ईमेल को गैरज़रूरी समझकर नज़रअंदाज करना आसान होता है। यह ऐसी चीज़ है जो आसानी से उपलब्ध है, आप इसका काफ़ी इस्तेमाल करते हैं, यह घर और दफ़्तर, हर जगह मौजूद है… लेकिन एक मिनट। आइए, इस बारे में कुछ सोचते हैं। आज आपने अपना ईमेल कितनी बार देखा? एक बार? दो बार? क्या आप अभी ईमेल देख रहे है? आगे आप जानेंगे कि ईमेल मार्केटिंग क्यों करनी चाहिए? मैं किस प्रकार के ईमेल भेज सकता/सकती हूं? ईमेल मार्केटिंग की सफलता मापने के सबसे अच्छे तरीके कौन से हैं?
वैसे तो ईमेल मार्केटिंग कई कारणों से अच्छी मानी जाती है, लेकिन उनमें से चार सबसे अच्छी वजह यहां दी गई हैं। । । ईमेल मार्केटिंग आपको सीधे आपके ग्राहकों से जोड़ती है। लोगों के इनबॉक्स अक्सर उनकी “ज़रूरी कामों की सूची” की तरह भी काम करते हैं और आपका ईमेल उस सूची का हिस्सा बन सकता है।
साथ ही, आप चाहें तो आपके ईमेल सिर्फ़ उन चुनिंदा लोगों को भेजे जा सकते हैं जिन्हें आप टारगेट करना चाहते हैं। आपके हर संपर्क को अलग-अलग मैसेज और अलग-अलग कॉल-टू-एक्शन भेजा जा सकता है। इसे सेट करना और चलाना बेहद आसान है। बहुत से लोग इसका इस्तेमाल अपने कारोबार के पहले मार्केटिंग चैनल के रूप में करते हैं।
अंत में, आप आसानी से जान सकते हैं कि आप अपने मार्केटिंग लक्ष्यों को पूरा कर पा रहे हैं या नहीं। ईमेल के ज़रिए जुड़ने वाले लोगों की दर को ट्रैक करके यह पता लगाया जा सकता है कि ईमेल मार्केटिंग काम कर रही है या नहीं। अपनी ईमेल मार्केटिंग को सफल बनाने के लिए, किसी ऐसे ईमेल के बारे में सोचें जिसे आप अपने ग्राहकों को अच्छे बोनस के रूप में भेजते हैं। हमारा मतलब है कि आपके भेजे गए हर ईमेल में पढ़ने वालों के लिए कुछ खास होना चाहिए।
अच्छे ईमेल वे होते हैं जो लोगों के काम आते हैं, ठीक समय पर भेजे जा सकते हैं या दिलचस्प होते हैं। आइए, देखते हैं कि एक कारोबार ने असलियत में इनका सही इस्तेमाल कैसे किया। शादी की तैयारियां कराने वाली साइट Zola के इस ईमेल से सगाई कर चुके जोड़ों को शादीशुदा जोड़ों से कुछ बेहतरीन सलाह मिली।
यह कहना गलत नहीं होगा कि वेलेंटाइन डे, सगाई कर चुके जोड़ों के लिए बेहद ज़रूरी होता है। इसके साथ ही, वेलेंटाइन डे पर कई लोग उपहार खरीदना भूल भी जाते हैं। इसलिए, Zola ने समय रहते बिना ज़्यादा सोचे-समझे खरीदे जा सकने वाले उपहारों के सुझावों वाला एक ईमेल भेजा। शादी के ढेरों उपहार ज़िंदगी में दोबारा काम नहीं आते। उदाहरण के लिए, सगाई की अंगूठी रखने वाली प्लेट। लेकिन Zola ने इन उपहारों को कई तरह से इस्तेमाल करने के दिलचस्प तरीके खोजे और अपने ग्राहकों को ईमेल किए।
आप भी Zola की तरह लोगों के काम आने वाले, ठीक समय पर भेजे जा सकने वाले, और दिलचस्प ईमेल बना देंगे, उन्हें भेज देंगे, और इत्मीनान से डूबते हुए सूरज को देखने का मज़ा लेंगे? यकीनन। । । लेकिन ऐसा तब करना बेहतर होगा जब उस ढलते हुए सूरज की चमक में आपकी ईमेल मार्केटिंग की सफलता भी चमके।
आप कई चीज़ें माप सकते हैं, आइए इन चार चीज़ों पर गौर करें:
1। क्लिक-थ्रू दर (सी टी आर): आपके ईमेल लिंक पर क्लिक करने वाले लोगों का %
2। रूपांतरण दर: आपके ईमेल में बताई गई कार्रवाई करने वाले लोगों का %
3। खुलने की दर: आपका ईमेल खोलने वाले लोगों का %
4। सदस्यता छोड़ने की दर: आपका ईमेल पाने के बाद सदस्यता छोड़ने वाले लोगों का %
हम ये सब क्यों देख रहे हैं? क्योंकि इनमें से दोईमेल मार्केटिंग दरों का मापा जाना बहुत ज़रूरी है और बाकी दो उतनी ज़रूरी नहीं हैं। आइए, देखते हैं किआप ज़रूरी चीज़ों का सही अनुमान लगा पाते हैं या नहीं। मैं तैयार हूं सीटीआर के ज़रिए आप जान सकते हैं कि आपके ईमेल लोगों के काम आएंगे या नहीं, ठीक समय पर भेजे गए हैं या नहीं या फिर दिलचस्प हैं या नहीं।
इसे ट्रैक करके आप देख सकते हैं कि आपका मैसेज या ऑफ़र लोगों को आपके लिंक पर क्लिक करने और आपके बारे में ज़्यादा जानने के लिए बढ़ावा देता है या नहीं। आप समय के साथ अपने सीटीआर में होने वाले बदलावों पर नज़र रखकर यह भी जान सकते हैं कि ईमेल सामग्री अपडेट कब करनी चाहिए या उसमें बदलाव कब करना चाहिए।
आप कन्वर्ज़न दर के ज़रिए जान सकते हैं कि ईमेल मार्केटिंग आपके कारोबार के लक्ष्यों को पूरा करने में मदद कर रही है या नहीं। कन्वर्ज़न दर में बढ़त तब होती है जब कोई संभावित ग्राहक वह कार्रवाई करता है जो आप उनसे करवाना चाहते थे, जैसे वैलेंटाइन डे पर समय कम होने की वजह से बिना ज़्यादा सोचे-समझे आपके ऑनलाइन स्टोर से कोई उपहार खरीदना।
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपकी ईमेल मार्केटिंग आपके लक्ष्यों को पाने में आपकी कितनी मदद कर रही है, तो कन्वर्ज़न दर को ट्रैक करना सबसे ज़रूरी है। ईमेल देखे जाने और सदस्यता छोड़ने की दरों पर भरोसा नहीं किया जा सकता। किसी ईमेल को देखा गया तभी माना जाता है, जब व्यक्ति को ईमेल में एम्बेड की गई इमेज भी मिलती हैं। दुर्भाग्य से, बहुत से लोग अपने आप इमेज ब्लॉक करने की सुविधा का इस्तेमाल करते हैं।
आप यह भी नहीं कह सकते कि कितने लोगों ने वाकई सदस्यता छोड़ी है, क्योंकि काफ़ी लोग सदस्यता छोड़ने के बटन का इस्तेमाल ही नहीं करते। वे बस आपके ईमेल खोलना या पढ़ना बंद कर देते हैं या उन्हें सीधे स्पैम फ़ोल्डर में भेज देते हैं। अगर आप ईमेल मार्केटिंग का पूरा कैंपेन शुरू करने के लिए तैयार नहीं है, तो भी आप ऐसे ईमेल के बारे में सोचना शुरू कर सकते हैं जो आपके कारोबार के लिए फ़ायदेमंद हों। इनमें शामिल हैं वे ईमेल जो लोगों के काम आएं, ठीक समय पर भेजे जा सकें या दिलचस्प हों।
ईमेल ऑटोमेशन से ग्राहकों की दिलचस्पी बनाए रखें।
ईमेल ऑटोमेशन एक बड़ी पार्टी की तरह है, जिसमें हर कोई एक-दूसरे से मिल रहा है और एक-दूसरे के बारे में जान रहा है।
मुझे बताएं, कैसे आपका मार्केटिंग ईमेल भी उस शानदार व्यक्ति की बातचीत जैसा ही होना चाहिए: एक लय में, आकर्षक, और बातचीत में शामिल लोगों की दिलचस्पी के मुताबिक।
लेकिन एक पार्टी के मेहमानों के बजाय आपके हज़ारों ग्राहक हो सकते हैं – और सभी की दिलचस्पी और ज़रूरतें अलग-अलग हो सकती हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि आप इन सभी ग्राहकों से लंबे समय तक बात करना चाहेंगे। आप यह सब कुछ एक साथ कैसे संभाल पाएंगे? ईमेल ऑटोमेशन।
ईमेल ऑटोमेशन तब होता है जब आप प्रोग्राम किए गए, ठीक समय पर भेजे गए ईमेल की सीरीज़ सेट करते हैं, जो ग्राहक की किसी खास कार्रवाई से ट्रिगर होते हैं। कई बार इसे ड्रिप मार्केटिंग कहा जाता है। इसकी मदद से आप दर्शकों को अपना खरीदार बना सकते हैं, अपने मौजूदा ग्राहक बनाए रख सकते हैं, और पुराने ग्राहकों को वापस अपने कारोबार से जोड़ सकते हैं।
लेकिन आप सोचते हैं (या नहीं सोचते तो भी हमारी बात सुनें) कि Primer, क्या सभी ग्राहकों को संदेश भेजे बिना कुछ खास ग्राहकों को संदेश भेजे जा सकते हैं? आइए, जानते हैं कि Custom Service Hardware (सीएसएच) ने ऐसा कैसे किया। यह एक ऑनलाइन खुदरा विक्रेता कंपनी है, जो अपने घर को नए ढंग से डिज़ाइन करने वाले लोगों को सामग्री बेचती है।
सीएसएच ने पाया कि कई सारे ग्राहकों ने ‘’खरीदें‘’ को क्लिक किए बिना अपना शॉपिंग कार्ट छोड़ दिया, इसलिए उन्होंने उन ग्राहकों को वापस लाने के लिए ईमेल ऑटोमेशन का इस्तेमाल किया, जो कुछ खरीदे बिना चले गए थे। कार्ट छोड़े एक घंटे से ज़्यादा समय होने पर सीएसएच ने उन ग्राहकों को ईमेल भेजा और सात दिनों के अंदर खत्म होने वाली 5% छूट के साथ ऑर्डर पूरा करने का ऑफ़र दिया।
पहले ईमेल पर कोई जवाब नहीं दिए जाने पर उन्होंने सात दिन बाद ग्राहकों को दूसरा ईमेल भेजकर कूपन के खत्म होने के बारे में याद दिलाया। सीएसएच ने यह भी कहा कि अगर वे कुछ और जानना चाहें तो पूछ सकते हैं। अब जवाब देने की बारी ग्राहकों की थी। इस ईमेल ऑटोमेशन कैंपेन ने सीएसएच को शानदार सफलता दिलाई। आइए, देखते हैं कि 5% की छूट वाले शुरुआती ईमेल और एक हफ़्ते बाद वाले ईमेल पर ग्राहकों ने क्या जवाब दिया।
Custom Service Hardware ने उन ग्राहकों को जोड़ने पर ध्यान दिया, जो कुछ खरीदे बिना चले गए थे। इस तरह आपको अपना ईमेल ऑटोमेशन शुरू करने से पहले अपने लक्ष्य और उन तक पहुंचने के तरीके का पता लगाना होगा। अपने ईमेल ऑटोमेशन के लक्ष्य तक कुछ इस तरह पहुंचा जाता है: ग्राहक कोई कार्रवाई करता है। उस कार्रवाई से ईमेल ट्रिगर होते हैं (जिसे ईमेल फ़्लो कहा जाता है)। हर ईमेल एक खास मौके पर भेजा जाता है। इन ईमेल के ज़रिए आप अपना लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। आइए, कुछ आम लक्ष्यों को देखकर इसके बारे में और चीज़ें पता करते हैं।
पहला लोकप्रिय लक्ष्य है, ग्राहकों को अपने कारोबार से जोड़ना या ग्राहकों को अपने प्रॉडक्ट या सेवा इस्तेमाल करने का तरीका सिखाना। इस लक्ष्य का ट्रिगर है कि ग्राहक आपकी साइट, ऐप्लिकेशन या स्टोर पर आएं और ईमेल के लिए साइन अप करें या खरीदारी करें। ग्राहकों को अपने कारोबार से जोड़ने (ऑनबोर्डिंग) के लिए एक ईमेल फ़्लो यह हो सकता है: ग्राहक आपका कोई प्रॉडक्ट खरीदता है और एक घंटे बाद उसे एक स्वागत ईमेल मिलता है। अगले कुछ दिनों तक उसे “मेरा प्रॉडक्ट कैसे काम करता है” वाला आपका ईमेल मिलता है।
दूसरा लक्ष्य है, ग्राहक की दिलचस्पी बनाए रखना या उन्हें आपके प्रॉडक्टया कारोबार वगैरह के बारे में आपसे बातचीत करने के लिए बढ़ावा देना। यह तब ट्रिगर होता है जब ग्राहक आपके ऐप्लिकेशन या साइट पर मौजूद सुविधाओं या सेवाओं में से को आज़माते हैं और कुछ को नहीं।
आप अपना ईमेल ऑटोमेशन फ़्लो इस तरह से सेट कर सकते हैं: हर कुछ हफ़्तों में, उन ग्राहकों को आपके कारोबार से जुड़ने (आपकी पसंद की कोई खास कार्रवाई करके) के लिए कहने वाला ईमेल मिलेगा। हर महीने उन्हें ईमेल पर आपका न्यूज़लेटर भेजा जाएगा। साथ ही, समय-समय पर उन्हें उन नई सुविधाओं या प्रॉडक्ट और/या सलाह व तरकीबों के बारे में ईमेल मिलेंगे, जिन्हें आप लॉन्च कर रहे हैं।
ग्राहक बनाए रखना – या ग्राहकों का भरोसा जीत लेना और उन्हें बार-बार वापस लाना – भी एक आम लक्ष्य होता है। इस लक्ष्य के लिए आप अलग-अलग ट्रिगर और ईमेल फ़्लो इस्तेमाल कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, मान लें कि ग्राहक की पहली खरीदारी ट्रिगर का काम करती है। दो दिन बाद उन्हें सुझाव देने का अनुरोध करता हुआ एक ईमेल मिलेगा।
अगर ग्राहक और खरीदारी करता है, तो इससे भी ट्रिगर होता है। एक दिन बाद उन्हें पसंद आ सकने वाले प्रॉडक्ट के बारे में ईमेल मिल सकता है। आप ग्राहकों को फिर से जोड़ने को भी लक्ष्य मान सकते हैं। इससे आप उन लोगों को फिर से अपने कारोबार से जोड़ सकते हैं, जो आपके प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करना बंद कर चुके हैं।
जब ग्राहक आपको भूल जाते हैं और भागीदारी करना बिल्कुल बंद कर देते हैं, तब यह ट्रिगर होता है। उदाहरण के लिए, मान लें कि उन्होंने कई दिनों से आपकी साइट नहीं देखी है या आपके ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल नहीं किया है। एक तय किए गए समय तक, आप उन्हें हर सात दिनों में ईमेल भेज सकते हैं। पहला ईमेल “हमें आपकी कमी महसूस होती है” जैसा कुछ हो सकता है। दूसरा ईमेल “ये चीज़ें आपके लिए उपलब्ध हैं” वाला संदेश हो सकता है। अंत में उन्हें छूट या प्रचार वाले कूपन भेजे जाएंगे।
आपका ईमेल फ़्लो लोगों को बेचैन या परेशान करने वाला नहीं होना चाहिए। साथ ही, लोगों को अपने ईमेल पाने या पाना बंद करने की सुविधा देना ज़रूरी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें