आगे आप जानेंगे कि SEO और SEM में क्या फ़र्क है? सर्च कर इंजन कैसे काम करते हैं? मुझे अपनी साइट, खोज इंजन और खोज करने वाले लोग, दोनों को ध्यान में रखते हुए क्यों बनानी चाहिए?
SEO. SEM. SEO. SEM.
ये सुनने में एक जैसे लगते हैं, इसलिए कोई भी आसानी से सोच सकता है कि ये वास्तव में समान हैं। लेकिन SEO (Search Engine Optimization) के काम करने का तरीका SEM (Search Engine Marketing) से अलग है। छोटे में कहें तो, SEO का मतलब है अपनी वेबसाइट में ऐसे छोटे-मोटे बदलाव करना, जो उसे लोगों के खोज परिणामों में स्वाभाविक रूप से दिखाने में मदद करें। जबकि, SEM का मतलब है पैसे देकर दिखाए जाने वाले खोज विज्ञापन।
जैसा कि हमने पहले कहा, SEO का काम आपकी वेबसाइट को जहां तक हो सके सबसे अच्छा खोज इंजन परिणाम बनाने के लिए तैयार करना है। और खोज के खेल में यह बहुत ज़रूरी काम है। खोज करने वालों में से 95% लोग सिर्फ़ पहले पेज पर आने वाले परिणामों का ही उपयोग करते हैं। इसलिए आपकी वेबसाइट का परिणाम उस पेज के जितना अधिक करीब होगा, आपके लिए उतना ही अच्छा होगा।
ऐसा करने के लिए, आपको जानना होगा कि खोज कैसे काम करती है। हम उदाहरण के रूप में Google का उपयोग करेंगे, लेकिन ज़ाहिर है कि Google के अलावा दूसरे खोज इंजन भी हैं। Google शुरुआत करता है वेब को क्रॉल (वेबपेज देखना) करने से। यह पेज दर पेज लिंक देखता है और वेब से ज़्यादा से ज़्यादा पेज इकट्ठे करता है। यह इन इकट्ठे किए हुए पेजों को एक सूची (इंडेक्स) में डालता है और उन्हें प्रकरण और दूसरी सुविधाओं के हिसाब से छांटता है। जब कोई खोज करता है, तो Google उनके लिए परिणामों को रैंक देता है या यूं कहें कि एक निश्चित क्रम में लगाता है। यह एल्गोरिदम का उपयोग करके पता लगाता है कि खोज करने वाला क्या ढूंढ रहा है और फिर सूची (इंडेक्स) से निकालकर सबसे उपयुक्त पेज दिखाता है।
इन सबका बस इतना मतलब है कि आपको खोज इंजन और खोज करने वालों, दोनों के लिए अपनी साइट को जहां तक हो सके आकर्षक बनाना चाहिए। यदि आप दोनों को समझ सकें और यह पता लगा सकें कि वे खोज परिणामों को कैसे देखते हैं, तो इससे आपको काफ़ी मदद मिलेगी। आम तौर पर, खोज परिणाम के 3 प्रमुख हिस्से होते हैं (हालांकि खोज इंजन इन चीज़ों को समय के साथ बदल सकते हैं)।
इन 3 हिस्सों में शामिल हैं:
1. शीर्षक: वेबपेज और कंपनी का नाम
2. URL: साइट का वेब पता
3. विवरण: वेबपेज पर मौजूद जानकारी के बारे में बताने वाला एक छोटा सा टुकड़ा
खोज इंजन इस जानकारी को एक कोड के हिस्से के रूप में देखेंगे। लोगों को यह जानकारी उनके खोज परिणाम वाले पेज पर दिखाई देगी। एक क्लिक किए जा सकने वाले शीर्षक और एक URL के साथ यह जानकारी अलग-अलग रंगों में दिखेगी और व्यवस्थित होगी। क्योंकि खोज इंजन और लोग खोज परिणामों को अलग-अलग तरीकों से देखेंगे, इसलिए आपको उन दोनों के लिए अलग-अलग तरीकों से अपनी साइट तैयार करनी होगी। अच्छी खबर यह है कि अनुकूलन (ठीक करना) में आमतौर पर सिर्फ़ फ़ेरबदल और सुधार की ज़रुरत होती है, न कि पूरी साइट बदलने की।
आपकी साइट को खोज इंजन के देखने लायक बनाने के लिए, सुनिश्चित करें कि यह नेविगेट करने में आसान हो और इसकी बनावट ऐसी हो कि सहजता से समझ आए, ताकि उसे क्रॉल किया जा सके और सटीकता से इंडेक्स (क्रम में लगाना) भी किया जा सके। क्या करें और क्या न करें की जानकारी काफ़ी मददगार सिद्ध हो सकती है। खोज इंजन की क्रॉलिंग के हिसाब से चीज़ें बनाने में शब्दों और URL में फ़ेरबदल की जाती है, लेकिन खोज करने वालों के हिसाब से चीज़ें करने का मतलब है सामग्री पर ज़ोर देना।
बढ़िया, आकर्षक और उपयोगी सामग्री अपनी खोज की स्थिति कुछ और अधिक प्रभावित करेगा। लोग सामाजिक मीडिया, ब्लॉग, ईमेल आदि के ज़रिए दूसरे लोगों के साथ शानदार सामग्री साझा करना पसंद करते हैं। लोगों की इस आपसी बातचीत से मिले प्रचार की मदद से आपकी साइट पर और ज़्यादा नए लोग आ सकते हैं और पहले आ चुके लोगों का बार-बार आना भी संभव है।
हालांकि हर कोई लेखक तो नहीं हो सकता, पर फिर भी अच्छी सामग्री बनाने के लिए आप कुछ बातों का ध्यान रख सकते हैं। सबसे पहले तो आपकी सामग्री पढ़ने और समझने में आसान होनी चाहिए।
अपनी सामग्री को व्यवस्थित करें और इसे उसी विषय पर केंद्रित रखें जिसके बारे में बात हो रही है। इसे सहज तरीके से छोटे-छोटे भागों में बांट देने से लोगों को जल्दी से अपने काम की चीज़ ढूंढने में आसानी होती है।
अपनी तस्वीरों पर भी ध्यान दें। हर तस्वीर के नीचे एक छोटा सा शीर्षक लिखें और ज़रूरी जानकारी को तस्वीर के बजाय लिखित हिस्से में डालें। नियमित रूप से नई सामग्री ज़रूर जोड़ते रहें. इससे आपके चाहने वाले वापस आते रहते हैं और नए लोग भी आएंगे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें