एक शानदार वेबसाइट बनाएं और अपने कारोबार को बढ़ाएं, एक मजबूत व्यापार वेबसाइट के साथ ऑनलाइन जाईये। मेरे कारोबार के लिए वेबसाइट क्यों ज़रूरी है? इस वेबसाइट की मदद से मैं और मेरे ग्राहक अपने-अपने लक्ष्यों को कैसे पा सकते हैं? मैं एक बढ़िया वेबसाइट कैसे बनाऊं?
मान लें कि अलका, शाइन बाय अलका नाम की नियॉन साइन की एक दुकान चलाती हैं। वह नियॉन के बारे में अपनी जानकारी दिखाने और अपने ग्राहकों को शॉपिंग का एक बेहतरीन अनुभव देने के लिए अपनी दुकान को बड़ी ही सावधानी से डिज़ाइन करती हैं। लेकिन जब बात उनकी वेबसाइट की आती है, तो उन्हें लगता है कि चूंकि उनका साजोसामान का एक छोटा सा कारोबार है, इसलिए उनकी वेबसाइट का डिज़ाइन और उसमें दी गई जानकारी ज़्यादा ज़रूरी नहीं हैं। क्या उनका सोचना सही है? दरअसल, वेबसाइट आपके कारोबार का ही एक हिस्सा होती है. जिस तरह आप अपने कारोबार के लिए एक अच्छी जगह चाहते हैं, उसी तरह आप चाहेंगे कि आपकी वेबसाइट भी किसी बढ़िया जगह पर हो, आपके ब्रैंड को आकर्षक रूप में दिखाए और सामान देखने आने वाले लोगों को कुछ खरीदने पर मजबूर कर दे। ऐसा करने के लिए अलका को किस तरह की वेबसाइट चाहिए होगी? एक बढ़िया वेबसाइट बनाने का पहला कदम है, एक बढ़िया जगह खोजना। इंटरनेट की भाषा में, इसे अच्छा डोमेन नाम ढूंढना कहते हैं (यानी आपका वेब पता)।
आप उपलब्ध डोमेन नामों को खोजने और रजिस्टर करने के लिए GoDaddy या Google Domain जैसी वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं। हर साल अपने समझौते को रिन्यू करना न भूलें, ताकि आप अपने डोमेन को इस्तेमाल करना जारी रख सकें। वेब पते में एक कीवर्ड शामिल करना बेहतर होगा। शाइन बाय अलका एक बढ़िया नाम है, लेकिन हो सकता है कि नियॉन साइन खोजने पर लोगों को यह न दिखाई दे। “नियॉन” या “साइन” जोड़ने से लोगों को अलका का कारोबार खोजने में आसानी होगी। .com एक्सटेंशन उपलब्ध होने पर उसी का इस्तेमाल करें, क्योंकि यह डोमेन नाम का सबसे ज़्यादा मशहूर एक्सटेंशन है। अपने डोमेन पर alka@shinebyalka.com जैसा एक खास ईमेल पता बनाएं। इससे आपका कारोबार प्रोफ़ेशनल लगेगा और जिन लोगों को आप ईमेल भेजेंगे, उनमें आपके ब्रैंड के लिए जागरूकता बढ़ेगी। आप G Suite, Zoho Mail या Rackspace Mail का इस्तेमाल करके ऐसा एक ईमेल पता बना सकते हैं।
आपकी वेबसाइट को आपके ग्राहकों की ज़रूरतें पूरी करने के साथ ही जागरूकता बढ़ाने, बिक्री बढ़ाने या संभावित ग्राहकों की दिलचस्पी बढ़ानेजैसे कारोबारी लक्ष्य भी पूरे करने चाहिए। जागरूकता बढ़ाने के लिए, बुनियादी बातों के साथ शुरुआत करें: कारोबार का नाम, मैप पर जगह की जानकारी, और संपर्क की जानकारी। आप हर पेज के नीचे (फ़ुटर में) अपनी संपर्क की जानकारी डाल सकते हैं, ताकि अगर ग्राहक आपसे कोई सवाल पूछना चाहें, तो वे आपको ईमेल या कॉल कर सकें। एक “हमारे बारे में जानकारी” सेक्शन रखें, जो लोगों को बताए कि आपका कारोबार क्या करता है। अपने कारोबार के सोशल मीडिया खातों को लिंक करें, अपने कर्मचारियों का परिचय दें और ग्राहकों की समीक्षाएं दिखाएं, ताकि आपकी साइट पर आने वाले लोग आपके बारे में बेहतर तरीके से जान सकें।
इसके बाद ऐसी चीज़ें शामिल करें, जो आपके कारोबार की खासियत हैं। उदाहरण के लिए, अगर अलका लोगों की ज़रुरत के हिसाब से (कस्टम) साइन बनाती हैं, तो वह ऐसा एक पेज बना सकती हैं जहां ग्राहक अपने साइन खुद डिज़ाइन कर सकें या आइडिया पाने के लिए अलग-अलग डिज़ाइन देख सकें। लोगों के लिए आपके कारोबार से संपर्क करना आसान बनाने और ग्राहकों के साथ संपर्क में बने रहने के लिए, अपने “हमसे संपर्क करें” पेज पर एक फ़ॉर्म बनाएं, जहां वे अपनी जानकारी डाल सकें. ज़्यादा जानकारी न माँगें, नहीं तो हो सकता है कि वे उसे भरें ही नहीं। सर्च इंजन आपके वेब पेज के शब्द लेकर यह समझते हैं कि वेबसाइट किस चीज़ के बारे में है, इसलिए वेबसाइट पर पूरी जानकारी देना ज़रूरी है। यह पक्का करने के लिए कि आपकी वेबसाइट में सभी ज़रूरी जानकारी शामिल है, 5 ‘क’ का इस्तेमाल करें: कौन (शाइन बाय अलका), क्या (नियॉन साइन स्टोर), कब (रोज़ 10-6), कहां (123 कखग नगर, दिल्ली), और क्यों (नियॉन से बनी बेहतरीन साइन जिन्हें बनाया है लाइटिंग की खास जानकारी रखने वाली कलाकार अलका ने)।
अगर आपको लगता है कि आपके सामान या सेवा के बारे में और जानकारी देने से फ़ायदा होगा, तो अक्सर पूछे जाने वाले सवालों (FAQ) का एक सेक्शन बनाएं, जिसकी मदद से ग्राहक आपकी कंपनी के बारे में ज़्यादा जान सकें। आखिर में, अपनी वेबसाइट को बढ़िया और प्रोफ़ेशनल दिखाने के लिए पूरी वेबसाइट में इस्तेमाल किए जा रहे फ़ॉन्ट के आकार, रंगों, और डिज़ाइन के दूसरे पहलुओं के आपसी तालमेल का ध्यान रखें। यह देखने के बाद कि वेबसाइट डिज़ाइन और उसमें दी गई जानकारी आपके कारोबार में कैसे मदद कर सकती है, आइए अब आपकी या आपके जैसी किसी दूसरी कंपनी की वेबसाइट देखें और समझें।
अपनी मोबाइल साइट को इस तरह डिज़ाइन करें कि ग्राहक उसका इस्तेमाल आसानी से कर सकें, एक मजबूत व्यापार वेबसाइट के साथ ऑनलाइन जाईये। क्या मुझे वाकई एक मोबाइल साइट की ज़रूरत है? किसी डिज़ाइनर या एजेंसी की सुविधा लेते समय मुझे कौन-कौन सी बातें पता होनी चाहिए? मेरी मोबाइल साइट का डिज़ाइन कैसे बेहतर बनाया जा सकता है?
मान लें कि कुछ दोस्त खाना खा रहे हैं। उनमें से एक बर्तनों की एक अनोखी दुकान माइकिचन की बहुत तारीफ़ करता है। सभी लोग उसी समय अपने-अपने मोबाइल निकालकर उस कंपनी की वेबसाइट देखने लगते है। यह ज़रूरी नहीं है कि सभी मोबाइल साइट एक ही डिज़ाइन से बनाई जाएं. आप अलग-अलग तरीकों से अपना बना सकते हैं। कुछ लोग मोबाइल साइट न बनाकर उसके बजाय एक ऐप बना देते हैं, जिसे ग्राहक डाउनलोड करके इंस्टॉल कर सकते हैं। कुछ लोग “पहले मोबाइल पर” साइट बनाने में यकीन रखते हैं और डेस्कटॉप साइट बनाने से पहले मोबाइल के लिए साइट बनाते हैं। कुछ लोग अपनी मौजूदा डेस्कटॉप साइट को वैसे ही रहने देते हैं और मोबाइल साइट बनाने के लिए एक नया और अलग डिज़ाइन चुनते हैं। चलिए, स्क्रीन के हिसाब से बदलने वाले डिज़ाइन के बारे में बात करते हैं, जिसका इस्तेमाल ज़्यादातर कारोबार अपनी मोबाइल साइट बनाने के लिए करते हैं।
यह अलग-अलग स्क्रीन आकारों, रिज़ॉल्यूशन, और डिवाइस के हिसाब से ढलने वाला एक सुविधाजनक वेबसाइट लेआउट बनाने का अच्छा तरीका है। स्क्रीन के हिसाब से बदलने वाला डिज़ाइनआपके ग्राहक की ज़रूरतों के हिसाब से काम करता है। वे चाहे जिस स्क्रीन आकार या डिवाइस का इस्तेमाल कर रहे हों, उन्हें आपकी वेबसाइट शानदार नज़र आएगी और वे उस पर ठीक से काम कर पाएंगे। जिन ग्राहकों ने आपकी डेस्कटॉप साइट इस्तेमाल की है, वे आपकी मोबाइल साइट भी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। इस वजह से वे आसानी से आपकी साइट ब्राउज़ कर सकते हैं और खरीदारी कर सकते हैं। इसका मतलब है कि आप मोबाइल से ज़्यादा कन्वर्ज़न (साइट पर आने वाले लोगों को ग्राहकों में बदलने की दर) पा सकेंगे और ज़्यादा कमाई कर सकेंगे। स्क्रीन के हिसाब से बदलने वाले डिज़ाइन सर्च इंजन ऑप्टिमाइज़ेशन (ऐसे तरीके जिनसे किसी वेबसाइट या पेज से जुड़े कीवर्ड इंटरनेट पर खोजने पर, वह वेबसाइट या पेज आसानी से खोज नतीजों में दिखाई देते हैं) में काफ़ी मदद कर सकते हैं। मोबाइल के हिसाब से बनी साइटें खोज नतीजों में ऊपर नज़र आती हैं – खास तौर से तब, जब कोई व्यक्ति किसी स्थानीय सेवा की खोज कर रहा हो।
ठीक है, आप एक मोबाइल साइट बनाने के लिए तैयार हैं. हो सकता है कि आपके पास मदद के लिए कोई डिज़ाइनर या एजेंसी भी हो. एक मिनट ठहरें... चाहे आप अपने काम को देख रहे हों या आपके लिए काम करने वाले दूसरे लोगों के काम को, आपके लिए मोबाइल साइट डिज़ाइन से जुड़े कुछ बढ़िया तरीके जानना ज़रूरी है। आपकी साइट पर चीज़ें खोजना आसान बनाएं। जब लोगों को अपनी खोजी गई चीज़ें आसानी से मिल जाती हैं, तो उनके खरीदे जाने की संभावना ज़्यादा होती है। अपने सर्च बॉक्स को पेज में सबसे ऊपर रखें, ताकि लोग आपकी साइट पर आसानी से चीज़ें खोज सकें। अपने आप पूरा करने और अपने आप ठीक करने जैसी सुविधाएं जोड़ें। इन सुविधाओं से आपके ग्राहक अपने मोबाइल की छोटी-सी स्क्रीन पर उस छोटे सर्चबॉक्स का अच्छे से इस्तेमाल कर पाएंगे। ग्राहकों को उनकी खोज और सटीक बनाने दें (अगर आपके प्रॉडक्ट के लिए ऐसा करना संभव हो तो)। उदाहरण के लिए, सिर्फ़ “कमीज़” खोजने के अलावा ग्राहकों को उस कमीज़ का आकार, रंग वगैरह चुनने की सुविधा भी दें।
खरीदारी की प्रक्रिया को तेज़ बनाएं। अपने ग्राहकों को इतना समय न दें कि वे अपनी पसंद को लेकर दुविधा में पड़ें। कुछ ढूंढने से लेकर खरीदने तक की पूरी प्रक्रिया को उनके लिए आसान बनाएं। कोई फ़ैसला लेने से पहले ग्राहकों को अपने बारे में समझने का मौका दें। हमारा मतलब है कि खाता बनाए बिना ही उन्हें अपनी साइट को समझने और उसे अच्छे से देखने का मौका दें। अपने ग्राहकों को मेहमान के रूप में चेक आउट करने की सुविधा दें। इससे खरीदारी की प्रक्रिया तेज़ी से पूरी होती है। अगर कोई ग्राहक पहले भी आपकी साइट से खरीदारी कर चुका हो, तो चेकआउट के दौरान उनकी प्राथमिकताओं को पहले से भर दें। नए ग्राहकों को उनकी पसंद की चेक आउट सेवा का इस्तेमाल करने की सुविधा दें। आपकी साइट पर अपनी जानकारी डालने में लोगों की मदद करें। अगर ग्राहक आपकी साइट पर अपनी जानकारी ठीक से नहीं भर पाते, तो वे अपनी खरीदारी पूरी नहीं कर सकते। अगर ग्राहक नंबर डालना चाहें, तो उन्हें एक नंबर पैड दिखाई देना चाहिए। साथ ही, बेहतर होगा अगर उन्हें तारीख चुनने के लिए एक कैलेंडर भी दिखाई दे। एक फ़ील्ड भरे जाने पर अपने आप उन्हें अगले फ़ील्ड पर भेजें।
ग्राहकों को ज़्यादा विकल्प देते समय एक ड्रॉप-डाउन मेन्यू का इस्तेमाल करें। ग्राहकों की गलतियां तभी पकडें, जब वे जानकारी भर रहे हों। अगर कुछ ठीक किया जाना हो, तो “सबमिट” दबाने से पहले उन्हें उसके बारे में पता होना चाहिए। मोबाइल की सबसे बढ़िया प्रक्रियाओं के बारे में जानने के बाद, अब आप अपनी या बाजार में मौजूद किसी दूसरी कंपनी की मोबाइल साइट जाँचने की कोशिश करें।
SEO के ज़रिए खोज इंजन और खोज करने वालों को लुभाएंएक मजबूत व्यापार वेबसाइट के साथ ऑनलाइन जाईये। SEO और SEM में क्या फ़र्क है? खोज इंजन कैसे काम करते हैं? मुझे अपनी साइट, खोज इंजन और खोज करने वाले लोग, दोनों को ध्यान में रखते हुए क्यों बनानी चाहिए?
SEO. SEM. SEO. SEM.
ये सुनने में एक जैसे लगते हैं, इसलिए कोई भी आसानी से सोच सकता है कि ये वास्तव में समान हैं। लेकिन SEO (खोज इंजन अनुकूलन) के काम करने का तरीका SEM (खोज इंजन मार्केटिंग) से अलग है। छोटे में कहें तो, SEO का मतलब है अपनी वेबसाइट में ऐसे छोटे-मोटे बदलाव करना, जो उसे लोगों के खोज परिणामों में स्वाभाविक रूप से दिखाने में मदद करें। जबकि, SEM का मतलब है पैसे देकर दिखाए जाने वाले खोज विज्ञापन। जैसा कि हमने पहले कहा, SEO का काम आपकी वेबसाइट को जहां तक हो सके सबसे अच्छा खोज इंजन परिणाम बनाने के लिए तैयार करना है। और खोज के खेल में यह बहुत ज़रूरी काम है।
इस बारे में सोचें: खोज करने वालों में से 95% लोग सिर्फ़ पहले पेज पर आने वाले परिणामों का ही उपयोग करते हैं। इसलिए आपकी वेबसाइट का परिणाम उस पेज के जितना अधिक करीब होगा, आपके लिए उतना ही अच्छा होगा। ऐसा करने के लिए, आपको जानना होगा कि खोज कैसे काम करती है। हम उदाहरण के रूप में Google का उपयोग करेंगे, लेकिन ज़ाहिर है कि Google के अलावा दूसरे खोज इंजन भी हैं। Google शुरुआत करता है वेब को क्रॉल (वेबपेज देखना) करने से। यह पेज दर पेज लिंक देखता है और वेब से ज़्यादा से ज़्यादा पेज इकट्ठे करता है। यह इन इकट्ठे किए हुए पेजों को एक सूची (इंडेक्स) में डालता है और उन्हें प्रकरण और दूसरी सुविधाओं के हिसाब से छांटता है। जब कोई खोज करता है, तो Google उनके लिए परिणामों को रैंक देता है या यूं कहें कि एक निश्चित क्रम में लगाता है।
यह एल्गोरिदम का उपयोग करके पता लगाता है कि खोज करने वाला क्या ढूंढ रहा है और फिर सूची (इंडेक्स) से निकालकर सबसे उपयुक्त पेज दिखाता है। इन सबका बस इतना मतलब है कि आपको खोज इंजन और खोज करने वालों, दोनों के लिए अपनी साइट को जहां तक हो सके आकर्षक बनाना चाहिए। यदि आप दोनों को समझ सकें और यह पता लगा सकें कि वे खोज परिणामों को कैसे देखते हैं, तो इससे आपको काफ़ी मदद मिलेगी। आम तौर पर, खोज परिणाम के 3 प्रमुख हिस्से होते हैं (हालांकि खोज इंजन इन चीज़ों को समय के साथ बदल सकते हैं)।
खोज इंजन इस जानकारी को एक कोड के हिस्से के रूप में देखेंगे। लोगों को यह जानकारी उनके खोज परिणाम वाले पेज पर दिखाई देगी। एक क्लिक किए जा सकने वाले शीर्षक और एक URL के साथ यह जानकारी अलग-अलग रंगों में दिखेगी और व्यवस्थित होगी। क्योंकि खोज इंजन और लोग खोज परिणामों को अलग-अलग तरीकों से देखेंगे, इसलिए आपको उन दोनों के लिए अलग-अलग तरीकों से अपनी साइट तैयार करनी होगी. अच्छी खबर यह है कि अनुकूलन (ठीक करना) में आमतौर पर सिर्फ़ फ़ेरबदल और सुधार की ज़रुरत होती है, न कि पूरी साइट बदलने की। आपकी साइट को खोज इंजन के देखने लायक बनाने के लिए, सुनिश्चित करें कि यह नेविगेट करने में आसान हो और इसकी बनावट ऐसी हो कि सहजता से समझ आए, ताकि उसे क्रॉल किया जा सके और सटीकता से इंडेक्स (क्रम में लगाना) भी किया जा सके। क्या करें और क्या न करें की जानकारी काफ़ी मददगार सिद्ध हो सकती है। खोज इंजन की क्रॉलिंग के हिसाब से चीज़ें बनाने में शब्दों और URL में फ़ेरबदल की जाती है, लेकिन खोज करने वालों के हिसाब से चीज़ें करने का मतलब है सामग्री पर ज़ोर देना। बढ़िया, आकर्षक और उपयोगी सामग्री अपनी खोज की स्थिति कुछ और अधिक प्रभावित करेगा।
लोग सामाजिक मीडिया, ब्लॉग, ईमेल आदि के ज़रिए दूसरे लोगों के साथ शानदार सामग्री साझा करना पसंद करते हैं। लोगों की इस आपसी बातचीत से मिले प्रचार की मदद से आपकी साइट पर और ज़्यादा नए लोग आ सकते हैं और पहले आ चुके लोगों का बार-बार आना भी संभव है। हालांकि हर कोई लेखक तो नहीं हो सकता, पर फिर भी अच्छी सामग्री बनाने के लिए आप कुछ बातों का ध्यान रख सकते हैं। सबसे पहले तो आपकी सामग्री पढ़ने और समझने में आसान होनी चाहिए। अपनी सामग्री को व्यवस्थित करें और इसे उसी विषय पर केंद्रित रखें जिसके बारे में बात हो रही है। इसे सहज तरीके से छोटे-छोटे भागों में बांट देने से लोगों को जल्दी से अपने काम की चीज़ ढूंढने में आसानी होती है। अपनी तस्वीरों पर भी ध्यान दे हर तस्वीर के नीचे एक छोटा सा शीर्षक लिखें और ज़रूरी जानकारी को तस्वीर के बजाय लिखित हिस्से में डालें।
नियमित रूप से नई सामग्री ज़रूर जोड़ते रहें। इससे आपके चाहने वाले वापस आते रहते हैं और नए लोग भी आएंगे। अपनी वेबसाइट के मुखपृष्ठ या लैंडिंग पेज के बारे में सोचें। पेज पर क्या सामग्री है? उसपर क्या-क्या कीवर्ड हैं? अब उस पेज के लिए खोज-अनुकूलित (खोज के हिसाब से बनाए गए) शीर्षक और विवरण लिखने की कोशिश करें।
तस्वीर की ताकत: वेबसाइट की एक इमेज पूरी कहानी बता सकती है, एक मजबूत व्यापार वेबसाइट के साथ ऑनलाइन जाईये। मुझे अपनी वेबसाइट पर अच्छी क्वालिटी और ज़्यादा रिज़ॉल्यूशन वाली तस्वीरें क्यों दिखानी चाहिए? जो लोग मेरे ग्राहक बन सकते हैं, उन्हें मेरी वेबसाइट की तस्वीरों से क्या पता चलता है? यह कैसे पता लगेगा कि सही तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया है?
उस पल के बारे में सोचें, जब आप पिछली बार किसी नए व्यक्ति से मिले थे। उस व्यक्ति के कपड़ों, बाल बनाने के तरीके, और व्यवहार ने कुछ ही पलों में आपकी नज़रों में उसकी एक छवि बना दी होगी। धीरे-धीरे, उसके साथ ज़्यादा समय बिताने पर आपको शायद यह पता लग पाया हो कि वह कैसा इंसान है। लेकिन ज़्यादातर कारोबारों के पास यह सुविधा नहीं होती। किसी कंपनी की वेबसाइट पर जाने वाले लोग बस एक नज़र ही डालते हैं और अगर उन्हें दिखने वाली चीज़ उन्हें पसंद नहीं आती, तो वे बिना कोई देर किए वहां से जा सकते हैं।
इसलिए, आपके कारोबार की वेबसाइट को “लोगों पर असर डालने के लिए तैयार” होना होगा, ताकि वेबसाइट पर आने वाले लोग आपकी इस्तेमाल की गई तस्वीरों से आपकी कंपनी के उद्देश्यों को जल्दी समझ पाएं इसकी वजह यह है कि इंसान ज़्यादातर चीज़ें देखकर सीखता है। ब्यूटीफ़ुलगिफ्ट्स नाम की गिफ़्ट बास्केट कंपनी की मालकिन मीनल को मालूम है कि वेबसाइट की फ़ोटो कितनी ज़रूरी हो सकती हैं। ब्यूटीफ़ुलगिफ्ट्स स्थानीय कलाकारोंऔर खाने-पीने की चीज़ें बनाने वालों से प्रॉडक्टइकट्ठे करती है और उन्हें आकर्षक गिफ़्ट बास्केट में बदल देती है। मीनल ग्राहकों के लिए उनकी पसंद के बास्केट भी बनाती हैं। मीनल ने अपनी कंपनी की वेबसाइट बनाते समय यह तय करने के लिए सही चीज़ दिखने वाली और ज़्यादा रिज़ॉल्यूशन वाली फ़ोटो का इस्तेमाल किया, ताकि वेबसाइट पर आने वाले लोग उनकी कंपनी के बास्केट की क्वालिटी तुरंत देख सकें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें