तरह कोई भी कारोबारी चाहे तो अपने कारोबार के लिए SMS मार्केटिंग केम्पेन चला सकता है और ग्राहकों को अपने बिजनेस की तरफ आकर्षित कर सकता है। अब सवाल है कि अपने शहर के ही लोगों को अपने बिजनेस का SMS कैसे भेजें?

तो उसका उत्तर है कि टेलिकॉम कंपनियों से अपने शहर के लोगों के मोबाइल नंबर का डाटा खरीदा जा सकता है। टेलिकॉम कंपनियां से अपने शहर के लोगों का मोबाइल नंबर लेकर SMS मार्केटिंग केम्पेन चलाया जा सकता है।

ईमेल मार्केटिंग क्या है?
अक्सर हमारे ईमेल अकाउंट में रैंडम ईमेल आते हैं। उन ईमेल में सिर्फ किसी कंपनी का कोई ब्रोशर होता है या किसी कंपनी के किसी प्रोडक्ट का ऑफर होता है। इसे ही ईमेल मार्केटिंग कहा जाता है।

ईमेल मार्केटिंग एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म है जहां पर किसी कंपनी का ही प्रचार (विज्ञापन) किया जा सकता है। ईमेल मार्केटिंग केम्पेन चलाने के लिए पहले लोगों की ईमेल आईडी का डाटा एजेंसीज से खरीदना होता है।

वीडियो मार्केटिंग क्या है?
आज की तारीख में लगभग हर भारतीय के पास में मोबाइल फोन है और हर तीन में से सो भारतीय के पास एंड्रॉइड फोन है। ऐसे में वीडियो मार्केटिग एक बेहतरीन तरीका है अपने प्रोडक्ट और अपने बिजनेस का प्रचार करने के लिए।

विडियो मार्केटिंग करने के लिए पहले अपने प्रोडक्ट की या अपने बिजनेस के बारे में बेहतरीन विडियो बनवाते हैं। इसके बाद उस विडियो को तमाम ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म पर सर्कुलेट कर देते हैं। इससे जब लोग उस विडियो को देखते हैं तो आपने प्रोडक्ट और बिजनेस का प्रचार होता है।

इंटरनेट पर अपने बिजनेस की लिस्टिंग करना
आज की डेट में अगर किसी कोई कहीं जाना होता है तो वह तुरंत गूगल मैप चला देता है और अपने निश्चित गंतव्य परा पहुंच जाता है। ऐसे में गूगल पर अपने बिजनेस की लिस्टिंग करना बहुत फायदेमंद साबित होता है।

अगर किसी व्यक्ति को कोई प्रोडक्ट खरीदना होता है तो वह सबसे पहले गूगल पर उस प्रोडक्ट के बारे में सर्च करता है। ऐसे में अगर आपका बिजनेस गूगल की लिस्ट में रहेगा तो यूजर गूगल के जरिये आपके बिजनेस के बारे में आसानी से जान सकते हैं।

अपने शहर में बिजनेस का ऑफ़लाइन तरीके से प्रचार
ऑफ़लाइन सदाबहार प्रचार और प्रसार का तरीका है। शुरुवात में सिर्फ ऑफलाइन तरीके से ही कारोबार का प्रचार किया जाता था। 
ऑफ़लाइन प्रचार निम्न तरीके से किया जा सकता है:
1. होर्डिंग
2. बैनर
3. पम्पलेट

होर्डिंग के जरिये बिजनेस का प्रचार / विज्ञापन जो कारोबारी अपने बिजनेस का प्रचार / विज्ञापन सिर्फ अपने ही शहर में करना चाहते हैं, उनके लिए होर्डिंग के जरिये प्रचार करना एक बहुत ही बेहतरीन तरीका है।

होडिंग के जरिये प्रचार करने के लिए सबसे पहले शहर में उन स्थानों को सलेक्ट कीजिये जिन स्थानों पर लोग जुटते हैं। मतलब पब्लिक प्लेस होना चाहिए। जगह सलेक्ट करने के बाद अपने शहर के नगर निगम या नगर पालिका से संपर्क करके उस जगह को होर्डिंग लगाने के लिए किराया पर लीजिये।

जगह का किराया आपको हर दिन के हिसाब से देना पड़ सकता है। जब जगह बुक हो जाये तो उस जगह पर अपने बिजनेस की होर्डिंग लेकर लगा दीजिये। होर्डिंग लगाते समय यह जरुर ध्यान रखना चाहिए कि होर्डिग के लिए रात की लाइट का इंतजाम जरुर हो।

बैनर के जरिये बिजनेस का प्रचार
खुद के शहर में बिजनेस का प्रचार करने के लिए यह तरीका किफायती और काफी लाभदायक है। सबसे पहले अपने बिजनेस या अपने बिजनेस पर उपलब्ध प्रोडक्ट्स के बारे में बैनर बनवाइए।

इसके बाद यह तय करें कि आपको अपने शहर के किस – किस एरिया में बैनर लगाना है। जगह ये सभी कुछ डिसाइड हो जाए तो शहर में यह घूमकर देखें कि किस – किस स्थान पर लोगों की भीड़ अधिक इक्कठी होती है। और कहां – कहां पर अपने बिजनेस का बैनर लगाने से लाभ हो सकता है।

अभी बिजनेस लोन पाए
बैनर लगाने वाली जगह डिसाइड होने के बाद बैनर लगाने वाले लोगों से संपर्क करें और उन्हें बैनर लगाने के लिए बोल दें। यह जरुर ध्यान रखें कि बैनर लगाने में प्रशासन के किसी नियम का उल्लंघन न हो।

पम्पलेट के जरिये अपने शहर में अपने बिजनेस का प्रचार
प्रचार करने का यह तरीका सबसे सस्ता और टिकाऊ है। हालांकि इनमे अधिक पेपर की खपत होती है। पम्पलेट के जरिये अपने बिजनेस का प्रचार करने के लिए सबसे पहले अपने बिजनेस या अपने बिजनेस पर उपलब्ध प्रोडक्ट्स का इश्तिहार छपवाईये। इश्तिहार छपवाते समय यह ध्यान देना बहुत जरूरी है कि उस इश्तिहार पर आपके बिजनेस का पता और संपर्क करने का माध्यम भी जरुर हो।

जब इश्तिहार छप जाए तो अपने जिले में स्थित सभी अख़बार के कार्यालयों से संपर्क करें। अख़बार वालों से कहें कि आपको पूरे शहर में यह पम्पलेट वितरित करना है। अख़बार वाले अपना भुगतान लेकर हर अख़बार के बीच में आपके बिजनेस का पम्पलेट पूरे शहर में वितरित कर देंगे।

इस तरह आप घर बैठे अपने शहर में सभी लोगों के घर अपना बिजनेस पहुंचा देंगे। प्रचार करने का यह तरीका बहुत कारगर होने के साथ बहुत किफायती भी है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Benefits of Advertising Online

गूगल के साथ अपना व्यवसाय बढ़ाएं 1. ऑनलाइन विज्ञापन दूसरे विज्ञापनों से अलग कैसे होते हैं? 2. ऑनलाइन विज्ञापन मेरे कारोबार के लिए ज़रूरी क्यों है? 3. यह कैसे काम करता है? मान कीजिए कि दिनेश का डेनिम वर्ल्ड नाम का एक छोटा सा कारोबार है. वह सिर्फ़ डेनिम से बनी चीज़ें बेचते हैं, यहां तक कि उनकी दूकान के जूते भी डेनिम के बने होते हैं। डेनिम वर्ल्ड का प्रचार करने के लिए, दिनेश के पास एक ऐसा प्रिंट विज्ञापन करने का आइडिया है, जो देखने में डेनिम से बना हुआ लगेगा। डिज़ाइन पूरा हो जाने के बाद, वह स्थानीय अख़बार में एक पूरे पेज का विज्ञापन खरीदने के लिए अपने मार्केटिंग बजट में से अच्छी खासी रकमखर्च करते हैं। रविवार का अख़बार खोलने पर, उन्हें पूरे पेज पर छपा हुआ अपना अपना शानदार विज्ञापन दिखाई देता है जिससे वह बहुत उत्साहित हो जाते हैं। उन्हें पूरा भरोसा है कि इससे डेनिम वर्ल्ड के लिए नए ग्राहक पाने में मदद मिलेगी। लेकिन, क्या वह भरोसे के साथ कह सकते हैं कि उनका विज्ञापन उनके लक्ष्य को पूरा करने में उनकी मदद कर रहा है? छोटे कारोबारों के लिए ऑनलाइन विज्ञापन एक बेहतरीन टूल इसलिए भी है, क्योंकि इसके ज़रि...

हर तरह के ग्राहक की ज़रूरत (इंटेंट) को समझना

देखना-सोचना-करना यानिकि हर तरह के ग्राहक की ज़रूरत (इंटेंट) को समझना और क्या मेरी पूरी मार्केटिंग का ध्यान कन्वर्ज़न (ग्राहक में बदलने) और बिक्री पर ही होना चाहिए? ग्राहकों की तीन तरह की ज़रूरतें (इंटेंट) क्या-क्या हैं? मैं हर तरह की ज़रूरत (इंटेंट) के हिसाब से अपनी मार्केटिंग किस तरह ऑप्टिमाइज़ करूं? इशान को एक परेशानी आ रही है। वह अपनी जींस को लेकर नाखुश हैं। (हमने कभी यह दावा नहीं किया कि यह एक बड़ी परेशानी है।) इशान को पूरी तरह नहीं पता कि उन्हें अपनी मौजूदा जींस क्यों पसंद नहीं हैं – हो सकता है वह बहुत तंग हो, बहुत चौड़ी हो, बहुत ही फ़ॉर्मल हो या बहुत ही कैजुअल हो? कम शब्दों में कहें, तो वह अभी नई जींस खरीदने के लिए तैयार नहीं हैं।।।लेकिन कुछ विकल्प ज़रूर देखना चाहते हैं। एक दिन इशान को एक स्टाइल ब्लॉग पढ़ते हुए जींस का विज्ञापन दिखाई देता है जिसे देखकर वह उसकी रीटेल वेबसाइट देखने का मन बना लेते हैं। चलिए, हम अंदाज़ा लगाते हैं कि किस तरह का विज्ञापन किसी ऐसे व्यक्ति को लुभा सकता है जिसे अभी खरीदारी नहीं करनी है। इशान की तरह, हर ग्राहक खरीदारी के लिए तैयार नहीं है। दरअसल, आपकी मार्...

व्यापारिक विकास की रणनीतियां

व्यापारिक रणनीति: एक व्यावसायिक रणनीति उन कार्यों और निर्णयों को संदर्भित करती है जो एक कंपनी अपने व्यावसायिक लक्ष्यों तक पहुंचने और अपने उद्योग में प्रतिस्पर्धी होने के लिए लेती है। यह परिभाषित करता है कि अपने लक्ष्यों तक पहुंचने के लिए व्यवसाय को क्या करने की आवश्यकता है, जो भर्ती और संसाधन आवंटन के लिए निर्णय लेने की प्रक्रिया को निर्देशित करने में मदद कर सकता है। एक व्यावसायिक रणनीति विभिन्न विभागों को एक साथ काम करने में मदद करती है, जिससे विभागीय निर्णय कंपनी की समग्र दिशा का समर्थन करते हैं। एक व्यापार रणनीति क्यों महत्वपूर्ण है? संगठनों के लिए एक व्यावसायिक रणनीति क्यों महत्वपूर्ण है, इसके कई कारण हैं, जिनमें शामिल हैं: नियोजन : एक व्यावसायिक रणनीति आपको अपने व्यावसायिक लक्ष्यों तक पहुंचने के लिए महत्वपूर्ण कदमों की पहचान करने में मदद करती है।  ताकत और कमजोरियां: एक व्यावसायिक रणनीति बनाने की प्रक्रिया आपको अपनी कंपनी की ताकत और कमजोरियों की पहचान करने और मूल्यांकन करने की अनुमति देती है, एक ऐसी रणनीति का निर्माण करती है जो आपकी ताकत को भुनाने और आपकी कमजोरियों को दूर कर...