सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एक शानदार वेबसाइट बनाएं और अपने कारोबार को ऑनलाइन जाएं।

मेरे कारोबार के लिए वेबसाइट क्यों ज़रूरी है? इस वेबसाइट की मदद से मैं और मेरे ग्राहक अपने-अपने लक्ष्यों को कैसे पा सकते हैं? मैं एक बढ़िया वेबसाइट कैसे बनाऊं?

मान लें कि अलका, शाइन बाय अलका नाम की नियॉन साइन की एक दुकान चलाती हैं. वह नियॉन के बारे में अपनी जानकारी दिखाने और अपने ग्राहकों को शॉपिंग का एक बेहतरीन अनुभव देने के लिए अपनी दुकान को बड़ी ही सावधानी से डिज़ाइन करती हैं। लकिन जब बात उनकी वेबसाइट की आती है, तो उन्हें लगता है कि चूंकि उनका साजोसामान का एक छोटा सा कारोबार है, इसलिए उनकी वेबसाइट का डिज़ाइन और उसमें दी गई जानकारी ज़्यादा ज़रूरी नहीं हैं. क्या उनका सोचना सही है?
दरअसल, वेबसाइट आपके कारोबार का ही एक हिस्सा होती है। जिस तरह आप अपने कारोबार के लिए एक अच्छी जगह चाहते हैं, उसी तरह आप चाहेंगे कि आपकी वेबसाइट भी किसी बढ़िया जगह पर हो, आपके ब्रैंड को आकर्षक रूप में दिखाए और सामान देखने आने वाले लोगों को कुछ खरीदने पर मजबूर कर दे। ऐसा करने के लिए अलका को किस तरह की वेबसाइट चाहिए होगी?
दरअसल, वेबसाइट आपके कारोबार का ही एक हिस्सा होती है। जिस तरह आप अपने कारोबार के लिए एक अच्छी जगह चाहते हैं, उसी तरह आप चाहेंगे कि आपकी वेबसाइट भी किसी बढ़िया जगह पर हो, आपके ब्रैंड को आकर्षक रूप में दिखाए और सामान देखने आने वाले लोगों को कुछ खरीदने पर मजबूर कर दे। ऐसा करने के लिए अलका को किस तरह की वेबसाइट चाहिए होगी?
एक बढ़िया वेबसाइट बनाने का पहला कदम है, एक बढ़िया जगह खोजना। इंटरनेट की भाषा में, इसे अच्छा डोमेन नाम ढूंढना कहते हैं। आप उपलब्ध डोमेन नामों को खोजने और रजिस्टर करने के लिए GoDaddy या Google Domain जैसी वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं। हर साल अपने डोमेन को रिन्यू करना न भूलें, ताकि आप अपने डोमेन को इस्तेमाल करना जारी रख सकें।
वेब पते में एक कीवर्ड शामिल करना बेहतर होगा। शाइन बाय अलका एक बढ़िया नाम है, लेकिन हो सकता है कि नियॉन साइन खोजने पर लोगों को यह न दिखाई दे. “नियॉन” या “साइन” जोड़ने से लोगों को अलका का कारोबार खोजने में आसानी होगी। .com एक्सटेंशन उपलब्ध होने पर उसी का इस्तेमाल करें, क्योंकि यह डोमेन नाम का सबसे ज़्यादा मशहूर एक्सटेंशन है। अपने डोमेन पर alka@shinebyalka.com जैसा एक खास ईमेल पता बनाएं। इससे आपका कारोबार प्रोफ़ेशनल लगेगा और जिन लोगों को आप ईमेल भेजेंगे, उनमें आपके ब्रैंड के लिए जागरूकता बढ़ेगी। आप G Suite, Zoho Mail या Rackspace Mail का इस्तेमाल करके ऐसा एक ईमेल पता बना सकते हैं।
आपकी वेबसाइट को आपके ग्राहकों की ज़रूरतें पूरी करने के साथ ही जागरूकता बढ़ाने, बिक्री बढ़ाने या संभावित ग्राहकों की दिलचस्पी बढ़ानेजैसे कारोबारी लक्ष्य भी पूरे करने चाहिए।
जागरूकता बढ़ाने के लिए, बुनियादी बातों के साथ शुरुआत करें: कारोबार का नाम, मैप पर जगह की जानकारी, और संपर्क की जानकारी. आप हर पेज के नीचे (फ़ुटर में) अपनी संपर्क की जानकारी डाल सकते हैं, ताकि अगर ग्राहक आपसे कोई सवाल पूछना चाहें, तो वे आपको ईमेल या कॉल कर सकें।
एक “हमारे बारे में जानकारी” सेक्शन रखें, जो लोगों को बताए कि आपका कारोबार क्या करता है। अपने कारोबार के सोशल मीडिया खातों को लिंक करें, अपने कर्मचारियों का परिचय दें और ग्राहकों की समीक्षाएं दिखाएं, ताकि आपकी साइट पर आने वाले लोग आपके बारे में बेहतर तरीके से जान सकें।
इसके बाद ऐसी चीज़ें शामिल करें, जो आपके कारोबार की खासियत हैं। उदाहरण के लिए, अगर अलका लोगों की ज़रुरत के हिसाब से (कस्टम) साइन बनाती हैं, तो वह ऐसा एक पेज बना सकती हैं जहां ग्राहक अपने साइन खुद डिज़ाइन कर सकें या आइडिया पाने के लिए अलग-अलग डिज़ाइन देख सकें।
लोगों के लिए आपके कारोबार से संपर्क करना आसान बनाने और ग्राहकों के साथ संपर्क में बने रहने के लिए, अपने “हमसे संपर्क करें” पेज पर एक फ़ॉर्म बनाएं, जहां वे अपनी जानकारी डाल सकें. ज़्यादा जानकारी न माँगें, नहीं तो हो सकता है कि वे उसे भरें ही नहीं।
सर्च इंजन आपके वेब पेज के शब्द लेकर यह समझते हैं कि वेबसाइट किस चीज़ के बारे में है, इसलिए वेबसाइट पर पूरी जानकारी देना ज़रूरी है.
यह पक्का करने के लिए कि आपकी वेबसाइट में सभी ज़रूरी जानकारी शामिल है, 5 ‘क’ का इस्तेमाल करें: कौन (शाइन बाय अलका), क्या (नियॉन साइन स्टोर), कब (रोज़ 10-6), कहां (123 कखग नगर, दिल्ली), और क्यों (नियॉन से बनी बेहतरीन साइन जिन्हें बनाया है लाइटिंग की खास जानकारी रखने वाली कलाकार अलका ने)।
अगर आपको लगता है कि आपके सामान या सेवा के बारे में और जानकारी देने से फ़ायदा होगा, तो अक्सर पूछे जाने वाले सवालों (FAQ) का एक सेक्शन बनाएं, जिसकी मदद से ग्राहक आपकी कंपनी के बारे में ज़्यादा जान सकें.
आखिर में, अपनी वेबसाइट को बढ़िया और प्रोफ़ेशनल दिखाने के लिए पूरी वेबसाइट में इस्तेमाल किए जा रहे फ़ॉन्ट के आकार, रंगों, और डिज़ाइन के दूसरे पहलुओं के आपसी तालमेल का ध्यान रखें। यह देखने के बाद कि वेबसाइट डिज़ाइन और उसमें दी गई जानकारी आपके कारोबार में कैसे मदद कर सकती है, आइए अब आपकी या आपके जैसी किसी दूसरी कंपनी की वेबसाइट देखें और समझें।
उस पल के बारे में सोचें, जब आप पिछली बार किसी नए व्यक्ति से मिले थे. उस व्यक्ति के कपड़ों, बाल बनाने के तरीके, और व्यवहार ने कुछ ही पलों में आपकी नज़रों में उसकी एक छवि बना दी होगी। धीरे-धीरे, उसके साथ ज़्यादा समय बिताने पर आपको शायद यह पता लग पाया हो कि वह कैसा इंसान है. लेकिन ज़्यादातर कारोबारों के पास यह सुविधा नहीं होती। किसी कंपनी की वेबसाइट पर जाने वाले लोग बस एक नज़र ही डालते हैं और अगर उन्हें दिखने वाली चीज़ उन्हें पसंद नहीं आती, तो वे बिना कोई देर किए वहां से जा सकते हैं।
इसलिए, आपके कारोबार की वेबसाइट को “लोगों पर असर डालने के लिए तैयार” होना होगा, ताकि वेबसाइट पर आने वाले लोग आपकी इस्तेमाल की गई तस्वीरों से आपकी कंपनी के उद्देश्यों को जल्दी समझ पाएं. इसकी वजह यह है कि इंसान ज़्यादातर चीज़ें देखकर सीखता है। ब्यूटीफ़ुलगिफ्ट्स नाम की गिफ़्ट बास्केट कंपनी की मालकिन मीनल को मालूम है कि वेबसाइट की फ़ोटो कितनी ज़रूरी हो सकती हैं। ब्यूटीफ़ुलगिफ्ट्स स्थानीय कलाकारोंऔर खाने-पीने की चीज़ें बनाने वालों से प्रॉडक्टइकट्ठे करती है और उन्हें आकर्षक गिफ़्ट बास्केट में बदल देती है। मीनल ग्राहकों के लिए उनकी पसंद के बास्केट भी बनाती हैं।
मीनल ने अपनी कंपनी की वेबसाइट बनाते समय यह तय करने के लिए सही चीज़ दिखने वाली और ज़्यादा रिज़ॉल्यूशन वाली फ़ोटो का इस्तेमाल किया, ताकि वेबसाइट पर आने वाले लोग उनकी कंपनी के बास्केट की क्वालिटी तुरंत देख सकें।
वेबसाइट को लॉन्च करने के बाद से मीनल को बास्केट के बारे में पूछताछ करने वाले लोगों की संख्या में 90% की बढ़ोतरी दिखी और उनमें से 98% लोगों को उन्होंने नए ग्राहकों में बदल दिया। यह पता लगाने के लिए कि आप मीनल की तरह अपनी वेबसाइट पर तस्वीरों का सही इस्तेमाल कर रहे हैं या नहीं, इन बातों पर ध्यान दें: क्या आपकी इमेज साफ़ हैं? क्या वे आपकी अपनी इमेज हैं? क्या उनका आकार सही है? क्या उनका फ़ॉर्मैट सही है? हम आपको इन सभी के बारे में बताएंगे। सबसे पहले, देख लें कि आपकी वेबसाइट पर अच्छी क्वालिटी की बिल्कुल साफ़ इमेज हैं। जब लोग आपकी फ़ोटो पर क्लिक करते हैं, तो वे और बड़ी हो जाती हैं, जो ज़्यादा साफ़ और फ़ोकस में होती हैं. अगर आप अपने प्रॉडक्ट दिखाने के लिए मॉडल की मदद लेते हैं, तो बैकग्राउंड में विपरीत रंग का होना चाहिए ताकि आपके प्रॉडक्ट अलग से नज़र आएं। इंटीरियर डेकोरेशन या आभूषण डिज़ाइनर जैसे खास कारोबारों को अपनी कारीगरी का ऐसा पोर्टफ़ोलियो दिखाने से फ़ायदा हो सकता है, जिसमें प्रॉडक्ट को पास से दिखाया जाए. इन मामलों में किसी पेशेवर फ़ोटोग्राफ़र की मदद लेने से फ़ायदा हो सकता है।
अगर आप किसी तरह की सेवा देने का कारोबार करते हैं, तो भी आपको अपने जैसी दूसरी कंपनियों से अलग नज़र आने के लिए अपनी वेबसाइट पर अच्छी क्वालिटी की इमेज इस्तेमाल करनी चाहिए. ऐसे रंगों वाली फ़ोटो चुनना न भूलें, जो आपकी साइट के पूरे डिज़ाइन और ब्रैंड की शैली स्टाइल से मेल खाती हों।
ऐसे कारोबार जो किसी तरह की सेवा देते हैं, उनके लिए लोगों की फ़ोटो का इस्तेमाल करना अच्छा साबित होता है. वे आपके कर्मचारी, आपकी तारीफ़ करने वाले खुश ग्राहक या आपके कारोबार के ऐसे पार्टनरहो सकते हैं, जिनकी मुस्कुराती फ़ोटो आपकी साइट के “परिचय” पेज पर मौजूद हो। अपनी इमेज का इस्तेमाल करना भी वेबसाइट पर विज़ुअल दिखाने की दिशा में अच्छी रणनीति साबित होती है।
खास तौर पर आपके कारोबार के लिए खींची गई फ़ोटो दिखाने से लोगों को आपकी वेबसाइट पर ज़्यादा भरोसा होगा. लेकिन “भरोसा दिलाने” का मतलब यह नहीं है कि इसके लिए “कुछ भी चलेगा”.. आपकी फ़ोटो अब भी अच्छी क्वालिटी की और पेशेवर नज़र आनी चाहिए। अगर आप अपने कारोबार की ऐसी इमेज दिखाना चाहते है, जिन्हें किसी दूसरे व्यक्ति ने खींचा है और आपने उन्हें ऑनलाइन खोजा है, तो यह तय कर लें कि आपने उस व्यक्ति से उन इमेज को इस्तेमाल करने की अनुमति ले ली है. कानूनी रूप से वे इमेज उन्हें खींचने वाले फ़ोटोग्राफ़र की मौलिक रचना होती हैं। अगर आपके पास अपनी इमेजनहीं हैं, तो क्या होगा? आप Getty या Shutterstock जैसी कंपनियों से स्टॉक इमेज खरीद सकते हैं. हालांकि, आपको ऐसी फ़ोटो चुनते समय सावधानी बरतनी चाहिए, जो आपकी साइट की शैली से मेल नहीं खाती या नकली नज़र आती है। 
उन इमेज के लिए नियम और शर्तें देखें, जो आपकी नहीं हैं. कुछ इमेज के लिए लाइसेंस शुल्क और रॉयल्टी देना ज़रूरी होता है, लेकिन कुछ इमेज (सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध) मुफ़्त में इस्तेमाल की जा सकती हैं. हालांकि, अगर आप “मुफ़्त” इमेज इस्तेमाल कर रहे हों, तो भी आपको सबसे अच्छे प्रिंट का ही इस्तेमाल करना चाहिए। आपकी इमेज अच्छी क्वालिटी वाली और लोगों को भरोसा दिलाने वाली होने के साथ-साथ सही आकार की भी होने चाहिए। हालांकि ऐसा कोई तय नियम नहीं है, लेकिन आपको इमेज फ़ाइल का आकार छोटा (लगभग 100 किलोबाइट या कम) रखने की कोशिश करनी चाहिए. साथ ही, हर पेज पर 5 से ज़्यादा बड़ी फ़ोटो न दिखाएं तो बेहतर है, ताकि आपकी वेबसाइट को लोड होने में देर न लगे.
इसके अलावा, आप बड़ी इमेज को छोटा तो कर सकते हैं, लेकिन छोटी इमेज को बड़ा नहीं कर सकते. अगर आप किसी छोटी इमेज को खींचकर बड़ी जगह भरने की कोशिश करते हैं, तो वह धुंधली हो सकती है और बिगड़ सकती है. हो सकता है कि उसके पिक्सेल 1980 के दशक के वीडियो गेम जैसे नज़र आने लगें। आखिर में (सबसे ज़रूरी बात), आपको इस बात पर गौर करना है कि आपकी इमेज सही फ़ॉर्मैट में हैं या नहीं। आपकी इमेज जेपीजी, जीआईएफ़ या PNG फ़ॉर्मैट में होनी चाहिए. अगर वे सही फ़ॉर्मैट में नहीं हैं, तो उन्हें अपने कंप्यूटर पर लाकर फिर से सेव करके या ConvertMyImage.com जैसे इमेज का फ़ॉर्मैट बदलने वाले किसी ऑनलाइन टूल का इस्तेमाल करके उनका फ़ॉर्मैट बदलें.


देख लें कि आपकी इमेज की क्वालिटी भी एक जैसी है। उदाहरण के लिए, कर्मचारियों की जानकारी वाले पेज की फ़ोटो में मिलती-जुलती शैली और बैकग्राउंड का इस्तेमाल करके देखें। इसके अलावा, वैकल्पिक लेख का इस्तेमाल करें. वैकल्पिक लेख किसी इमेज के बारे में कम शब्दों में जानकारी होती है, जिसे आप अपनी वेबसाइट के एचटीएमएलमें जोड़ते हैं. जब कोई व्यक्ति आपकी वेबसाइट पर जाता है और आपकी इमेज लोड नहीं होती, तो वैकल्पिक लेख दिखता है और वह जानकारी दे देता है, जो आम तौर पर आपकी इमेज देखने से मिलेगी। इसलिए, अपना वैकल्पिक लेख (ऑल्ट टेक्स्ट) लिखते समय यह सोचें कि ऐसा कोई ग्राहक क्या पढ़ना चाहेगा, जो आपकी इमेज नहीं देख सकता. कभी-कभी, उस वैकल्पिक लेख में इमेज की सिर्फ़ शब्दों में जानकारी नहीं होती.
उदाहरण के लिए, ब्यूटीफ़ुलगिफ्ट्स की मालकिन मीनल “कुकीज़, पॉपकॉर्न, और चॉकलेट का बास्केट विकल्प 1” के बजाय ऑल्ट टेक्स्ट “स्वादिष्ट कुकीज़, पॉपकॉर्न, और चॉकलेट का वेलकम बास्केट” का इस्तेमाल कर सकती है.
इसे अब करे। अब आप अच्छी क्वालिटी की वेबसाइट तस्वीरें बनाने और उन्हें होस्ट करने की तरकीब जान चुके हैं, तो आइए देखते हैं कि आप अपनी इमेज बनाने के लिए तैयार हैं या आपको किसी पेशेवर फ़ोटोग्राफ़र की मदद लेनी होगी।





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Benefits of Advertising Online

गूगल के साथ अपना व्यवसाय बढ़ाएं 1. ऑनलाइन विज्ञापन दूसरे विज्ञापनों से अलग कैसे होते हैं? 2. ऑनलाइन विज्ञापन मेरे कारोबार के लिए ज़रूरी क्यों है? 3. यह कैसे काम करता है? मान कीजिए कि दिनेश का डेनिम वर्ल्ड नाम का एक छोटा सा कारोबार है. वह सिर्फ़ डेनिम से बनी चीज़ें बेचते हैं, यहां तक कि उनकी दूकान के जूते भी डेनिम के बने होते हैं। डेनिम वर्ल्ड का प्रचार करने के लिए, दिनेश के पास एक ऐसा प्रिंट विज्ञापन करने का आइडिया है, जो देखने में डेनिम से बना हुआ लगेगा। डिज़ाइन पूरा हो जाने के बाद, वह स्थानीय अख़बार में एक पूरे पेज का विज्ञापन खरीदने के लिए अपने मार्केटिंग बजट में से अच्छी खासी रकमखर्च करते हैं। रविवार का अख़बार खोलने पर, उन्हें पूरे पेज पर छपा हुआ अपना अपना शानदार विज्ञापन दिखाई देता है जिससे वह बहुत उत्साहित हो जाते हैं। उन्हें पूरा भरोसा है कि इससे डेनिम वर्ल्ड के लिए नए ग्राहक पाने में मदद मिलेगी। लेकिन, क्या वह भरोसे के साथ कह सकते हैं कि उनका विज्ञापन उनके लक्ष्य को पूरा करने में उनकी मदद कर रहा है? छोटे कारोबारों के लिए ऑनलाइन विज्ञापन एक बेहतरीन टूल इसलिए भी है, क्योंकि इसके ज़रि...

हर तरह के ग्राहक की ज़रूरत (इंटेंट) को समझना

देखना-सोचना-करना यानिकि हर तरह के ग्राहक की ज़रूरत (इंटेंट) को समझना और क्या मेरी पूरी मार्केटिंग का ध्यान कन्वर्ज़न (ग्राहक में बदलने) और बिक्री पर ही होना चाहिए? ग्राहकों की तीन तरह की ज़रूरतें (इंटेंट) क्या-क्या हैं? मैं हर तरह की ज़रूरत (इंटेंट) के हिसाब से अपनी मार्केटिंग किस तरह ऑप्टिमाइज़ करूं? इशान को एक परेशानी आ रही है। वह अपनी जींस को लेकर नाखुश हैं। (हमने कभी यह दावा नहीं किया कि यह एक बड़ी परेशानी है।) इशान को पूरी तरह नहीं पता कि उन्हें अपनी मौजूदा जींस क्यों पसंद नहीं हैं – हो सकता है वह बहुत तंग हो, बहुत चौड़ी हो, बहुत ही फ़ॉर्मल हो या बहुत ही कैजुअल हो? कम शब्दों में कहें, तो वह अभी नई जींस खरीदने के लिए तैयार नहीं हैं।।।लेकिन कुछ विकल्प ज़रूर देखना चाहते हैं। एक दिन इशान को एक स्टाइल ब्लॉग पढ़ते हुए जींस का विज्ञापन दिखाई देता है जिसे देखकर वह उसकी रीटेल वेबसाइट देखने का मन बना लेते हैं। चलिए, हम अंदाज़ा लगाते हैं कि किस तरह का विज्ञापन किसी ऐसे व्यक्ति को लुभा सकता है जिसे अभी खरीदारी नहीं करनी है। इशान की तरह, हर ग्राहक खरीदारी के लिए तैयार नहीं है। दरअसल, आपकी मार्...

व्यापारिक विकास की रणनीतियां

व्यापारिक रणनीति: एक व्यावसायिक रणनीति उन कार्यों और निर्णयों को संदर्भित करती है जो एक कंपनी अपने व्यावसायिक लक्ष्यों तक पहुंचने और अपने उद्योग में प्रतिस्पर्धी होने के लिए लेती है। यह परिभाषित करता है कि अपने लक्ष्यों तक पहुंचने के लिए व्यवसाय को क्या करने की आवश्यकता है, जो भर्ती और संसाधन आवंटन के लिए निर्णय लेने की प्रक्रिया को निर्देशित करने में मदद कर सकता है। एक व्यावसायिक रणनीति विभिन्न विभागों को एक साथ काम करने में मदद करती है, जिससे विभागीय निर्णय कंपनी की समग्र दिशा का समर्थन करते हैं। एक व्यापार रणनीति क्यों महत्वपूर्ण है? संगठनों के लिए एक व्यावसायिक रणनीति क्यों महत्वपूर्ण है, इसके कई कारण हैं, जिनमें शामिल हैं: नियोजन : एक व्यावसायिक रणनीति आपको अपने व्यावसायिक लक्ष्यों तक पहुंचने के लिए महत्वपूर्ण कदमों की पहचान करने में मदद करती है।  ताकत और कमजोरियां: एक व्यावसायिक रणनीति बनाने की प्रक्रिया आपको अपनी कंपनी की ताकत और कमजोरियों की पहचान करने और मूल्यांकन करने की अनुमति देती है, एक ऐसी रणनीति का निर्माण करती है जो आपकी ताकत को भुनाने और आपकी कमजोरियों को दूर कर...