सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अपनी मोबाइल साइट को इस तरह डिज़ाइन करें कि ग्राहक उसका इस्तेमाल आसानी से कर सकें।

अपनी मोबाइल साइट को इस तरह डिज़ाइन करें कि ग्राहक उसका इस्तेमाल आसानी से कर सकें, और जानिए कि क्या आपको वाकई एक मोबाइल साइट की ज़रूरत है? किसी डिज़ाइनर या होस्टिंग की सुविधा लेते समय आपको कौन-कौन सी बातें पता होनी चाहिए? आपकी मोबाइल साइट का डिज़ाइन कैसे बेहतर बनाया जा सकता है?



मान लें कि कुछ दोस्त खाना खा रहे हैं। उनमें से एक बर्तनों की एक अनोखी दुकान माइकिचन की बहुत तारीफ़ करता है। सभी लोग उसी समय अपने-अपने मोबाइल निकालकर उस कंपनी की वेबसाइट देखने लगते हैं। यह ज़रूरी नहीं है कि सभी मोबाइल साइट एक ही डिज़ाइन से बनाई जाएं। आप अलग-अलग तरीकों से अपना बना सकते हैं।

कुछ लोग मोबाइल साइट न बनाकर उसके बजाय एक ऐप बना देते हैं, जिसे ग्राहक डाउनलोड करके इंस्टॉल कर सकते हैं। कुछ लोग “पहले मोबाइल पर” साइट बनाने में यकीन रखते हैं और डेस्कटॉप साइट बनाने से पहले मोबाइल के लिए साइट बनाते हैं। कुछ लोग अपनी मौजूदा डेस्कटॉप साइट को वैसे ही रहने देते हैं और मोबाइल साइट बनाने के लिए एक नया और अलग डिज़ाइन चुनते हैं।

ध्यान दें...
चलिए, स्क्रीन के हिसाब से बदलने वाले डिज़ाइन के बारे में बात करते हैं, जिसका इस्तेमाल ज़्यादातर कारोबार अपनी मोबाइल साइट बनाने के लिए करते हैं। यह अलग-अलग स्क्रीन आकारों, रिज़ॉल्यूशन, और डिवाइस के हिसाब से ढलने वाला एक सुविधाजनक वेबसाइट लेआउट बनाने का अच्छा तरीका है।

स्क्रीन के हिसाब से बदलने वाला डिज़ाइनआपके ग्राहक की ज़रूरतों के हिसाब से काम करता है। वे चाहे जिस स्क्रीन आकार या डिवाइस का इस्तेमाल कर रहे हों, उन्हें आपकी वेबसाइट शानदार नज़र आएगी और वे उस पर ठीक से काम कर पाएंगे। जिन ग्राहकों ने आपकी डेस्कटॉप साइट इस्तेमाल की है, वे आपकी मोबाइल साइट भी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। इस वजह से वे आसानी से आपकी साइट ब्राउज़ कर सकते हैं और खरीदारी कर सकते हैं। इसका मतलब है कि आप मोबाइल से ज़्यादा कन्वर्ज़न (साइट पर आने वाले लोगों को ग्राहकों में बदलने की दर) पा सकेंगे और ज़्यादा कमाई कर सकेंगे।

स्क्रीन के हिसाब से बदलने वाले डिज़ाइन सर्च इंजन ऑप्टिमाइज़ेशन (ऐसे तरीके जिनसे किसी वेबसाइट या पेज से जुड़े कीवर्ड इंटरनेट पर खोजने पर, वह वेबसाइट या पेज आसानी से खोज नतीजों में दिखाई देते हैं) में काफ़ी मदद कर सकते हैं। मोबाइल के हिसाब से बनी साइटें खोज नतीजों में ऊपर नज़र आती हैं – खास तौर से तब, जब कोई व्यक्ति किसी स्थानीय सेवा की खोज कर रहा हो।

ठीक है, आप एक मोबाइल साइट बनाने के लिए तैयार हैं। हो सकता है कि आपके पास मदद के लिए कोई डिज़ाइनर या एजेंसी भी हो। एक मिनट ठहरें... चाहे आप अपने काम को देख रहे हों या आपके लिए काम करने वाले दूसरे लोगों के काम को, आपके लिए मोबाइल साइट डिज़ाइन से जुड़े कुछ बढ़िया तरीके जानना ज़रूरी है।

आपकी साइट पर चीज़ें खोजना आसान बनाएं। जब लोगों को अपनी खोजी गई चीज़ें आसानी से मिल जाती हैं, तो उनके खरीदे जाने की संभावना ज़्यादा होती है। अपने सर्च बॉक्स को पेज में सबसे ऊपर रखें, ताकि लोग आपकी साइट पर आसानी से चीज़ें खोज सकें। अपने आप पूरा करने और अपने आप ठीक करने जैसी सुविधाएं जोड़ें। इन सुविधाओं से आपके ग्राहक अपने मोबाइल की छोटी-सी स्क्रीन पर उस छोटे सर्चबॉक्स का अच्छे से इस्तेमाल कर पाएंगे।

ग्राहकों को उनकी खोज और सटीक बनाने दें (अगर आपके प्रॉडक्ट के लिए ऐसा करना संभव हो तो)। उदाहरण के लिए, सिर्फ़ “कमीज़” खोजने के अलावा ग्राहकों को उस कमीज़ का आकार, रंग वगैरह चुनने की सुविधा भी दें। खरीदारी की प्रक्रिया को तेज़ बनाएं। अपने ग्राहकों को इतना समय न दें कि वे अपनी पसंद को लेकर दुविधा में पड़ें। कुछ ढूंढने से लेकर खरीदने तक की पूरी प्रक्रिया को उनके लिए आसान बनाएं।

कोई फ़ैसला लेने से पहले ग्राहकों को अपने बारे में समझने का मौका दें। हमारा मतलब है कि खाता बनाए बिना ही उन्हें अपनी साइट को समझने और उसे अच्छे से देखने का मौका दें। अपने ग्राहकों को मेहमान के रूप में चेक आउट करने की सुविधा दें। इससे खरीदारी की प्रक्रिया तेज़ी से पूरी होती है। अगर कोई ग्राहक पहले भी आपकी साइट से खरीदारी कर चुका हो, तो चेकआउट के दौरान उनकी प्राथमिकताओं को पहले से भर दें। नए ग्राहकों को उनकी पसंद की चेक आउट सेवा का इस्तेमाल करने की सुविधा दें।

आपकी साइट पर अपनी जानकारी डालने में लोगों की मदद करें। अगर ग्राहक आपकी साइट पर अपनी जानकारी ठीक से नहीं भर पाते, तो वे अपनी खरीदारी पूरी नहीं कर सकते। अगर ग्राहक नंबर डालना चाहें, तो उन्हें एक नंबर पैड दिखाई देना चाहिए। साथ ही, बेहतर होगा अगर उन्हें तारीख चुनने के लिए एक कैलेंडर भी दिखाई दे। एक फ़ील्ड भरे जाने पर अपने आप उन्हें अगले फ़ील्ड पर भेजें। ग्राहकों को ज़्यादा विकल्प देते समय एक ड्रॉप-डाउन मेन्यू का इस्तेमाल करें।

ग्राहकों की गलतियां तभी पकडें, जब वे जानकारी भर रहे हों। अगर कुछ ठीक किया जाना हो, तो “सबमिट” दबाने से पहले उन्हें उसके बारे में पता होना चाहिए। मोबाइल की सबसे बढ़िया प्रक्रियाओं के बारे में जानने के बाद, अब आप अपनी या बाजार में मौजूद किसी दूसरी कंपनी की मोबाइल साइट जाँचने की कोशिश करें।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Benefits of Advertising Online

गूगल के साथ अपना व्यवसाय बढ़ाएं 1. ऑनलाइन विज्ञापन दूसरे विज्ञापनों से अलग कैसे होते हैं? 2. ऑनलाइन विज्ञापन मेरे कारोबार के लिए ज़रूरी क्यों है? 3. यह कैसे काम करता है? मान कीजिए कि दिनेश का डेनिम वर्ल्ड नाम का एक छोटा सा कारोबार है. वह सिर्फ़ डेनिम से बनी चीज़ें बेचते हैं, यहां तक कि उनकी दूकान के जूते भी डेनिम के बने होते हैं। डेनिम वर्ल्ड का प्रचार करने के लिए, दिनेश के पास एक ऐसा प्रिंट विज्ञापन करने का आइडिया है, जो देखने में डेनिम से बना हुआ लगेगा। डिज़ाइन पूरा हो जाने के बाद, वह स्थानीय अख़बार में एक पूरे पेज का विज्ञापन खरीदने के लिए अपने मार्केटिंग बजट में से अच्छी खासी रकमखर्च करते हैं। रविवार का अख़बार खोलने पर, उन्हें पूरे पेज पर छपा हुआ अपना अपना शानदार विज्ञापन दिखाई देता है जिससे वह बहुत उत्साहित हो जाते हैं। उन्हें पूरा भरोसा है कि इससे डेनिम वर्ल्ड के लिए नए ग्राहक पाने में मदद मिलेगी। लेकिन, क्या वह भरोसे के साथ कह सकते हैं कि उनका विज्ञापन उनके लक्ष्य को पूरा करने में उनकी मदद कर रहा है? छोटे कारोबारों के लिए ऑनलाइन विज्ञापन एक बेहतरीन टूल इसलिए भी है, क्योंकि इसके ज़रि...

हर तरह के ग्राहक की ज़रूरत (इंटेंट) को समझना

देखना-सोचना-करना यानिकि हर तरह के ग्राहक की ज़रूरत (इंटेंट) को समझना और क्या मेरी पूरी मार्केटिंग का ध्यान कन्वर्ज़न (ग्राहक में बदलने) और बिक्री पर ही होना चाहिए? ग्राहकों की तीन तरह की ज़रूरतें (इंटेंट) क्या-क्या हैं? मैं हर तरह की ज़रूरत (इंटेंट) के हिसाब से अपनी मार्केटिंग किस तरह ऑप्टिमाइज़ करूं? इशान को एक परेशानी आ रही है। वह अपनी जींस को लेकर नाखुश हैं। (हमने कभी यह दावा नहीं किया कि यह एक बड़ी परेशानी है।) इशान को पूरी तरह नहीं पता कि उन्हें अपनी मौजूदा जींस क्यों पसंद नहीं हैं – हो सकता है वह बहुत तंग हो, बहुत चौड़ी हो, बहुत ही फ़ॉर्मल हो या बहुत ही कैजुअल हो? कम शब्दों में कहें, तो वह अभी नई जींस खरीदने के लिए तैयार नहीं हैं।।।लेकिन कुछ विकल्प ज़रूर देखना चाहते हैं। एक दिन इशान को एक स्टाइल ब्लॉग पढ़ते हुए जींस का विज्ञापन दिखाई देता है जिसे देखकर वह उसकी रीटेल वेबसाइट देखने का मन बना लेते हैं। चलिए, हम अंदाज़ा लगाते हैं कि किस तरह का विज्ञापन किसी ऐसे व्यक्ति को लुभा सकता है जिसे अभी खरीदारी नहीं करनी है। इशान की तरह, हर ग्राहक खरीदारी के लिए तैयार नहीं है। दरअसल, आपकी मार्...

व्यापारिक विकास की रणनीतियां

व्यापारिक रणनीति: एक व्यावसायिक रणनीति उन कार्यों और निर्णयों को संदर्भित करती है जो एक कंपनी अपने व्यावसायिक लक्ष्यों तक पहुंचने और अपने उद्योग में प्रतिस्पर्धी होने के लिए लेती है। यह परिभाषित करता है कि अपने लक्ष्यों तक पहुंचने के लिए व्यवसाय को क्या करने की आवश्यकता है, जो भर्ती और संसाधन आवंटन के लिए निर्णय लेने की प्रक्रिया को निर्देशित करने में मदद कर सकता है। एक व्यावसायिक रणनीति विभिन्न विभागों को एक साथ काम करने में मदद करती है, जिससे विभागीय निर्णय कंपनी की समग्र दिशा का समर्थन करते हैं। एक व्यापार रणनीति क्यों महत्वपूर्ण है? संगठनों के लिए एक व्यावसायिक रणनीति क्यों महत्वपूर्ण है, इसके कई कारण हैं, जिनमें शामिल हैं: नियोजन : एक व्यावसायिक रणनीति आपको अपने व्यावसायिक लक्ष्यों तक पहुंचने के लिए महत्वपूर्ण कदमों की पहचान करने में मदद करती है।  ताकत और कमजोरियां: एक व्यावसायिक रणनीति बनाने की प्रक्रिया आपको अपनी कंपनी की ताकत और कमजोरियों की पहचान करने और मूल्यांकन करने की अनुमति देती है, एक ऐसी रणनीति का निर्माण करती है जो आपकी ताकत को भुनाने और आपकी कमजोरियों को दूर कर...