सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Build a Landing Page that Brings in Lots of Customers

एक ऐसा लैंडिंग पेज बनाएं, जो ढेर सारे ग्राहक लाए। डिस्प्ले एडवरटाइजिंग के साथ मार्केटिंग को अगले स्तर पर लें जायें।



1. एक अच्छे लैंडिंग पेज के ज़रिए मेरे कारोबार को कैसे बेहतर बनाया जा सकता है?
2. एक अच्छा लैंडिंग पेज बनाने के लिए मुझे किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
3. मुझे कैसे पता चलेगा कि मेरे पेज पर किन चीज़ों में सुधार की ज़रूरत है?

मान लीजिए कि नेहा को प्राकृतिक शहद खाने की इच्छा हो रही है। उन्होंने इंटरनेट पर ढूंढाऔर उन्हें क्वालिटी हनी का एक विज्ञापन दिखाई देता है, जिसमें लिखा है “प्राकृतिक शहद पर 25% की छूट”। नेहा विज्ञापन पर क्लिक करती है, क्रेडिट कार्ड उनके हाथ में है, और वे ढेर सारा शहद खरीदने के लिए एकदम तैयार हैं। वे क्वालिटी हनी के लैंडिंग पेज पर पहुंचती है। यही वह पल है, जिसमें वे या तो एक नई ग्राहक बनेंगी या बिना कुछ खरीदे साइट छोड़ कर चली जाएंगी। किस प्रकार का लैंडिंग पेज सबसे कारगर साबित होगा।

आपका लैंडिंग पेज ही वह जगह है जहां लोगों को पहली बार आपके कारोबार का अनुभव मिलता है और जैसा कि हम सब जानते हैं, पहली मुलाकात की छाप गहरी होती है। लैंडिंग पेज ही आपका होम पेज हो, ऐसा ज़रूरी नहीं है। यह आपकी वेबसाइट का ऐसा कोई भी पेज हो सकता है, जिस पर लोग किसी और जगह (वेबसाइट, विज्ञापन वगैरह) से आपकी वेबसाइट पर “भेजे” जाते हैं या “पहुंचते” हैं। लोगों के पास आपके लैंडिंग पेज पर आने कीकोई न कोई वजह होती है, जैसे कोई जानकारी लेना, कोई सामान खरीदना या किसी चीज़ के लिए साइन अप करना। लेकिन अगर आपका पेज उनकी ज़रूरतों को जल्दी से पूरा नहीं कर पाता, तो क्या होगा? लोग वहां से चले जाएंगे।

इसका मतलब है कि आपकी साइट की बाउंस दर (साइट पर आने वाले उन लोगों का प्रतिशत जो बिना कुछ किए तुरंत वेबसाइट छोड़ देते हैं) ज़्यादा होगी और कन्वर्ज़न दर (साइट पर आने वाले उन लोगों का प्रतिशत जो वहवो करते है जो आप चाहते हैं, जैसे कुछ खरीदना) कम होगी। अब क्योंकि आप यह जान गए हैं कि अच्छे लैंडिंग पेज बनाना क्यों ज़रूरी है, तो आइए इनसे जुड़ी कुछ बुनियादी बातों के बारे में जानें इससे आपको आम तौर पर होने वाली गलतियों से बचने में मदद मिलेगी। अपनी सबसे अच्छी चीज़ें लोगों के सामने रखें जब लोग आपके लैंडिंग पेज पर आएं, तो उन्हें सबसे पहले आपकी बेहतरीन चीज़ें और लिंक दिखने चाहिए।

अच्छी तरह से लिखें, अच्छी तरह से लिखा हुआ लैंडिंग पेज दर्शकों को ग्राहकों में बदलने में एक बड़ी भूमिका निभाता है आपके ब्रैड को जिन चीज़ों की वजह से जाना जाता है, उनके साथ कभी समझौता न करें। अपनी छवि बनाएं। ग्राहकों का ध्यान उनकी पसंद की चीज़ों की ओर खींचने के लिए रंगों और इमेज का इस्तेमाल करें। आप चीज़ों, निशानों या दूसरी ऐसी इमेजका इस्तेमाल कर सकते हैं, जिनके ज़रिए दर्शक वह देख पाएं जो वे खरीदना चाहते हैं। मुद्दे से न भटकें। साफ़ शब्दों में एक छोटा कॉल-टू-एक्शन (सीटीए) लिखें जो लोगों को वह करने के लिए बढ़ावा दे जो वे करने आए थे। अगर जगह हो, तो आप एक दूसरी लाइन लिख सकते हैं जो यह बताए कि ऐसा करना कितना आसान है। “अभी खरीदें। साइन इन करने की कोई ज़रूरत नहीं।" 

अगर आप किसी खास मकसद (जैसे कोई सामान बेचना) से विज्ञापन चला रहे हैं, तो यह ज़रूरी है कि विज्ञापन पर क्लिक करने पर उस ऑफ़र या सामान का लैंडिंग पेज खुले, आपकी कंपनी का होमपेज नहीं। लैंडिंग पेज में विज्ञापन में मौजूद चीज़ों के साथ-साथ एक सीटीए भी होना चाहिए जो ऑफ़र का फ़ायदा उठाने या सामान खरीदने में लोगों की मदद करे। 

इन बातों को ध्यान में रखते हुए, अपने मौजूदा लैंडिंग पेजों पर एक बार फिर से नज़र डालें और देखें कि वे इन बातों के हिसाब से सही हों। Google Analytics और Adobe Analytics जैसे टूल के ज़रिए आप अपने लैंडिंग पेज की जाँच कर सकते हैं ताकि आप जान सकें कि वे आपके ग्राहकों की ज़रूरतों को सही तरीके से पूरा कर रहे हैं। इन टूल से आप पता कर सकते हैं कि आपके लैंडिंग पेज पर आने वाले लोग कहां से आ रहे हैं (दूसरी साइटों के लिंक, कीवर्ड खोज वगैरह) और वेखोज के लिए किस तरह के कीवर्ड इस्तेमाल करके यहां पहुंच रहे हैं। अगर लोग किसी खास जगह (वेबसाइट, विज्ञापन वगैरह) से आपके पेज पर आ रहे हैं या आपकी किसी सेवा या सामान से जुड़े कीवर्ड खोज रहे हैं, लेकिन आपका लैंडिंग पेज उन्हें तुरंत कोई सेवा या सामान नहीं दिखाता, तो आपके लैंडिंग पेज को बेहतर बनाने की ज़रूरत है।

उदाहरण के लिए, मान लें कि क्वालिटी हनी के लैंडिंग पेज पर उनके प्राकृतिक शहद के बारे में जानकारी दी गई है। कंपनी के मालिक अपने पेज के आंकड़े देखते हैं ताकि वे यह जान सकें कि ऐसे कौनसे कीवर्ड हैं जिन्हें खोजकर लोग उनके पेज पर पहुंच रहे हैं। उम्मीद के अनुसार, कुछ लोग “प्राकृतिक शहद” कीवर्ड खोजने के बाद वहां पहुंचे लेकिन उनसे कई ज़्यादा लोग “शहद के बर्तन” खोजने के बाद आए। क्वालिटी हनी के सीटीए और लैंडिंग पेज को अब किस तरफ़ ध्यान देना चाहिए? इस सवाल के जवाब में “शहद” और “बर्तन” दोनों शब्द शामिल हैं। 

लेकिन अगर क्वालिटी हनी शहद के बर्तन बेचता ही न हो तो? यह सर्च इंजन ऑप्टिमाइज़ेशन (ऐसे तरीके जिनसे किसी वेबसाइट या पेज से जुड़े कीवर्ड इंटरनेट पर खोजने पर, वह वेबसाइट या पेज आसानी से खोज नतीजों में दिखाई देते हैं) की समस्या है। क्वालिटी हनी का लैंडिंग पेज गलत सामान नहीं दिखा रहा, लेकिन इसके पेज पर गलत ग्राहक आ रहे हैं। अपने लैंडिंग पेजों की जाँच करें और देखें कि कहीं आपके लैंडिंग पेज में भी ऐसी कोई समस्या तो नहीं आती। 

लोग आपके लैंडिंग पेज पर कैसे आ रहे हैं, यह जानने के साथ-साथ आपको इस बात की भी जाँच करनी चाहिए कि वे यहां आने के बाद करते क्या हैं। Google Analytics और Crazy Egg जैसे टूल, पेज के आंकड़े देखने और समझने में आपकी मदद कर सकते हैं। इनसे आपको यह पता चलेगा कि आपके लैंडिंग पेज के अलग-अलग हिस्सों, जैसे सामान, ऑफ़र, विकल्प, सीटीए, और इमेज पर कितने प्रतिशत लोग क्लिक रहे हैं। 

आप चाहें तो चीज़ों को गहराई में जाकर भी देख सकते हैं और जान सकते हैं कि कुछ खास साइटों से आपके लैंडिंग पेज पर भेजे गए लोग या फिर कुछ खास कीवर्ड खोजकर आपके लैंडिंग पेज पर आने वाले लोग यहां आकर क्या करते हैं। पेज एनालिटिक्स से आपको अपनी साइट पर आने वाले लोगों का व्यवहार समझने में मदद मिलती है। आपको पता चलता है कि आपके लेआउट और डिज़ाइन का आपके पेज पर किए जाने वाले क्लिक की संख्या पर क्या असर होता है। आपको यह पता चल सकता है कि आपका लैंडिंग पेज बहुत बेतरतीब है, जिससे लोगों को उनकी मनचाही चीज़ ढूंढने में मुश्किल होती हो।

अपने आंकड़े और डेटा इकट्ठा करने के बाद आपको इस बात का अंदाज़ा लग सकता है कि आपके लैंडिंग पेज में क्या सुधार किए जाने चाहिए। जाँच शुरू करने का यही सही समय है। शुरू करने का एक तरीका है अपने आइडिया या अनुमान के लिए ए/बी टेस्ट करके देखना। उदाहरण के लिए, आप अपने पेज पर सीटीए की जगह की जाँच कर सकते हैं, साइट पर लिखी जानकारी, लेआउट, बटन के रंग, नेविगेशन बार या डिज़ाइन की दूसरी चीज़ों की जाँच कर सकते हैं। बस इतना ध्यान रखें कि आप एक समय में एक ही चीज़ की जाँच करें।

एक सर्वे के ज़रिए अपने ग्राहकों से पूछें कि आपके लैंडिंग पेज पर उनके अनुभव कैसा रहा। उनसे पूछें कि वे किस वजह से आपके पेज पर आए थे, क्या उनका काम पूरा हुआ, और अगर नहीं, तो क्यों? बेहतर होगा अगर पहले से दिए गए विकल्पों की जगह वे अपने जवाब खुद लिखें। लोगों से अपने सर्वे में हिस्सा लेने के लिए आप तब कह सकते हैं जब वे आपके लैंडिंग पेज पर आएं। इसके अलावा, आप अपने पेज के एक कोने में एक सर्वे सीटीए भी रख सकते हैं। बस इतना ध्यान रखें कि अगर लोग सर्वे में हिस्सा न लेना चाहें या उससे बाहर निकलकर आपके पेज पर वापस लौटना चाहें, तो उनके लिए ऐसा करना आसान होना चाहिए।

ए/बी टेस्ट बनाने के लिए, आप Visual Website Optimizer (वीडब्ल्यूओ) या Google Analytics के Content Experiments जैसे टूल इस्तेमाल कर सकते हैं। सर्वे बनाने के लिए, आप iPerceptions या Google Forms का इस्तेमाल कर सकते हैं या अपनी आईटी टीम के किसी व्यक्ति की मदद ले सकते हैं। अब ऐसे कामों की एक सूची बनाते हैं जिससे आप अपने मौजूदा लैंडिंग पेजों की जाँच करना शुरू कर सकेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Benefits of Advertising Online

गूगल के साथ अपना व्यवसाय बढ़ाएं 1. ऑनलाइन विज्ञापन दूसरे विज्ञापनों से अलग कैसे होते हैं? 2. ऑनलाइन विज्ञापन मेरे कारोबार के लिए ज़रूरी क्यों है? 3. यह कैसे काम करता है? मान कीजिए कि दिनेश का डेनिम वर्ल्ड नाम का एक छोटा सा कारोबार है. वह सिर्फ़ डेनिम से बनी चीज़ें बेचते हैं, यहां तक कि उनकी दूकान के जूते भी डेनिम के बने होते हैं। डेनिम वर्ल्ड का प्रचार करने के लिए, दिनेश के पास एक ऐसा प्रिंट विज्ञापन करने का आइडिया है, जो देखने में डेनिम से बना हुआ लगेगा। डिज़ाइन पूरा हो जाने के बाद, वह स्थानीय अख़बार में एक पूरे पेज का विज्ञापन खरीदने के लिए अपने मार्केटिंग बजट में से अच्छी खासी रकमखर्च करते हैं। रविवार का अख़बार खोलने पर, उन्हें पूरे पेज पर छपा हुआ अपना अपना शानदार विज्ञापन दिखाई देता है जिससे वह बहुत उत्साहित हो जाते हैं। उन्हें पूरा भरोसा है कि इससे डेनिम वर्ल्ड के लिए नए ग्राहक पाने में मदद मिलेगी। लेकिन, क्या वह भरोसे के साथ कह सकते हैं कि उनका विज्ञापन उनके लक्ष्य को पूरा करने में उनकी मदद कर रहा है? छोटे कारोबारों के लिए ऑनलाइन विज्ञापन एक बेहतरीन टूल इसलिए भी है, क्योंकि इसके ज़रि...

हर तरह के ग्राहक की ज़रूरत (इंटेंट) को समझना

देखना-सोचना-करना यानिकि हर तरह के ग्राहक की ज़रूरत (इंटेंट) को समझना और क्या मेरी पूरी मार्केटिंग का ध्यान कन्वर्ज़न (ग्राहक में बदलने) और बिक्री पर ही होना चाहिए? ग्राहकों की तीन तरह की ज़रूरतें (इंटेंट) क्या-क्या हैं? मैं हर तरह की ज़रूरत (इंटेंट) के हिसाब से अपनी मार्केटिंग किस तरह ऑप्टिमाइज़ करूं? इशान को एक परेशानी आ रही है। वह अपनी जींस को लेकर नाखुश हैं। (हमने कभी यह दावा नहीं किया कि यह एक बड़ी परेशानी है।) इशान को पूरी तरह नहीं पता कि उन्हें अपनी मौजूदा जींस क्यों पसंद नहीं हैं – हो सकता है वह बहुत तंग हो, बहुत चौड़ी हो, बहुत ही फ़ॉर्मल हो या बहुत ही कैजुअल हो? कम शब्दों में कहें, तो वह अभी नई जींस खरीदने के लिए तैयार नहीं हैं।।।लेकिन कुछ विकल्प ज़रूर देखना चाहते हैं। एक दिन इशान को एक स्टाइल ब्लॉग पढ़ते हुए जींस का विज्ञापन दिखाई देता है जिसे देखकर वह उसकी रीटेल वेबसाइट देखने का मन बना लेते हैं। चलिए, हम अंदाज़ा लगाते हैं कि किस तरह का विज्ञापन किसी ऐसे व्यक्ति को लुभा सकता है जिसे अभी खरीदारी नहीं करनी है। इशान की तरह, हर ग्राहक खरीदारी के लिए तैयार नहीं है। दरअसल, आपकी मार्...

व्यापारिक विकास की रणनीतियां

व्यापारिक रणनीति: एक व्यावसायिक रणनीति उन कार्यों और निर्णयों को संदर्भित करती है जो एक कंपनी अपने व्यावसायिक लक्ष्यों तक पहुंचने और अपने उद्योग में प्रतिस्पर्धी होने के लिए लेती है। यह परिभाषित करता है कि अपने लक्ष्यों तक पहुंचने के लिए व्यवसाय को क्या करने की आवश्यकता है, जो भर्ती और संसाधन आवंटन के लिए निर्णय लेने की प्रक्रिया को निर्देशित करने में मदद कर सकता है। एक व्यावसायिक रणनीति विभिन्न विभागों को एक साथ काम करने में मदद करती है, जिससे विभागीय निर्णय कंपनी की समग्र दिशा का समर्थन करते हैं। एक व्यापार रणनीति क्यों महत्वपूर्ण है? संगठनों के लिए एक व्यावसायिक रणनीति क्यों महत्वपूर्ण है, इसके कई कारण हैं, जिनमें शामिल हैं: नियोजन : एक व्यावसायिक रणनीति आपको अपने व्यावसायिक लक्ष्यों तक पहुंचने के लिए महत्वपूर्ण कदमों की पहचान करने में मदद करती है।  ताकत और कमजोरियां: एक व्यावसायिक रणनीति बनाने की प्रक्रिया आपको अपनी कंपनी की ताकत और कमजोरियों की पहचान करने और मूल्यांकन करने की अनुमति देती है, एक ऐसी रणनीति का निर्माण करती है जो आपकी ताकत को भुनाने और आपकी कमजोरियों को दूर कर...