वीडियो का उपयोग करें और समुदाय ग्राहक समूह बनाएं।
1. मार्केटिंग के लिए वीडियो ज़रूरी क्यों है?
2. मैं किस तरह के वीडियो बनाऊँ, ताकि दर्शकों की दिलचस्पी बनी रहे?
3. दर्शकों को लंबे समय तक अपने साथ बनाए रखने के लिए वीडियो का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है?
इन दिनों, ऐसा लगता है कि ढेर सारे वीडियो होने की वजह से दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींच पाना मुश्किल होता है. जब कोई ब्रैंड एक वीडियो चैनल बनाता है, तब उसका मकाबला न सिर्फ़ दूसरे ब्रैंड से होता है, बल्कि ऑनलाइन रहने वाली दूसरी सभी चीज़ों से भी होता है. फिर भी, कुछ ऐसे दर्शक होते हैं, जो ब्रैंड के साथ बने रहते हैं. तो किस तरह की सामग्री लोगों की दिलचस्पी बनाए रखती है?
मान लें कि कोई वाहन कंपनी एक नई हाइब्रिड कार के लिए ऑनलाइन वीडियो सीरीज़ लॉन्च करती है. वे कार की दमदार परफ़ॉर्मेंसऔर कम कीमत को हाइलाइट करने वाले अपने टीवी कैंपेन के शानदार विज्ञापनों की सीरीज़ को ऑनलाइन दिखाने के लिए थोड़ा बदलाव करते हैं. वे ब्रैंड के ऑनलाइन चैनल पर विज्ञापन पोस्ट करते हैं, उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं और फिर इंतज़ार करते हैं. लेकिन 2 हफ़्ते बाद कुछ ही लोग उसे पसंद, शेयरऔर उस पर टिप्पणियां करते हैं. वीडियो पर कोई ध्यान क्यों नहीं दे रहा?
आइए, पता लगाएं।
चाहे आप किसी भी तरह के वीडियो बनाएं, ध्यान रखें कि वे आपके ब्रैंड की पहचान से मेल खाता हो। इसका मतलब है कि आपकी सामग्री आपके ब्रैंड के बारे में सही जानकारी देती हो. ग्राहकों को सही और गलत जानकारी की समझ होती है. अगर उन्हें कोई सामग्री गलत या बेतुकी लगती है, तो वे उसमें दिलचस्पी नहीं दिखाएंगे। उदाहरण के लिए, अगर आप फ़ास्ट फ़ूड चेन चलाते हैं, तो अच्छी क्वालिटी वाले कुकिंग शो की वीडियो सीरीज़ बनाने से आपके दर्शक शायद आकर्षित न हों।
अगर आप इस बात पर ध्यान दें कि आपके ब्रैंड के जैसे दूसरे ब्रैंड और किसी संस्था या किसी कंपनी से न जुड़े हुए लोग किस तरह की सामग्री परोस रहे हैं, तो आप अपना समय और पैसा दोनों बचा सकते हैं. अलग-अलग तरह के वीडियो बनाकर पता लगाएं कि दर्शकों को क्या पसंद आता है सिर्फ़ टिप्पणियां देखकर आप दर्शकों की राय जान सकते हैं।
वीडियो दर्शकों का ध्यान तब खींच पाते हैं, जब वह किसी ऐसे विषय के बारे में हो जो आपकी टारगेट ऑडियंस और ब्रैंड दोनों के लिए मायने रखता है। यह आसान लगता है जब आपकी एयरलाइन कंपनी हो, लेकिन क्या होगा अगर आपका बर्तन धोने वाले साबुन का ब्रैंड हो? सिर्फ़ ज़रूरी बात कहने से ही बात बनेगी. अपने उत्पाद या सेवा में ऐसी बात ढूंढें, जो आपके दर्शकों को उपयोगी या मनोरंजक लगती हो। उदाहरण के लिए, लोग अक्सर ऐसा वीडियो देखने ऑनलाइन जाते हैं, जिनमें सलाह और सुझाव दिखाए जाते हैं, तो आप ‘’ सिखाने में मदद करने वाले वीडियो की सीरीज़ बना सकते हैं, जिसमें “डिशवॉशर में धोए जाने वाले 8 बर्तन” से लेकर खाना बनाने के शो तक की पूरी जानकारी हो।
इन चीज़ों पर ध्यान देकर, आप दर्शकों को न सिर्फ़ काम की जानकारी दे रहे हैं, बल्कि बर्तन धोने वाला साबुन भी उस कहानी का एक हिस्सा बन जाता है। हर किसी को आपकी पूरी वीडियो लाइब्रेरी में दिलचस्पी नहीं होती. हो सकता है कि कुछ लोग बस किसी खास वीडियो को देखना चाहें. यह सोचें कि आपकी सामग्री, आपके चैनल की पूरी थीम में रुचि रखने वाले लोगों के लिए और किसी एक वीडियो में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए कैसे काम करता है।
क्या आपको अपना आइडिया मिल गया? अब कुछ वीडियो बनाने का समय है. तो चलिए तैयार हो जाएं...ज़रा रुकिए. इसे बनाने से पहले, प्रोडक्शन के बारे में आपको कुछ बातें जान लें। दिलचस्पी बनाए रखे. इसके बजाय, ऐसी वीडियो सीरीज़ बनाने के बारे में सोचें, जिससे दर्शक आपके साथ बने रहें और समय के साथ उनकी दिलचस्पी बढ़ती रहे। इसका मतलब है कि आपको अपने वीडियो, समय की तय अवधि में अपलोड करने होंगे। मान लें कि आपका पसंदीदा टीवी शो आज दिखाया जाने वाला है और फिर 2 सप्ताह बाद और उसके बाद एक महीने बाद...तब तक शायद वह आपका पसंदीदा शो न रहें।
दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ाने और नए दर्शकों का ध्यान खींचने के लिए मशहूर लोगों को मेहमान के तौर पर बुलाएं. ज़रूरी नहीं है कि वे जानी-मानी हस्तियां ही हों. आप अपने उद्योग से जुड़े ब्लॉगर या मशहूर लोगों को भी बुला सकते हैं – वह ऐसा कोई भी हो सकता है, जो आपके ब्रैंड के बारे में अच्छी बातें लोगों को बता सके। तय करें कि कितने एपिसोड बनाने हैं और चैनल पर सामग्री कितने लंबे समय तक दर्शकों की दिलचस्पी बनाए रखेगी. एक सीरीज़ केवल तब तक ही चल सकती है, जब तक उसका विषय पुराना नहीं हो जाता, इसलिए इस बात पर विचार करें कि दर्शकों को उससे जोड़े रखने के लिए आने वाले समय में किस तरह की सामग्री की ज़रूरत होगी।
अपने वीडियो प्रोडक्शन का ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा उठाएं. लाइट, कैमरा, वीडियो बनाते वक्त काम करने वाले लोग और उसमें लगने वाली मेहनत पर काफ़ी पैसा खर्च होता है. इन सभी का पूरा फ़ायदा उठाने के लिए एक बार में एक से ज़्यादा एपिसोड/वीडियो शूट करें। अपने वीडियो से लोगों का ध्यान खींचने के लिए, उसे YouTube या Vimeo जैसे लोकप्रिय ऑनलाइन वीडियो प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित करें. आप अपने वीडियो को अपने सोशल मीडिया चैनल पर भी एम्बेड कर सकते हैं।
एक बार आपकी सामग्री तैयार हो जाए, तो उसे लॉन्च करें. “प्रकाशित करें” दबाने से पहले कुछ ज़रूरी बातों का ध्यान रखें। आपका वीडियो देखने से पहले, लोगों को थंबनेल दिखाई देगा. एक थंबनेल को किसी फ़िल्म के पोस्टर जैसा होना चाहिए. वह आकर्षक होना चाहिए, उसमें वीडियो का सबसे रोमांचक पल दिखना चाहिए और वह डेस्कटॉप व मोबाइल पर अच्छा दिखना चाहिए। सबसे पहले लोग आपका शीर्षक पढ़ते हैं, इसलिए अपने वीडियो की तरफ़ उनका ध्यान खींचने के लिए कोई आकर्षक नाम सोचें.वे कीवर्ड और टैग ढूंढें, जो दर्शकों के बीच लोकप्रिय है, ताकि आपके शीर्षक को सर्च इंजन पर आसानी से ढूंढा जा सके।
दर्शक आपका वीडियो देखने के लिए क्लिक करने से पहले आपके वीडियो की जानकारी की पहली दो लाइन देखते हैं. यह अपने कॉल टू एक्शन (CTA), जैसे आपकी वेबसाइट का कोई लिंक, सोशल चैनल या इससे जुड़े वीडियो या वीडियो सूची, के बारे में बताने की मुख्य जगह है। टिप्पणियों का जवाब देकर दर्शकों को अहसास दिलाएं कि आप उनकी बातें सुन रहे हैं. वे दर्शक जो आपके वीडियो पर अक्सर टिप्पणियां करते हैं, उनके साथ वीआईपी की तरह व्यवहार करें. उनकी टिप्पणियों को हाइलाइट करें, उन्हें इनाम दें और उन्हें आपके वीडियो पर दिखाए जाने के लिए बुलाएं।
आखिर में, लोगों के लिए जो चीज़ें सबसे ज़रूरी है, वह है मनोरंजन, काम की चीज़ें और उनसे बात करना. उनके साथ शामिल होकर और उनके लिए क्या ज़रूरी है, इस बारे में बात करके, आप ब्रैंड में उनकी दिलचस्पी बढ़ाते हैं और दर्शकों को अपने साथ बनाए रखते हैं। हमने देखा कि कैसे अच्छा वीडियो दर्शक का ध्यान खींचने में एक ब्रैंड की मदद करता है. शुरुआत करते हैं, एक ऐसी वीडियो सीरीज़ के आइडिया से, जिसे आप अपने ब्रैंड के वीडियो चैनल पर दिखा सके।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें