अपने ग्राहकों को आकर्षित करने वाले डिसप्ले विज्ञापन बनाएं।
1. डिसप्ले विज्ञापन क्या होते हैं?
2. मेरे डिसप्ले विज्ञापनों में दर्शकों के लिहाज़ से सही संदेश मौजूद होना ज़रूरी क्यों है?
3. मैं असरदार डिसप्ले विज्ञापन कैसे बनाऊं?
डिसप्ले विज्ञापन हमारे फ़ोन या हमारी पसंद की वेबसाइटों पर दिखाई देते हैं। कभी-कभी ऐसा लगता है जैसे वे सीधे हमसे बात कर रहे हों या फिर जानते हों कि हम क्या सोच रहे हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि डिसप्ले विज्ञापन व्यक्तियों को टारगेट कर सकते हैं और इंटरनेट पर की गई उनकी गतिविधियों के हिसाब से उन्हें सही जानकारी दिखा सकते हैं। दूसरी तरह के विज्ञापन लोगों को उम्र, लिंग, आय, शिक्षा वगैरह के हिसाब से टारगेट करते हैं (चोटी रखने वाले 18-35 साल के पुरुष)। डिसप्ले विज्ञापनों का सिर्फ़ एक रूप नहीं होता। इनका आकार और बनावट अलगृ-अलग हो सकते हैं लोगों की दिलचस्पी बढ़ाने के लिए इनमें इमेज, लेख, ऐनिमेशन, ऑडियो, और वीडियो का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या हर विज्ञापन ऐसा ही नहीं होता?
डिसप्ले विज्ञापन से ऐसे लोगों को अपने और ब्रैंड के बारे में असरदार तरीके से जानकारी दी जा सकती है, जिनकी आपके प्रॉडक्ट में दिलचस्पी हो। आप हमारे Display Network Service का इस्तेमाल करके यह पक्का कर सकते हैं कि सही समय पर सही विज्ञापन सही लोगों को दिखाई दे। भले ही आपने अपने बजट का एक बड़ा हिस्सा अपने विज्ञापनों को सही जगह पर दिखाने के लिए खर्च किया हो, लेकिन फिर भी आपको यह ध्यान रखना होगा कि आपके विज्ञापन अच्छे से बने हों और उनमें लिखे संदेश, इस्तेमाल की गई इमेज, और उनके डिज़ाइन आकर्षक हों।
सबसे पहले, हम विज्ञापन में लिखे संदेश के बारे में बात करेंगे। इसमें “अभी खरीदें” के अलावा भी बहुत कुछ कहा जा सकता है। यह ज़रूरी नहीं है कि आपके विज्ञापन को देखने वाला हर व्यक्ति खरीदारी के लिए तैयार हो या आपके ब्रैंड के बारे में जानता हो। इसीलिए आपको संदेश अलग-अलग तरह से लिखना चाहिए, जो बेचने के तीन अलग-अलग स्तरों पर उपयोगकर्ताओं तक पहुंचें।
ये तीन चरण हैं:
1. जागरूकता: ढेर सारे लोगों तक पहुंचने वाले और/या ब्रैंड के बारे में बताने वाले विज्ञापन।
2. विचार: सिर्फ़ उन लोगों तक पहुंचने वाले विज्ञापन, जो ऐसा प्रॉडक्ट खरीदने के बारे में सोच रहे हैं।
3. खरीदारी: ऐसे विज्ञापन, जो खरीदने के लिए तैयार लोगों को तुरंत प्रॉडक्ट खरीदने पर मजबूर कर दें।
दूसरी चीज़ है, इमेज। लोग वेब पर विज्ञापन नहीं ढूंढते, इसलिए उनका ध्यान आकर्षित करने के लिए तुरंत नज़र में आने वाली इमेज इस्तेमाल करना ज़रूरी है। लोग ऐसी इमेज ज़्यादा पसंद करते हैं जिसमें दिखने वाले लोग और प्रॉडक्ट असली और स्वाभाविक लगें। कई बार, असली चीज़ का असर चमक-धमक वाली चीज़ों से ज़्यादा होता है। हालांकि, विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए अपने ब्रैंड का लोगो दिखाना न भूलें। कुछ मामलों में, आप अपने डिसप्ले विज्ञापन को ऐनिमेट भी कर सकते हैं। अगर किसी स्टैटिक वेबसाइट (ऐसी वेबसाइट जिसकी सामग्री में उपयोगकर्ताओं की गतिविधियों के हिसाब से बदलाव नहीं होता) में ऐसी सामग्री हो, जिसमें रियल टाइम में बदलाव हो रहा हो, तो वह दर्शकों को आकर्षित करती है।
आप लोगों को उनके हाल ही में देखे गए किसी प्रॉडक्टया उससे मिलते-जुलते किसी दूसरे प्रॉडक्ट की इमेज भी दिखा सकते हैं (यानी रीमार्केटिंग)।तीसरी चीज़ है डिज़ाइन। यूं समझिए कि आपका विज्ञापन किसी हाईवे पर लगे एक बिलबोर्ड की तरह है। क्या विज्ञापन में कही गई आपकी बात 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से जा रहे आदमी को समझ आएगी? लेख और इमेज के बीच एक बढ़िया तालमेल बनाने की कोशिश करें। विज्ञापन में ज़रूरत से ज़्यादा जानकारी न दें। ऐसे रंग इस्तेमाल करें जिन पर आपके विज्ञापन का लेख ठीक तरह से दिखाई दे। कॉल-टू-एक्शन (सीटीए) डिज़ाइन की सबसे ज़रूरी चीज़ों में से एक है। यह बटन उपयोगकर्ता को आपकी वेबसाइट पर ले जाता है। ध्यान रखें कि आपका सीटीए आसानी से दिखाई दे (कई बार, यह जितना बड़ा हो उतना बेहतर होता है) और इसका संदेश आसानी से समझ में आए।
आपके सीटीए से लोग किसी ऐसे पेज पर पहुंचने चाहिए जो सीटीए में लिखी बात से मेल खाता हो। अगर उपयोगकर्ता किसी खास प्रॉडक्ट के लिए किसी डिसप्ले विज्ञापन पर क्लिक करता है, तो विज्ञापन को उसे आपके बिक्री वाले पेज पर ले जाना चाहिए, न कि आपके होम पेज पर। इससे सामान के बिकने की संभावना बढ़ जाती है। शायद आपका विज्ञापन अलग-अलग जगहों और मीडिया में दिखाई दे (मोबाइल, डेस्कटॉप), इसलिए ध्यान रखें कि यह अलग-अलग आकारों में भी सही काम करता हो। 80x150, 300x250, 728x90, और 160x600 डिसप्ले विज्ञापनों के मानक आकार हैं।
ये सभी बातें एक साथ कैसे काम करती हैं? आइए, एक उदाहरण देखें: मान लीजिए, आप अंडमान में छुट्टियां मना रहे हैं और सर्फ़िंग कर रहे हैं (वेब पर), और तभी आप सर्फ़िंग का सामान बेचने वाली एक स्थानीय दुकान का बैनर विज्ञापन देखते हैं? आप किस डिसप्ले विज्ञापन पर क्लिक करेंगे? तो आपने सीख लिया कि आकर्षक डिसप्ले विज्ञापन कैसे बनाए जाते हैं। अब क्या करें? अब इन्हें टेस्ट करने और इन्हें बेहतर बनाने का समय है। अपने डिसप्ले विज्ञापनों को कम से कम इतने समय के लिए चलाएं कि आपको ठीक-ठाक संख्या में नतीजे मिल जाएं (1000 क्लिक का लक्ष्य बनाएं)। इससे आप यह पता कर पाएंगे कि किस तरह के डिसप्ले विज्ञापन सबसे अच्छा काम कर रहे हैं।
ज़्यादातर डिसप्ले नेटवर्क आपकी क्लिकथ्रू दर को बेहतर बनाने के लिए आपको अलग-अलग विज्ञापन इस्तेमाल करने और उनमें फ़ेरबदल करने की सुविधा देते हैं। फिर वे अपने आप उन विज्ञापनों को चलाते हैं जो सबसे अच्छा काम कर रहे हों। सबसे अच्छे नतीजे देने वाले विज्ञापन भी पुराने हो जाते हैं, इसलिए आपको हर कुछ हफ़्तों में नए विज्ञापन डालते रहना चाहिए। नए विज्ञापन डालने से आपके कैंपेन असरदार बने रहेंगे और आपके दर्शकों की दिलचस्पी बनी रहेगी। अब जब आप जान चुके हैं कि एक असरदार डिसप्ले विज्ञापन कैसे बनाया जाता है, तो नमूने के तौर पर एक डिसप्ले विज्ञापन बना कर देखें।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें