सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Grow your online Business with Google Ad-Words Express

Google के साथ अपना व्यवसाय बढ़ाएं, Grow your online business with Google Ad-Words Express.

1. ‘AdWords एक्सप्रेस’ क्या है?

2. ऑनलाइन विज्ञापन मेरे कारोबार के लिए महत्वपूर्ण क्यों है?

3. मैं ‘AdWords एक्सप्रेस’ को कैसे सेट अप करूं?


मान लें कि रामपाल एक अनुभवी प्लंबर हैं। उन्हें ज़्यादातर काम उन ग्राहकों की वजह से मिलता है जो अपने दोस्तों को उनके बढ़िया काम के बारे में बताते हैं। हालांकि, हाल ही में उनके कारोबार में थोड़ी कमी आई है। अब रामपाल को नए ग्राहकों की ज़रूरत है, इसलिए वह विज्ञापन की मदद लेने के बारे में सोच रहे हैं. लेकिन उन्हें यह नहीं पता है कि मार्केटिंग की शुरुआत कहां से की जाए। साथ ही, उन्हें यह भी नहीं पता कि इस काम के लिए अपने पैसे का ठीक तरह से इस्तेमाल कैसे किया जाए। आइए, यह फ़ैसला लेने में रामपाल की मदद करते हैं कि किस तरह का विज्ञापन ज़्यादा से ज़्यादा नए ग्राहकों को आकर्षित करेगा।नलों और पाइपों को ठीक करना तो रामपाल के बाएं हाथ का खेल है, लेकिन इंटरनेट के मामले में उनका हाथ तंग है। अगर वह विज्ञापन देने का फ़ैसला करते हैं, तो यह प्रक्रिया ऐसी होनी चाहिए जो उन्हें आसानी से समझ में आए।

इसलिए, रामपाल और दूसरे छोटे कारोबार मालिकों के लिए ‘AdWords एक्सप्रेस’ एक बेहतरीन विकल्प है. यह बेहद आसान और कम रख-रखाव वाला कार्यक्रम है. इसकी मदद से आप अपने कारोबार के उत्पादों और सेवाओं का विज्ञापन Google पर कर सकते हैं। इसलिए, रामपाल और दूसरे छोटे कारोबार मालिकों के लिए ‘AdWords एक्सप्रेस’ एक बेहतरीन विकल्प है. यह बेहद आसान और कम रख-रखाव वाला कार्यक्रम है. इसकी मदद से आप अपने कारोबार के उत्पादों और सेवाओं का विज्ञापन Google पर कर सकते हैं। AdWords एक्सप्रेस’ संभावित ग्राहकों की ऑनलाइन खोज के आधार पर उन्हें आपके कारोबार की जानकारी दिखाता है। विज्ञापन दो जगहों पर दिखाई देते हैं: Google पर लोगों के खोज नतीजों में और उन वेबसाइटों पर जिन पर ‘Google विज्ञापन’ दिखाई देते हैं।

Google के खोज नतीजों में आपके विज्ञापन पेज के ऊपरी और निचले हिस्से में, और ऑर्गेनिक (बिना भुगतान वाले) खोज नतीजों के ऊपर और नीचे दिखाई देते हैं। विज्ञापनों में दो हेडलाइन, थोड़ी जानकारी और आपके वेब पते का यूआरएल शामिल होता है। ये विज्ञापन तब दिखाई देते हैं जब लोग कीवर्ड ढूंढते हैं या आपके कारोबार से मिलती-जुलती वेबसाइटों पर जाते है। आप अपने ‘AdWords एक्सप्रेस’ विज्ञापनों के लिए भुगतान तभी करते हैं जब कोई उस पर क्लिक करता है। फ़ोन बुक या अखबार के विज्ञापन में ऐसा नहीं होता। जब आप खाता बनाते हैं, तो ‘AdWords एक्सप्रेस’ अपने आप ही कीवर्ड की सूची बना लेता है। इसके बाद, यह आपके तय बजट में आपके विज्ञापन पर ज़्यादा से ज़्यादा क्लिक पाने की कोशिश करता है। इस तरह से आप अपने विज्ञापनों के साथ कम और ग्राहकों के साथ ज़्यादा समय बिताते हैं।

अगर आप एक बार ऑनलाइन विज्ञापन का विकल्प आज़माना चाहते हैं, तो google.com/adwords/express पर जाएं। साइन अप करने के लिए आपको एक Google या Gmail खाते की ज़रूरत पड़ेगी। ‘AdWords एक्सप्रेस’ में साइन अप करते समय आपसे आपके कारोबार की जानकारी मांगी जाएगी, ताकि Google यह पता लगा सके कि आपका विज्ञापन कहां चलाना है। सबसे पहले, आपसे अपने विज्ञापन का लक्ष्य चुनने के लिए कहा जाएगा। ऐसा इसलिए ताकि ग्राहक आपके कारोबार को जानें, आपके स्टोर या आपकी वेबसाइट पर जाएं। अगर आप चाहते हैं कि लोग आपके कारोबार के लिए कॉल करें या आपके स्टोर पर आएं, तो आप अपने विज्ञापन में अपना फ़ोन नंबर शामिल कर सकते हैं. जो लोग मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल करते हैं, वे विज्ञापन में मौजूद आपके नंबर पर क्लिक करके आसानी से आपको कॉल कर सकते हैं।

लक्ष्य चुनने के बाद आपसे आपके उत्पाद/सेवा के लिए श्रेणी चुनने को कहा जाएगा। उदाहरण के लिए, रामपाल प्लंबिंग श्रेणी चुनेंगे। इसके बाद ‘AdWords एक्सप्रेस’ अपने आप ही उनके काम से जुड़े खोज वाक्यांश तैयार कर लेगा। इसके बाद, आपको एक विज्ञापन की कॉपी लिखनी होगी जिसे ‘AdWords एक्सप्रेस’ संभावित ग्राहकों को ऑनलाइन दिखा सके। अपने विज्ञापन की कॉपी लिखते समय सोचें कि आप कैसे अपने प्रतियोगियों से अलग हैं या उनसे बेहतर हैं (जैसे “पूरे शहर में सबसे कम दाम”). साथ ही, अपने कारोबार की खास बातें शामिल करें (जैसे “मुफ़्त शिपिंग”)। विज्ञापन में सीटीए (कॉल-टू-एक्शन) शामिल करना भी अच्छा तरीका है जो संभावित ग्राहकों को कुछ करने के लिए प्रेरित करता है. उदाहरण के लिए, रामलाल का सीटीए “हफ़्ते के सातों दिन, 24 घंटे मदद पाने के लिए कॉल करें” हो सकता है।

आप यह भी चाहेंगे कि लोग आपकी वेबसाइट के उस पेज पर जाएं जो उनके लिए सबसे ज़्यादा काम का हो। उदाहरण के लिए, अगर आपके विज्ञापन में कहा जा रहा है, “20% छूट पाएं”, तो आपके विज्ञापन पर क्लिक करने वाले लोग उस पेज पर पहुंचने चाहिए जहां से वे इस ऑफ़र का फ़ायदा उठा सकें। विज्ञापन की कॉपी लिखने के बाद इलाके के हिसाब से सही दर्शक चुनें। विज्ञापन के लिए सही दर्शक चुनने के लिए आप इस बात को आधार बना सकते हैं कि वे आपके कारोबार के कितने करीब रहते हैं। इसके अलावा, आप शहर और इलाकों के हिसाब से भी दर्शक चुन सकते हैं। रामपाल यह चुन सकते हैं कि उनके विज्ञापन कहां के लोग देख सकते हैं। वह अपनी जगह से 8 से 64 किलोमीटर के दायरे में कहीं का भी इलाका सेट कर सकते हैं। जो लोग हर जगह कारोबार करते हैं, वे कोई भी खास शहर, इलाका या पूरा देश भी चुन सकते हैं।

आप दूरी के हिसाब से दर्शक चुनें या इलाके के हिसाब से, ‘AdWords एक्सप्रेस’ आपके दर्शकों का अनुमानित आकार दिखाएगा। ध्यान रखें कि आप संभावित दर्शकों को टारगेट कर रहे हैं, ज़्यादा से ज़्यादा दर्शकों को नहीं। रामलाल शायद ही अपने काम के लिए 644 किलोमीटर दूर जाना चाहें। अगला काम है महीने का बजट सेट करना. इससे उस रकम के बारे में पता चल जाएगा जिसे आप उस समय में अपने विज्ञापन पर क्लिक पाने के लिए खर्च करना चाहते हैं। विज्ञापनों की लागत अलग-अलग क्लिक के हिसाब से हो सकती है, लेकिन चाहे कुछ भी हो आपसे आपके सेट किए गए महीने के बजट से ज़्यादा शुल्क नहीं लिया जाएगा (और हां, पैसे तभी चुकाने होंगे जब लोग आपके विज्ञापन पर क्लिक करेंगे)। अपना बजट कम या ज़्यादा करने के लिए, सामने दिख रहे स्लाइडर को खींचे और छोड़ें या रुपये में रकम लिखें। जब आप अपने विज्ञापन बनाते हैं, तो आपके कारोबार के प्रकार और जगह के लिए Google आपको एक बजट का सुझाव देगा। इस बजट का आधार क्लिक की औसत संख्या होती है।

अपना बजट सेट करने के बाद, आपको पेज के दाईं ओर विज्ञापन की पहुंच का अनुमान दिखाई देगा। इससे आपको पता चलेगा कि आपके बजट के आधार पर, हर महीने आपके विज्ञापन को करीब कितने क्लिक मिलेंगे और इससे कितने कॉल आएंगे। आप किसी भी समय पता लगा सकते हैं कि आपने कितनी रकम खर्च की है। साथ ही, आप अपने ‘AdWords एक्सप्रेस’ खाते में किसी भी समय बजट को कम या ज़्यादा कर सकते हैं। अगर आपके कारोबार के लिए कोई खास दिन या समय अच्छा है, तो आप वैकल्पिक “विज्ञापन शेड्यूलिंग” सेट कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके विज्ञापन आपके चुने हुए समय में ही दिखाए जाएंगे। उदाहरण के लिए, कोई पिज़्ज़ा पार्लर अपना खास ‘शुक्रवार की छूट’ का विज्ञापन शुक्रवार के दिन ही चलाना चाहेगा। अपना ‘AdWords एक्सप्रेस’ विज्ञापन सेट करने के बाद, आप इसकी ओर से दी जाने वाली रिपोर्ट के ज़रिए देख सकते हैं कि आपका विज्ञापन कैसा काम कर रहा है।

‘AdWords एक्सप्रेस’ रिपोर्ट दिखाती है कि लोग किस तरह के डिवाइस में आपके विज्ञापन देख रहे हैं। साथ ही, यह भी देखा जा सकता है कि वे कौनसा विज्ञापन सबसे ज़्यादा देख रहे हैं और आपके विज्ञापन में कौनसे खोज कीवर्ड पर क्लिक आ रहे हैं। इसकी मदद से आप समय-समय पर अपनी रिपोर्ट देख सकते हैं और अपने विज्ञापन के प्रदर्शन को देखते हुए उसमें बदलाव कर सकते हैं। ‘AdWords एक्सप्रेस’ ज़्यादा ग्राहक ढूंढने में आपकी मदद कर सकता है। आइए शुरुआत करने के लिए एक चेकलिस्ट बना लेते हैं। इसमें वे कदम होंगे जिनका पालन करके आप अपने खाते को सेट अप कर पाएंगे।


डिजिटल मार्केटिंग

by Himalaya Cloud Leading Services

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Benefits of Advertising Online

गूगल के साथ अपना व्यवसाय बढ़ाएं 1. ऑनलाइन विज्ञापन दूसरे विज्ञापनों से अलग कैसे होते हैं? 2. ऑनलाइन विज्ञापन मेरे कारोबार के लिए ज़रूरी क्यों है? 3. यह कैसे काम करता है? मान कीजिए कि दिनेश का डेनिम वर्ल्ड नाम का एक छोटा सा कारोबार है. वह सिर्फ़ डेनिम से बनी चीज़ें बेचते हैं, यहां तक कि उनकी दूकान के जूते भी डेनिम के बने होते हैं। डेनिम वर्ल्ड का प्रचार करने के लिए, दिनेश के पास एक ऐसा प्रिंट विज्ञापन करने का आइडिया है, जो देखने में डेनिम से बना हुआ लगेगा। डिज़ाइन पूरा हो जाने के बाद, वह स्थानीय अख़बार में एक पूरे पेज का विज्ञापन खरीदने के लिए अपने मार्केटिंग बजट में से अच्छी खासी रकमखर्च करते हैं। रविवार का अख़बार खोलने पर, उन्हें पूरे पेज पर छपा हुआ अपना अपना शानदार विज्ञापन दिखाई देता है जिससे वह बहुत उत्साहित हो जाते हैं। उन्हें पूरा भरोसा है कि इससे डेनिम वर्ल्ड के लिए नए ग्राहक पाने में मदद मिलेगी। लेकिन, क्या वह भरोसे के साथ कह सकते हैं कि उनका विज्ञापन उनके लक्ष्य को पूरा करने में उनकी मदद कर रहा है? छोटे कारोबारों के लिए ऑनलाइन विज्ञापन एक बेहतरीन टूल इसलिए भी है, क्योंकि इसके ज़रि...

हर तरह के ग्राहक की ज़रूरत (इंटेंट) को समझना

देखना-सोचना-करना यानिकि हर तरह के ग्राहक की ज़रूरत (इंटेंट) को समझना और क्या मेरी पूरी मार्केटिंग का ध्यान कन्वर्ज़न (ग्राहक में बदलने) और बिक्री पर ही होना चाहिए? ग्राहकों की तीन तरह की ज़रूरतें (इंटेंट) क्या-क्या हैं? मैं हर तरह की ज़रूरत (इंटेंट) के हिसाब से अपनी मार्केटिंग किस तरह ऑप्टिमाइज़ करूं? इशान को एक परेशानी आ रही है। वह अपनी जींस को लेकर नाखुश हैं। (हमने कभी यह दावा नहीं किया कि यह एक बड़ी परेशानी है।) इशान को पूरी तरह नहीं पता कि उन्हें अपनी मौजूदा जींस क्यों पसंद नहीं हैं – हो सकता है वह बहुत तंग हो, बहुत चौड़ी हो, बहुत ही फ़ॉर्मल हो या बहुत ही कैजुअल हो? कम शब्दों में कहें, तो वह अभी नई जींस खरीदने के लिए तैयार नहीं हैं।।।लेकिन कुछ विकल्प ज़रूर देखना चाहते हैं। एक दिन इशान को एक स्टाइल ब्लॉग पढ़ते हुए जींस का विज्ञापन दिखाई देता है जिसे देखकर वह उसकी रीटेल वेबसाइट देखने का मन बना लेते हैं। चलिए, हम अंदाज़ा लगाते हैं कि किस तरह का विज्ञापन किसी ऐसे व्यक्ति को लुभा सकता है जिसे अभी खरीदारी नहीं करनी है। इशान की तरह, हर ग्राहक खरीदारी के लिए तैयार नहीं है। दरअसल, आपकी मार्...

व्यापारिक विकास की रणनीतियां

व्यापारिक रणनीति: एक व्यावसायिक रणनीति उन कार्यों और निर्णयों को संदर्भित करती है जो एक कंपनी अपने व्यावसायिक लक्ष्यों तक पहुंचने और अपने उद्योग में प्रतिस्पर्धी होने के लिए लेती है। यह परिभाषित करता है कि अपने लक्ष्यों तक पहुंचने के लिए व्यवसाय को क्या करने की आवश्यकता है, जो भर्ती और संसाधन आवंटन के लिए निर्णय लेने की प्रक्रिया को निर्देशित करने में मदद कर सकता है। एक व्यावसायिक रणनीति विभिन्न विभागों को एक साथ काम करने में मदद करती है, जिससे विभागीय निर्णय कंपनी की समग्र दिशा का समर्थन करते हैं। एक व्यापार रणनीति क्यों महत्वपूर्ण है? संगठनों के लिए एक व्यावसायिक रणनीति क्यों महत्वपूर्ण है, इसके कई कारण हैं, जिनमें शामिल हैं: नियोजन : एक व्यावसायिक रणनीति आपको अपने व्यावसायिक लक्ष्यों तक पहुंचने के लिए महत्वपूर्ण कदमों की पहचान करने में मदद करती है।  ताकत और कमजोरियां: एक व्यावसायिक रणनीति बनाने की प्रक्रिया आपको अपनी कंपनी की ताकत और कमजोरियों की पहचान करने और मूल्यांकन करने की अनुमति देती है, एक ऐसी रणनीति का निर्माण करती है जो आपकी ताकत को भुनाने और आपकी कमजोरियों को दूर कर...